Wednesday, March 25, 2026
BREAKING
देश में सभी गैस रिफाइनरियां उच्च क्षमता पर; 18,700 टन कमर्शियल एलपीजी की हुई सप्लाई: सरकार सरकार का बड़ा कदम, जिलों से बढ़ेगा भारत का निर्यात निष्पक्ष चुनाव की तैयारी, ईसीआई ने एजेंसियों को दिए सख्त निर्देश होर्मुज को पार कर भारत की ओर रवाना हुए 92,600 टन एलपीजी ला रहे दो जहाज: सरकार हमारी सरकार की कोशिश है कि ईंधन के किसी एक ही स्रोत पर ज्यादा निर्भरता ना रहे : राज्यसभा में पीएम मोदी दिल्ली बजट 2026: इंफ्रास्ट्रक्चर, स्वास्थ्य और शिक्षा समेत हर क्षेत्र को मिला जोरदार बूस्ट पश्चिम एशिया संकट देश की बड़ी परीक्षा, साझा प्रयासों से निपटेंगे: पीएम मोदी उत्तर प्रदेश नवनिर्माण के नौ वर्ष : स्वास्थ्य सेवाओं में ‘उत्तम प्रदेश’ बना देश में अग्रणी अगली कैबिनेट में आएगी स्क्रैप पॉलिसी, विधायक केवल सिंह पठानिया के सवाल के जवाब में CM ने किया ऐलान चंबा सहित पूरे प्रदेश में कंप्यूटर-आधारित परीक्षण केंद्र स्थापित किए गए हैं, विधानसभा में बोले CM

दुनिया

राष्ट्रपति मुइज्जू ने पीएम मोदी को भारत के दूसरे सबसे लंबे कार्यकाल वाले प्रधानमंत्री बनने पर दी बधाई

26 जुलाई, 2025 05:07 PM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मालदीव दौरे पर हैं। मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू ने पीएम मोदी को भारत के दूसरे सबसे लंबे कार्यकाल वाले प्रधानमंत्री बनने पर बधाई दी। उन्होंने पीएम मोदी के 4,078 लगातार सेवा के दिनों को जनसेवा और भारतीय जनता की प्रगति के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता का प्रतीक बताया।

माले में शुक्रवार को प्रधानमंत्री मोदी के सम्मान में दिए गए भोज में, राष्ट्रपति मुइज्जू ने कहा कि 4,078 दिनों तक लगातार पद पर रहना मोदी जी की “जनसेवा के प्रति अटूट प्रतिबद्धता और भारतीय लोगों की प्रगति व समृद्धि के प्रति समर्पण” को दर्शाता है। इस समारोह में द्विपक्षीय सद्भावना का गर्मजोशी से आदान-प्रदान हुआ।

राष्ट्रपति मुइज्जू ने कहा, “आज रात हमें दोनों देशों के बीच घनिष्ठ संबंधों की भावना के अनुरूप उस मित्रता और सद्भावना का आदान-प्रदान करते हुए खुशी हो रही है। सबसे पहले, मैं आज भारत के दूसरे सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले प्रधानमंत्री बनने पर पीएम मोदी को हार्दिक बधाई देता हूं। लगातार 4,078 दिनों तक पद पर बने रहने का यह माइलस्टोन, जनसेवा के प्रति आपकी अटूट प्रतिबद्धता और भारतीय जनता की प्रगति एवं समृद्धि के प्रति आपके समर्पण का प्रमाण है।”

इससे पहले, पीएम मोदी के साथ राष्ट्रपति मुइज्जू ने एक सयुंक्त प्रेस वार्ता में मालदीव द्वारा अपनी स्वतंत्रता की 60वीं वर्षगांठ मनाए जाने के अवसर पर पीएम मोदी का स्वागत करते हुए देश के राष्ट्रपति मुइज्जू ने शुक्रवार को दोनों देशों के बीच मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) पर बातचीत शुरू होने की भी सराहना की। इस वर्ष दोनों देशों के बीच राजनयिक संबंधों की स्थापना के छह दशक पूरे होने के अवसर पर राष्ट्रपति मुइज्जू ने इस बात पर प्रकाश डाला कि शुक्रवार को प्रधानमंत्री मोदी की उपस्थिति में चार समझौता ज्ञापनों (एमओयू) और विभिन्न क्षेत्रों में तीन समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए। उन्होंने मालदीव की आर्थिक और तरलता संबंधी चुनौतियों से निपटने में भारत की भूमिका की सराहना की।

राष्ट्रपति मुइज्जू ने कहा कि आज हमने मालदीव और भारत के बीच औपचारिक राजनयिक संबंधों की स्थापना की 60वीं वर्षगांठ के अवसर पर संयुक्त रूप से एक स्मारक डाक टिकट जारी किया है। उन्होंने आगे कहा, “आज दोपहर, प्रधानमंत्री मोदी और मैंने गहन चर्चा की। हमने अपनी साझा विकास यात्रा की सफलताओं पर विचार-विमर्श किया और भविष्य के सहयोग के लिए एक स्पष्ट मार्ग तैयार किया।”

उन्होंने आगे कहा, “हमारे सहयोग का विस्तार करते हुए, प्रधानमंत्री मोदी और मुझे कई प्रमुख क्षेत्रों में चार समझौता ज्ञापनों और तीन समझौतों के आदान-प्रदान का सौभाग्य प्राप्त हुआ। इनमें 565 मिलियन अमरीकी डॉलर का ऋण समझौता भी शामिल है।” इस ऋण सहायता का उपयोग रक्षा, खेल, स्वास्थ्य सेवा, शिक्षा और आवास सहित प्रमुख क्षेत्रों में मेरी सरकार की प्राथमिकता वाली परियोजनाओं के लिए किया जाएगा। मुझे भारत और मालदीव के बीच मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत शुरू होने की घोषणा करते हुए भी खुशी हो रही है।

प्रधानमंत्री मोदी ब्रिटेन की अपनी ऐतिहासिक यात्रा के बाद शुक्रवार सुबह वेलाना अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर पहुंचे। इस दौरान राष्ट्रपति मुइज्जू ने व्यक्तिगत रूप से एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया। उनके साथ विदेश मंत्री, रक्षा मंत्री, वित्त मंत्री और गृह सुरक्षा मंत्री सहित उनके मंत्रिमंडल के वरिष्ठ सदस्य भी मौजूद थे।

प्रधानमंत्री मोदी की यह यात्रा राष्ट्रपति मुइज्जू के निमंत्रण पर हुई है। यह मालदीव के 60वें स्वतंत्रता दिवस समारोह के अवसर पर है, जिसमें पीएम मोदी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हो रहे हैं। यह अवसर न केवल दोनों देशों के बीच स्थायी संबंधों का प्रतीक है, बल्कि 1965 में भारत द्वारा मालदीव की स्वतंत्रता को शीघ्र मान्यता दिए जाने की याद भी दिलाता है।

इस राजनयिक मुलाकात को द्विपक्षीय संबंधों को नए सिरे से परिभाषित करने और हिंद महासागर क्षेत्र में आपसी हितों की पुष्टि करने के अवसर के रूप में देखा जा रहा है। इस ऐतिहासिक समारोह में प्रधानमंत्री मोदी की उपस्थिति क्षेत्रीय स्थिरता, समुद्री सहयोग और सांस्कृतिक संवाद के लिए भारत के निरंतर समर्थन का संकेत देती है।

इस बीच, प्रधानमंत्री मोदी ने अपने कार्यकाल के 4,078 दिन पूरे कर लिए हैं और उन्होंने दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के 1966 से 1977 के बीच 4,077 दिनों के कार्यकाल को पीछे छोड़ दिया है।

Have something to say? Post your comment

और दुनिया खबरें

ईरान युद्ध पर घिरे ट्रंप, यूएस डेमोक्रेट्स ने उठाए सवाल, कहा- इस युद्ध का कोई स्पष्ट लक्ष्य या रणनीति नहीं

ईरान युद्ध पर घिरे ट्रंप, यूएस डेमोक्रेट्स ने उठाए सवाल, कहा- इस युद्ध का कोई स्पष्ट लक्ष्य या रणनीति नहीं

मध्य पूर्व में हिंसा की बड़ी कीमत चुका रहे बच्चे, संघर्ष में अब तक 2100 से ज्यादा हताहत : संयुक्त राष्ट्र

मध्य पूर्व में हिंसा की बड़ी कीमत चुका रहे बच्चे, संघर्ष में अब तक 2100 से ज्यादा हताहत : संयुक्त राष्ट्र

ऑस्ट्रेलिया :16 साल से कम उम्र के बच्चों के इलेक्ट्रिक मोबिलिटी डिवाइस चलाने पर लगेगा प्रतिबंध

ऑस्ट्रेलिया :16 साल से कम उम्र के बच्चों के इलेक्ट्रिक मोबिलिटी डिवाइस चलाने पर लगेगा प्रतिबंध

कोलंबियाः सेना के विमान दुर्घटना में मरने वालों की संख्या 66 हुई

कोलंबियाः सेना के विमान दुर्घटना में मरने वालों की संख्या 66 हुई

ईरान से तनातनी के बीच ट्रंप ने पाकिस्तान सेना प्रमुख जनरल आसिफ मुनीर से फोन पर की बात

ईरान से तनातनी के बीच ट्रंप ने पाकिस्तान सेना प्रमुख जनरल आसिफ मुनीर से फोन पर की बात

ईरान के साथ यूएस की बातचीत सकारात्मक, 5 दिन तक न्यूक्लियर प्लांट पर हमने हमला टाला: ट्रंप

ईरान के साथ यूएस की बातचीत सकारात्मक, 5 दिन तक न्यूक्लियर प्लांट पर हमने हमला टाला: ट्रंप

ईरानी हमले के बाद एक्शन मोड में इजरायल: राष्ट्रपति हर्जोग ने लिया हालात का जायजा, दी कड़ी चेतावनी

ईरानी हमले के बाद एक्शन मोड में इजरायल: राष्ट्रपति हर्जोग ने लिया हालात का जायजा, दी कड़ी चेतावनी

डेटा सेंटरों पर सख्ती: ऑस्ट्रेलिया ने तय किए पानी और ऊर्जा उपयोग के नए मानक

डेटा सेंटरों पर सख्ती: ऑस्ट्रेलिया ने तय किए पानी और ऊर्जा उपयोग के नए मानक

धमकियों से नहीं डरेगा ईरान, हमें व्यापार की पूरी आजादी चाहिए : विदेश मंत्री अराघची

धमकियों से नहीं डरेगा ईरान, हमें व्यापार की पूरी आजादी चाहिए : विदेश मंत्री अराघची

Iran पर United States-Israel के हमलों के खिलाफ Europe में विरोध की लहर

Iran पर United States-Israel के हमलों के खिलाफ Europe में विरोध की लहर