Saturday, July 04, 2026
BREAKING
गुरुपूर्णिमा महोत्सव कार्यक्रम सन्त सुधांशुाजी महाराज के सानिध्य में 4 और 5 जुलाई को हरियाणा में नलकूपों के पानी की होगी मुफ्त जांच, रिपोर्ट के आधार पर तय होगी फसल : नायब सिंह सैनी शोध आधारित, प्रौद्योगिकी-सक्षम और नागरिक-केंद्रित बने समिति तंत्र : हरविन्द्र कल्याण भिवानी में कानूनगो 65 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, सतर्कता ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई भाजपा शासन में हरियाणा भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, महंगाई और प्रशासनिक विफलताओं का प्रतीक बन चुका है: राव नरेंद्र सिंह सभी सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में गर्भवती महिलाओं की "मुफ्त ओरल हेल्थ स्क्रीनिंग" की जाएगी : आरती सिंह राव कश्मीर में अलग संविधान के विरोधी डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी कश्मीर यात्रा पर जाते समय अम्बाला छावनी में रूके थे : अनिल विज अमृत योजना के कार्यों में अव्यवस्था से सिरसा शहर बेहाल, मुख्यमंत्री से तत्काल हस्तक्षेप की मांग : कुमारी सैलजा राखीगढ़ी विश्व मानचित्र पर भारत की प्राचीन सभ्यता का सबसे सशक्त प्रतीक बनेगा - मुख्यमंत्री नए आपराधिक कानून लागू करने में हरियाणा देश में नंबर-1, डीजीपी अजय सिंघल ने गिनाईं उपलब्धियां

दुनिया

पाकिस्तान-बांग्लादेश के बीच नया वीजा खेल शुरू, भारत के लिए बढ़ेगा खतरा

24 जुलाई, 2025 07:14 PM

पाकिस्तान और बांग्लादेश ने हाल ही में एक ऐसा समझौता किया है जिसे भारत के लिए सुरक्षा के नजरिए से बेहद संवेदनशील माना जा रहा है। पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों देशों ने राजनयिकों और सरकारी अधिकारियों के लिए वीजा-मुक्त यात्रा की सुविधा पर सैद्धांतिक सहमति दे दी है। इसका मतलब साफ है कि अब पाकिस्तानी सेना के अधिकारी, खुफिया एजेंसी ISI के लोग और सरकारी मुलाजिम बिना वीजा के बांग्लादेश में आ-जा सकेंगे।सुरक्षा विशेषज्ञ मानते हैं कि इस फैसले से भारत के पूर्वोत्तर राज्यों में पाकिस्तानी गतिविधियाँ बढ़ सकती हैं।

ISI पहले भी बांग्लादेश के रास्ते भारत में आतंकी नेटवर्क, ड्रग्स और नकली नोट सप्लाई जैसे मामलों में नामजद रहा है। ऐसे में पाकिस्तानी अधिकारियों का बिना वीजा बांग्लादेश में आना भारत के लिए चिंता बढ़ाने वाला है। यह सहमति पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी और बांग्लादेश के गृह मंत्री लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) जाहांगीर आलम चौधरी के बीच ढाका में हुई मुलाकात में बनी। इस दौरान नकवी को बांग्लादेश में गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया, जो यह भी दिखाता है कि बांग्लादेश में अब पाकिस्तान के लिए माहौल बदल चुका है। गौरतलब है कि शेख हसीना सरकार के रहते पाकिस्तान के अधिकारियों और ISI पर बांग्लादेश में सख्त निगरानी रहती थी। कई पाकिस्तानी राजनयिक भारत विरोधी गतिविधियों में पकड़े भी गए थे।

लेकिन अब सरकार बदलने के बाद प्रतिबंध हटने लगे हैं और पाकिस्तान को सीधा फायदा मिलता दिख रहा है। बैठक में दोनों देशों ने आपसी पुलिस ट्रेनिंग, आतंकवाद रोधी रणनीति, मानव तस्करी और ड्रग तस्करी जैसे मामलों में भी सहयोग बढ़ाने की बात कही है। पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक अब एक संयुक्त समिति बनेगी, जिसकी अगुवाई पाकिस्तान के गृह सचिव खुर्रम आगा करेंगे। सवाल ये है कि इस सहयोग का असली मकसद क्या है — आतंकी नेटवर्क को कवर देना या सुरक्षा ढांचे में घुसपैठ की तैयारी?

भारत के लिए क्यों चिंता का विषय ?
बांग्लादेश की ISI से पुरानी मिलीभगत के कई रिकॉर्ड पहले सामने आ चुके हैं।
पूर्वोत्तर भारत में पाकिस्तान समर्थित संगठनों को बांग्लादेश पनाह देता रहा है।
अब सेना और खुफिया अधिकारी बिना वीजा बांग्लादेश जा सकेंगे, तो उनके लिए भारत विरोधी साजिशें रचना आसान होगा।
पाकिस्तान-बांग्लादेश का यह नया समझौता भारत के लिए सुरक्षा चुनौती बन सकता है।

Have something to say? Post your comment

और दुनिया खबरें

अमेरिका ने 250वीं सालगिरह के लिए पासपोर्ट किया लॉन्च, रुबियो बोले- ये हमारी विरासत, मूल्यों का प्रतीक

अमेरिका ने 250वीं सालगिरह के लिए पासपोर्ट किया लॉन्च, रुबियो बोले- ये हमारी विरासत, मूल्यों का प्रतीक

वेनेजुएला में भूकंप से मरने वालों की संख्या 2,595 हुई, 12,000 से ज्यादा घायल

वेनेजुएला में भूकंप से मरने वालों की संख्या 2,595 हुई, 12,000 से ज्यादा घायल

अमेरिका और जापान के बीच साइबर सुरक्षा को लेकर वाशिंगटन में हुई बातचीत, सहयोग बढ़ाने पर बनी सहमति

अमेरिका और जापान के बीच साइबर सुरक्षा को लेकर वाशिंगटन में हुई बातचीत, सहयोग बढ़ाने पर बनी सहमति

PoK में होने वाले चुनाव नहीं लड़ेगी इमरान खान की पार्टी, कश्मीरियों के लिए मांगा इंसाफ

PoK में होने वाले चुनाव नहीं लड़ेगी इमरान खान की पार्टी, कश्मीरियों के लिए मांगा इंसाफ

रूस का यूक्रेन पर सबसे बड़ा हमला, कीव में भीषण तबाही; 27 लोगों की मौत, दर्जनों घायल

रूस का यूक्रेन पर सबसे बड़ा हमला, कीव में भीषण तबाही; 27 लोगों की मौत, दर्जनों घायल

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में पर्यटकों से भरी नाव पलटने से सात लोगों की मौत

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में पर्यटकों से भरी नाव पलटने से सात लोगों की मौत

ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई के जनाजे में शामिल होंगी महबूबा मुफ्ती

ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई के जनाजे में शामिल होंगी महबूबा मुफ्ती

ईरान-अमेरिका के बीच दोहा में हो रही अगले चरण की वार्ता, उपराष्ट्रपति वेंस बोले-'अच्छी चल रही है बातचीत'

ईरान-अमेरिका के बीच दोहा में हो रही अगले चरण की वार्ता, उपराष्ट्रपति वेंस बोले-'अच्छी चल रही है बातचीत'

चीन पनामा नहर पर कब्जा करने की कोशिश कर रहा है, हम ऐसा नहीं होने देंगे: राष्ट्रपति ट्रंप

चीन पनामा नहर पर कब्जा करने की कोशिश कर रहा है, हम ऐसा नहीं होने देंगे: राष्ट्रपति ट्रंप

वेनेजुएला ने भूकंप पीड़ितों के लिए 7 दिनों का राष्ट्रीय शोक किया घोषित

वेनेजुएला ने भूकंप पीड़ितों के लिए 7 दिनों का राष्ट्रीय शोक किया घोषित