Wednesday, March 25, 2026
BREAKING
देश में सभी गैस रिफाइनरियां उच्च क्षमता पर; 18,700 टन कमर्शियल एलपीजी की हुई सप्लाई: सरकार सरकार का बड़ा कदम, जिलों से बढ़ेगा भारत का निर्यात निष्पक्ष चुनाव की तैयारी, ईसीआई ने एजेंसियों को दिए सख्त निर्देश होर्मुज को पार कर भारत की ओर रवाना हुए 92,600 टन एलपीजी ला रहे दो जहाज: सरकार हमारी सरकार की कोशिश है कि ईंधन के किसी एक ही स्रोत पर ज्यादा निर्भरता ना रहे : राज्यसभा में पीएम मोदी दिल्ली बजट 2026: इंफ्रास्ट्रक्चर, स्वास्थ्य और शिक्षा समेत हर क्षेत्र को मिला जोरदार बूस्ट पश्चिम एशिया संकट देश की बड़ी परीक्षा, साझा प्रयासों से निपटेंगे: पीएम मोदी उत्तर प्रदेश नवनिर्माण के नौ वर्ष : स्वास्थ्य सेवाओं में ‘उत्तम प्रदेश’ बना देश में अग्रणी अगली कैबिनेट में आएगी स्क्रैप पॉलिसी, विधायक केवल सिंह पठानिया के सवाल के जवाब में CM ने किया ऐलान चंबा सहित पूरे प्रदेश में कंप्यूटर-आधारित परीक्षण केंद्र स्थापित किए गए हैं, विधानसभा में बोले CM

दुनिया

किसानों, महिलाओं, युवाओं, SMSE और पेशेवरों के लिए नए अवसरों का द्वार खोलता भारत-यूके FTA

30 जुलाई, 2025 04:45 PM

भारत और ब्रिटेन के बीच व्यापक आर्थिक और व्यापार समझौता (Comprehensive Economic and Trade Agreement – CETA) पर हुए हस्ताक्षर केवल एक कागजी करार नहीं, बल्कि यह 21वीं सदी की वैश्विक अर्थव्यवस्था में भारत की भूमिका को और मजबूत करने वाला एक ऐतिहासिक कदम है। यह डील भारत-ब्रिटेन संबंधों में व्यापारिक विश्वास, रणनीतिक समानता और सामाजिक समावेश की वह नींव है जिस पर भविष्य की आर्थिक इमारत खड़ी होगी।

ऐतिहासिक डील, अपार संभावनाएं

CETA को भारत और ब्रिटेन के बीच अब तक की सबसे बड़ी व्यापारिक डील कहा जा रहा है। यह समझौता ऐसे समय में हुआ है जब पूरी दुनिया एक अधिक संतुलित, विविध और समावेशी वैश्विक व्यापार व्यवस्था की ओर बढ़ रही है। यह सिर्फ बड़े कॉरपोरेट्स तक सीमित नहीं है, बल्कि यह किसानों, महिलाओं, युवाओं, एमएसएमई और पेशेवरों के लिए नए अवसरों का द्वार खोलता है। यह डील ऐसे वक्त में हुई है जब दुनिया के अनेक हिस्सों में व्यापार संधियों को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है। ब्रेक्जिट के बाद ब्रिटेन अपने वैश्विक व्यापार साझेदारों की ओर नए सिरे से देख रहा था और भारत जैसे उभरते बाजार के साथ दीर्घकालिक समझौता उसकी प्राथमिकता में था। वहीं भारत भी ‘आत्मनिर्भर भारत’ के विजन के तहत अपने उत्पादों और सेवाओं को वैश्विक बाजार में ले जाने के लिए रणनीतिक साझेदारियों की तलाश कर रहा था। इस समझौते ने दोनों देशों की आर्थिक आकांक्षाओं को एक साझा मंच पर लाकर खड़ा कर दिया है।

किन क्षेत्रों को मिलेगा फायदा?

यह समझौता वस्त्र, आईटी, फार्मास्युटिकल्स, कृषि उत्पाद, शिक्षा, वित्तीय सेवाओं और लॉजिस्टिक्स जैसे कई प्रमुख क्षेत्रों को सीधे लाभ पहुंचाएगा। खास बात यह है कि भारत की ओर से यह सुनिश्चित किया गया है कि MSMEs और ग्रामीण उद्योगों को भी इस साझेदारी से लाभ मिले। इसका एक बड़ा असर यह होगा कि भारत के पारंपरिक और स्थानीय उत्पादों को अब ब्रिटिश बाजार में प्राथमिकता मिल सकेगी, जिससे न केवल निर्यात बढ़ेगा बल्कि ग्रामीण और कुटीर उद्योगों को नई जान भी मिलेगी।

रोजगार और युवा शक्ति के लिए सुनहरा अवसर

यह समझौता न केवल व्यापार बढ़ाएगा, बल्कि इससे भारत के युवाओं को ब्रिटेन में पेशेवर अवसर मिलने का रास्ता भी खुलेगा। दोनों देशों के बीच स्किल डेवेलपमेंट और एजुकेशन सेक्टर में सहयोग बढ़ेगा। इससे भारत के तकनीकी विशेषज्ञों, हेल्थकेयर प्रोफेशनल्स और अन्य क्षेत्रों के युवा ब्रिटेन के कार्यबल का हिस्सा बन सकेंगे।

किसानों और महिलाओं को कैसे मिलेगा लाभ?

भारतीय कृषि उत्पादों- जैसे ऑर्गेनिक चाय, मसाले, और फल-सब्जियों को ब्रिटेन के सुपरमार्केट्स तक पहुंचाने के लिए अब और कम टैक्स और सरल प्रक्रिया लागू होगी। इससे किसानों की आय में प्रत्यक्ष वृद्धि की संभावना है। दूसरी ओर, महिला उद्यमियों को भी हैंडीक्राफ्ट्स, टेक्सटाइल और फूड प्रोसेसिंग जैसे क्षेत्रों में ब्रिटिश बाजार में प्रवेश करने का बड़ा अवसर मिलेगा।

समावेशी विकास की दिशा में कदम

इस समझौते की खासियत यह है कि यह केवल मुनाफे के आधार पर नहीं, बल्कि समावेशी विकास (Inclusive Growth) की सोच पर आधारित है। इसमें पारदर्शिता, पर्यावरणीय सरोकार, और सामाजिक न्याय के सिद्धांत भी शामिल किए गए हैं। ऐसे में यह समझौता टिकाऊ विकास लक्ष्यों (SDGs) की ओर भी एक व्यावहारिक पहल है।

राजनीतिक इच्छाशक्ति की विजय

भारत और ब्रिटेन के बीच इस डील को संभव बनाने में दोनों देशों की राजनीतिक इच्छाशक्ति और नेतृत्व की दूरदृष्टि की अहम भूमिका रही। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ब्रिटिश प्रधानमंत्री ने इस करार को केवल आर्थिक सौदा न मानकर, इसे एक रणनीतिक साझेदारी के रूप में देखा है, जो दोनों देशों को भू-राजनीतिक स्तर पर भी एक नई ताकत देगा।

क्यों है ऐतिहासिक है यह डील?

भारत-यूके FTA का यह नया अध्याय केवल दो देशों के बीच व्यापारिक संबंधों का विस्तार नहीं है, बल्कि यह भारत की आत्मनिर्भरता, वैश्विक नेतृत्व और समावेशी विकास की नीतियों की एक सफल परिणति है। यह समझौता भारत के लिए इसलिए ऐतिहासिक है क्योंकि इससे न केवल आर्थिक लाभ मिलेगा, बल्कि सामाजिक और रणनीतिक रूप से भी यह भारत को मजबूत करेगा। आज जब दुनिया संरक्षणवाद की ओर झुक रही है, भारत और ब्रिटेन का यह सहयोग एक सकारात्मक संकेत देता है कि सहयोग, समावेश और स्थायित्व ही भविष्य की वैश्विक व्यवस्था के स्तंभ होंगे और भारत, अब सिर्फ उसका हिस्सा नहीं रहेगा बल्कि नेतृत्व करेगा।

Have something to say? Post your comment

और दुनिया खबरें

ईरान युद्ध पर घिरे ट्रंप, यूएस डेमोक्रेट्स ने उठाए सवाल, कहा- इस युद्ध का कोई स्पष्ट लक्ष्य या रणनीति नहीं

ईरान युद्ध पर घिरे ट्रंप, यूएस डेमोक्रेट्स ने उठाए सवाल, कहा- इस युद्ध का कोई स्पष्ट लक्ष्य या रणनीति नहीं

मध्य पूर्व में हिंसा की बड़ी कीमत चुका रहे बच्चे, संघर्ष में अब तक 2100 से ज्यादा हताहत : संयुक्त राष्ट्र

मध्य पूर्व में हिंसा की बड़ी कीमत चुका रहे बच्चे, संघर्ष में अब तक 2100 से ज्यादा हताहत : संयुक्त राष्ट्र

ऑस्ट्रेलिया :16 साल से कम उम्र के बच्चों के इलेक्ट्रिक मोबिलिटी डिवाइस चलाने पर लगेगा प्रतिबंध

ऑस्ट्रेलिया :16 साल से कम उम्र के बच्चों के इलेक्ट्रिक मोबिलिटी डिवाइस चलाने पर लगेगा प्रतिबंध

कोलंबियाः सेना के विमान दुर्घटना में मरने वालों की संख्या 66 हुई

कोलंबियाः सेना के विमान दुर्घटना में मरने वालों की संख्या 66 हुई

ईरान से तनातनी के बीच ट्रंप ने पाकिस्तान सेना प्रमुख जनरल आसिफ मुनीर से फोन पर की बात

ईरान से तनातनी के बीच ट्रंप ने पाकिस्तान सेना प्रमुख जनरल आसिफ मुनीर से फोन पर की बात

ईरान के साथ यूएस की बातचीत सकारात्मक, 5 दिन तक न्यूक्लियर प्लांट पर हमने हमला टाला: ट्रंप

ईरान के साथ यूएस की बातचीत सकारात्मक, 5 दिन तक न्यूक्लियर प्लांट पर हमने हमला टाला: ट्रंप

ईरानी हमले के बाद एक्शन मोड में इजरायल: राष्ट्रपति हर्जोग ने लिया हालात का जायजा, दी कड़ी चेतावनी

ईरानी हमले के बाद एक्शन मोड में इजरायल: राष्ट्रपति हर्जोग ने लिया हालात का जायजा, दी कड़ी चेतावनी

डेटा सेंटरों पर सख्ती: ऑस्ट्रेलिया ने तय किए पानी और ऊर्जा उपयोग के नए मानक

डेटा सेंटरों पर सख्ती: ऑस्ट्रेलिया ने तय किए पानी और ऊर्जा उपयोग के नए मानक

धमकियों से नहीं डरेगा ईरान, हमें व्यापार की पूरी आजादी चाहिए : विदेश मंत्री अराघची

धमकियों से नहीं डरेगा ईरान, हमें व्यापार की पूरी आजादी चाहिए : विदेश मंत्री अराघची

Iran पर United States-Israel के हमलों के खिलाफ Europe में विरोध की लहर

Iran पर United States-Israel के हमलों के खिलाफ Europe में विरोध की लहर