Tuesday, July 07, 2026
BREAKING
हरियाणा में खेल संस्कृति को मजबूत बनाने की दिशा में सरकार प्रतिबद्ध : नायब सिंह सैनी गांवों में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पहुँचाना राज्य सरकार की प्रतिबद्धता : आरती सिंह राव हरियाणा में पटवारी व्यवस्था में बड़ा बदलाव: स्टेट कैडर लागू करने की तैयारी, लंबे समय तक एक जिले में नहीं जमे रहेंगे पटवारी "पांच दशक की राजनीति में न पद मांगा, न सिद्धांत बदले", बोले अनिल विज चरणजीत चन्नी गुट के बारे जानें क्या बोले पंजाब कांग्रेस इंचार्ज कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा की मुश्किलें बरकरार, हाईकोर्ट ने ED से मांगी Report गुरदासपुर में SIR ड्यूटी से परेशान सरकारी टीचर ने नहर में लगाई छलांग, गोताखोर कर रहे तलाश Himachal: सुजानपुर की 16 पंचायतों में अब नहीं सताएगी लो-वोल्टेज की टैंशन! CM सुक्खू ने शिमला से दिया पावरफुल गिफ्ट मौसम की मार : हिमाचल में सेब का उत्पादन 40% घटने की आशंका, लाखों परिवारों पर संकट की आहट पाकिस्तान में फिर आतं*की हमला: पुलिस चौकी में तैनात जवानों को गो*लियों से भू+ना, 9 की मौ*त

राष्ट्रीय

UN रिपोर्ट में Shocking दावा: पहलगाम हमले के लिए TRF-LeT ने ली थी जिम्मेदारी, PAK के दबाव में UNSC से हटाया गया नाम

30 जुलाई, 2025 05:01 PM

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रतिबंध निगरानी दल ने अपनी नई रिपोर्ट में खुलासा किया है कि जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए बड़े आतंकवादी हमले की जिम्मेदारी आतंकी संगठन द रेजिस्टेंस फ्रंट (TRF) ने दो बार ली थी। रिपोर्ट में कहा गया कि TRF ने हमले के तुरंत बाद घटनास्थल की तस्वीर भी जारी की थी। रिपोर्ट के मुताबिक, इस साल 22 अप्रैल को पहलगाम के एक पर्यटक स्थल पर हुए इस हमले में 26 नागरिकों की जान चली गई थी । रिपोर्ट में लिखा है कि इस हमले को पांच आतंकवादियों ने अंजाम दिया था। संयुक्त राष्ट्र की इस रिपोर्ट के अनुसार, यह हमला पाकिस्तान में सक्रिय आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के सहयोग के बिना मुमकिन नहीं था।

रिपोर्ट में एक सदस्य देश के हवाले से कहा गया कि टीआरएफ और लश्कर-ए-तैयबा के बीच गहरे रिश्ते हैं जबकि कुछ देशों ने दावा किया कि TRF, लश्कर का ही दूसरा नाम है। हालांकि, एक सदस्य देश ने इस दावे को खारिज करते हुए कहा कि लश्कर-ए-तैयबा अब निष्क्रिय हो चुका है । रिपोर्ट में यह भी बताया गया कि टीआरएफ ने हमले के अगले दिन फिर से जिम्मेदारी ली थी, लेकिन 26 अप्रैल को उसने अचानक अपना दावा वापस ले लिया और इसके बाद कोई बयान नहीं दिया। रिपोर्ट में कहा गया कि क्षेत्रीय हालात अब भी नाजुक हैं और आतंकवादी संगठन इस स्थिति का फायदा उठा सकते हैं।

अमेरिका ने इसी महीने टीआरएफ को विदेशी आतंकवादी संगठन घोषित कर दिया है। हमले के बाद संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने बयान जारी कर दोषियों को सजा दिलाने की बात कही थी। हालांकि, भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने संसद में बताया कि पाकिस्तान के दबाव में टीआरएफ का नाम सुरक्षा परिषद के बयान से हटा दिया गया था। भारत ने इस हमले के जवाब में पाकिस्तान और पीओके में छिपे आतंकवादी ठिकानों पर ‘ऑपरेशन सिंदूर’ चलाया था। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि दक्षिण एशिया में अब भी इस्लामिक स्टेट-खुरासान बड़ा खतरा बना हुआ है।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा ने अभिजीत दीपके को दी सबसे बड़ी खुशी, खत्म हो गया CJP का बैन

जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा ने अभिजीत दीपके को दी सबसे बड़ी खुशी, खत्म हो गया CJP का बैन

निजी कार को टोल टैक्स से छूट, सम्राट का बड़ा ऐलान; बिहार में स्टेट हाईवे पर सिर्फ इन वाहनों से वसूली

निजी कार को टोल टैक्स से छूट, सम्राट का बड़ा ऐलान; बिहार में स्टेट हाईवे पर सिर्फ इन वाहनों से वसूली

शिवराज सिंह चौहान ने लॉन्च किया ‘प्रगति’ प्रोजेक्ट, बोले-विकसित भारत बिना कृषि और समृद्ध गांव संभव नहीं

शिवराज सिंह चौहान ने लॉन्च किया ‘प्रगति’ प्रोजेक्ट, बोले-विकसित भारत बिना कृषि और समृद्ध गांव संभव नहीं

भारत का ‘क्रिटिकल मिनरल मिशन’ तेज, 2 साल में 35 देशों से साझेदारी, 11 के साथ बातचीत जारी

भारत का ‘क्रिटिकल मिनरल मिशन’ तेज, 2 साल में 35 देशों से साझेदारी, 11 के साथ बातचीत जारी

सरकार का दावा: ईसीएलजीएस 5.0 के तहत 4.11 लाख से ज्यादा की गारंटी, 1.55 लाख करोड़ रुपए के ऋण को मंजूरी

सरकार का दावा: ईसीएलजीएस 5.0 के तहत 4.11 लाख से ज्यादा की गारंटी, 1.55 लाख करोड़ रुपए के ऋण को मंजूरी

वायनाड भूस्खलन का खौफनाक वीडियो: 100 फीट तक फिसला भारी भरकम टैंकर, बाल-बाल बचे 3 लोग

वायनाड भूस्खलन का खौफनाक वीडियो: 100 फीट तक फिसला भारी भरकम टैंकर, बाल-बाल बचे 3 लोग

दिल्ली रिज बनेगा राजधानी का ‘ग्रीन लंग्स’, अमित शाह ने बताया पर्यावरण संरक्षण का बड़ा विजन

दिल्ली रिज बनेगा राजधानी का ‘ग्रीन लंग्स’, अमित शाह ने बताया पर्यावरण संरक्षण का बड़ा विजन

पीएम मोदी की बड़ी घोषणा: हिंद महासागर में भारत-इंडोनेशिया कोस्ट गार्ड मिलकर करेंगे काम

पीएम मोदी की बड़ी घोषणा: हिंद महासागर में भारत-इंडोनेशिया कोस्ट गार्ड मिलकर करेंगे काम

जम्मू पहुंचे भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन, बोले- युवाओं और महिलाओं में राज्य को आगे बढ़ाने का संकल्प दिख रहा

जम्मू पहुंचे भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन, बोले- युवाओं और महिलाओं में राज्य को आगे बढ़ाने का संकल्प दिख रहा

बाबा बर्फानी के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब, 4 दिनों में 85 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

बाबा बर्फानी के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब, 4 दिनों में 85 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किए दर्शन