Tuesday, June 30, 2026
BREAKING
CJI सूर्यकांत के पास पहुंचा INDIA गठबंधन, चुनाव आयोग की कर दी शिकायत Lock Upp2: आकांक्षा चमोला ने बताई गौरव खन्ना से तलाक लेने की वजह; क्या बिग बॉस 19 ने बिगाड़ी बात? आलिया-शरवरी से लेकर बॉबी देओल तक, 'अल्फा' के लिए किसे मिली कितनी मोटी फीस? कैबिनेट ने एनआईआईएफ में 30,000 करोड़ रुपए के अतिरिक्त निवेश को दी मंजूरी, इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं को मिलेगी रफ्तार जेपी नड्डा ने लॉन्च कीं डिजिटल स्वास्थ्य सेवाएं, आयुष्मान सारथी चैटबॉट शुरू बीपीसीएल ने टीटीएसआईपीएल में 85 करोड़ रुपए में खरीदी 40 प्रतिशत हिस्सेदारी राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले का राजनीतिकरण करना ठीक नहीं : मायावती शिवराज सिंह चौहान आज गुवाहाटी में उच्चस्तरीय बैठक करेंगे, 1 जुलाई को अरुणाचल प्रदेश के बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का करेंगे दौरा ट्रंप पीएम मोदी को अच्छा मित्र मानते हैं, भारत-अमेरिका संबंधों को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध: राजदूत गोर तटरक्षक बल का अद्भुत साहसिक अभियान, छह मछुआरों को सुरक्षित बचाया

हरियाणा

स्टॉक मार्केटिंग के नाम पर 1.61 करोड़ की ठगी में तीन और गिरफ्तार, अब तक कुल पांच आरोपी गिरफ्तार

12 जुलाई, 2025 10:04 PM

पंचकूला;  स्टॉक मार्केटिंग में भारी मुनाफा कमाने का लालच देकर 1 करोड़ 61 लाख रुपये की ठगी करने वाले गिरोह के तीन और सदस्यों को पंचकूला पुलिस की साइबर क्राइम थाना टीम ने गिरफ्तार किया है। इससे पहले दो आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं। इस प्रकार अब तक कुल पांच लोगों को इस मामले में गिरफ्तार किया जा चुका है।

डीसीपी पंचकूला सृष्टि गुप्ता के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी एसआई युद्धवीर सिंह और जांच अधिकारी एसआई अभिषेक छिल्लर ने इस धोखाधड़ी का पर्दाफाश करते हुए आरोपियों को पकड़ने में सफलता हासिल की। पुलिस ने व्हाट्सएप चैट, बैंक खातों की जानकारी और डिजिटल साक्ष्यों की मदद से ठोस सबूत इकट्ठे किए।

फेसबुक लिंक से शुरू हुई ठगी
मामले की शिकायत अजय गिल, निवासी पंचकूला ने की थी। उन्होंने बताया कि वह एक एकेडमी चलाते हैं और 1 अप्रैल को फेसबुक पर एक लिंक मिला, जिसके माध्यम से वह एक व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़े गए। ग्रुप में उन्हें स्टॉक मार्केट में निवेश कर अधिक मुनाफा कमाने का झांसा दिया गया। इसी बहाने उनसे धीरे-धीरे कुल 1.61 करोड़ रुपये की ठगी की गई। पीड़ित और उनकी पत्नी के आधार कार्ड का भी दुरुपयोग किया गया।

गिरफ्तारियां और रिमांड
इस मामले में सबसे पहले जनवरी 2025 में कुशदीप (पुत्र पवन, निवासी लखीमपुर खीरी, यूपी) को गिरफ्तार किया गया, जिसके खाते में ठगी की रकम ट्रांसफर हुई थी। पुलिस ने उससे ₹90,000 की नकदी और एक मोबाइल फोन बरामद किया। मई 2025 में उसके साथी रजत गुप्ता को भी गिरफ्तार किया गया।

अब 10 जुलाई 2025 को तीन और आरोपी — सुमित (पुत्र सुरेश), मंजीत (पुत्र ईश्वर), दोनों निवासी गांव सिसराना, जिला सोनीपत और प्रदीप (पुत्र स्व. कृष्ण, निवासी थानाकलां, सोनीपत) — को पकड़ा गया है। इनमें से सुमित और मंजीत को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है, जबकि प्रदीप को तीन दिन की पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

डीसीपी की अपील
डीसीपी सृष्टि गुप्ता ने नागरिकों से अपील की है कि वे स्टॉक मार्केटिंग या सोशल मीडिया पर मुनाफे के झांसे में न आएं। साइबर अपराधी बड़ी चालाकी से आम लोगों को फंसा रहे हैं। उन्होंने लोगों से किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 या निकटतम पुलिस स्टेशन में देने की अपील की है।

Have something to say? Post your comment

और हरियाणा खबरें

हरियाणा में किसानों, एमएसएमई और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने फ्लिपकार्ट नेतृत्व से की अहम बैठक

हरियाणा में किसानों, एमएसएमई और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने फ्लिपकार्ट नेतृत्व से की अहम बैठक

अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल सस्ता होने के बावजूद भारत में पेट्रोल-डीजल महंगा क्यों : दीपेन्द्र हुड्डा

अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल सस्ता होने के बावजूद भारत में पेट्रोल-डीजल महंगा क्यों : दीपेन्द्र हुड्डा

हरियाणा के 50 हजार युवाओं को जापान में मिलेगा रोजगार का अवसर, फुकुओका ने मांगा तकनीकी रूप से कुशल मानव संसाधन

हरियाणा के 50 हजार युवाओं को जापान में मिलेगा रोजगार का अवसर, फुकुओका ने मांगा तकनीकी रूप से कुशल मानव संसाधन

यमुना जल परियोजना को लेकर हरियाणा और राजस्थान के बीच हुआ एमओयू, तीन दशक पुरानी पेयजल समस्या के समाधान का रास्ता साफ

यमुना जल परियोजना को लेकर हरियाणा और राजस्थान के बीच हुआ एमओयू, तीन दशक पुरानी पेयजल समस्या के समाधान का रास्ता साफ

भाजपा पहले अपने 11 वर्ष 8 महीने का हिसाब दे, कांग्रेस पर टिप्पणी करने का नैतिक अधिकार खो चुकी है: राव नरेंद्र सिंह

भाजपा पहले अपने 11 वर्ष 8 महीने का हिसाब दे, कांग्रेस पर टिप्पणी करने का नैतिक अधिकार खो चुकी है: राव नरेंद्र सिंह

मनरेगा को कमजोर कर नई योजना लाना ग्रामीण गरीबों के हितों के खिलाफ, सरकार पुनर्विचार करे : कुमारी सैलजा

मनरेगा को कमजोर कर नई योजना लाना ग्रामीण गरीबों के हितों के खिलाफ, सरकार पुनर्विचार करे : कुमारी सैलजा

Good News : आर्थिक रूप से कमजोर ITI छात्रों को हर महीने 2000 रुपये...हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला

Good News : आर्थिक रूप से कमजोर ITI छात्रों को हर महीने 2000 रुपये...हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला

Haryana में 1 जुलाई से बिना पॉल्यूशन सर्टिफिकेट के नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल, जानिए क्या है बड़ी वजह...

Haryana में 1 जुलाई से बिना पॉल्यूशन सर्टिफिकेट के नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल, जानिए क्या है बड़ी वजह...

1 जुलाई से मनरेगा की जगह लेगी वीबीजीरामजी, अब मिलेगा 125 दिन का रोजगार

1 जुलाई से मनरेगा की जगह लेगी वीबीजीरामजी, अब मिलेगा 125 दिन का रोजगार

मोदी सरकार ने ओबीसी वर्ग के सामाजिक और आर्थिक सशक्तिकरण के लिए अनेक ऐतिहासिक कदम उठाए हैं : डा. अर्चना गुप्ता

मोदी सरकार ने ओबीसी वर्ग के सामाजिक और आर्थिक सशक्तिकरण के लिए अनेक ऐतिहासिक कदम उठाए हैं : डा. अर्चना गुप्ता