Tuesday, June 30, 2026
BREAKING
CJI सूर्यकांत के पास पहुंचा INDIA गठबंधन, चुनाव आयोग की कर दी शिकायत Lock Upp2: आकांक्षा चमोला ने बताई गौरव खन्ना से तलाक लेने की वजह; क्या बिग बॉस 19 ने बिगाड़ी बात? आलिया-शरवरी से लेकर बॉबी देओल तक, 'अल्फा' के लिए किसे मिली कितनी मोटी फीस? कैबिनेट ने एनआईआईएफ में 30,000 करोड़ रुपए के अतिरिक्त निवेश को दी मंजूरी, इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं को मिलेगी रफ्तार जेपी नड्डा ने लॉन्च कीं डिजिटल स्वास्थ्य सेवाएं, आयुष्मान सारथी चैटबॉट शुरू बीपीसीएल ने टीटीएसआईपीएल में 85 करोड़ रुपए में खरीदी 40 प्रतिशत हिस्सेदारी राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले का राजनीतिकरण करना ठीक नहीं : मायावती शिवराज सिंह चौहान आज गुवाहाटी में उच्चस्तरीय बैठक करेंगे, 1 जुलाई को अरुणाचल प्रदेश के बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का करेंगे दौरा ट्रंप पीएम मोदी को अच्छा मित्र मानते हैं, भारत-अमेरिका संबंधों को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध: राजदूत गोर तटरक्षक बल का अद्भुत साहसिक अभियान, छह मछुआरों को सुरक्षित बचाया

हरियाणा

लोहगढ़ में बन रहे बाबा बंदा सिंह बहादुर स्मारक के लिए 26 लाख रुपये का दिया योगदान; केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल को सौंपे ट्रस्ट के नाम दान राशि के चेक

13 जुलाई, 2025 04:24 PM

चंडीगढ़; सिख विरासत के संरक्षण में उल्लेखनीय योगदान देते हुए तीन व्यक्तियों ने बाबा बंदा सिंह बहादुर मेमोरियल फाउंडेशन ट्रस्ट, लोहगढ़ को कुल 26 लाख रुपये का दान प्रदान किया।

दान राशि के चेक यहां चंडीगढ़ में केंद्रीय विद्युत, आवास एवं शहरी मामलों के मंत्री  मनोहर लाल को औपचारिक रूप से सौंपे गए। इस अवसर पर हरियाणा सरकार के विशेष कार्याधिकारी डॉ. प्रभलीन सिंह भी उपस्थित थे, जो ट्रस्ट के कार्यों से सक्रिय रूप से जुड़े हुए हैं।

इस नेक कार्य में सहयोग देने के लिए आगे आए दानदाताओं में एचबीएस और स्पेस फाइव आर्किटेक्ट ग्रुप के निदेशक हरकरण सिंह बोपाराय शामिल हैं, जिन्होंने 11 लाख रुपये का योगदान दिया; एके कंस्ट्रक्शन ग्रुप के अध्यक्ष अशोक शर्मा, जिन्होंने 10 लाख रुपये का दान दिया; और अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव प्राधिकरण के सदस्य एवं वड़ैच होम्योपैथिक क्लिनिक, पेहोवा के संस्थापक डॉ. अवनीत सिंह वड़ैच ने 5 लाख रुपये का योगदान देकर सहयोग प्रदान किया।

उल्लेखनीय है कि लोहगढ़ में बाबा बंदा सिंह बहादुर स्मारक का निर्माण फाउंडेशन ट्रस्ट के मार्गदर्शन में भारत में प्रथम संप्रभु सिख शासन स्थापित करने वाले पूजनीय सिख योद्धा बाबा बंदा सिंह बहादुर के अद्वितीय साहस और बलिदान की स्मृति में किया जा रहा है। इस स्मारक का उद्देश्य उनकी अदम्य वीरता का प्रतीक बनना और भारतीय इतिहास के इस प्रतिष्ठित व्यक्तित्व की विरासत को संरक्षित करके भावी पीढ़ियों को प्रेरित करना है।

Have something to say? Post your comment

और हरियाणा खबरें

हरियाणा में किसानों, एमएसएमई और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने फ्लिपकार्ट नेतृत्व से की अहम बैठक

हरियाणा में किसानों, एमएसएमई और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने फ्लिपकार्ट नेतृत्व से की अहम बैठक

अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल सस्ता होने के बावजूद भारत में पेट्रोल-डीजल महंगा क्यों : दीपेन्द्र हुड्डा

अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल सस्ता होने के बावजूद भारत में पेट्रोल-डीजल महंगा क्यों : दीपेन्द्र हुड्डा

हरियाणा के 50 हजार युवाओं को जापान में मिलेगा रोजगार का अवसर, फुकुओका ने मांगा तकनीकी रूप से कुशल मानव संसाधन

हरियाणा के 50 हजार युवाओं को जापान में मिलेगा रोजगार का अवसर, फुकुओका ने मांगा तकनीकी रूप से कुशल मानव संसाधन

यमुना जल परियोजना को लेकर हरियाणा और राजस्थान के बीच हुआ एमओयू, तीन दशक पुरानी पेयजल समस्या के समाधान का रास्ता साफ

यमुना जल परियोजना को लेकर हरियाणा और राजस्थान के बीच हुआ एमओयू, तीन दशक पुरानी पेयजल समस्या के समाधान का रास्ता साफ

भाजपा पहले अपने 11 वर्ष 8 महीने का हिसाब दे, कांग्रेस पर टिप्पणी करने का नैतिक अधिकार खो चुकी है: राव नरेंद्र सिंह

भाजपा पहले अपने 11 वर्ष 8 महीने का हिसाब दे, कांग्रेस पर टिप्पणी करने का नैतिक अधिकार खो चुकी है: राव नरेंद्र सिंह

मनरेगा को कमजोर कर नई योजना लाना ग्रामीण गरीबों के हितों के खिलाफ, सरकार पुनर्विचार करे : कुमारी सैलजा

मनरेगा को कमजोर कर नई योजना लाना ग्रामीण गरीबों के हितों के खिलाफ, सरकार पुनर्विचार करे : कुमारी सैलजा

Good News : आर्थिक रूप से कमजोर ITI छात्रों को हर महीने 2000 रुपये...हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला

Good News : आर्थिक रूप से कमजोर ITI छात्रों को हर महीने 2000 रुपये...हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला

Haryana में 1 जुलाई से बिना पॉल्यूशन सर्टिफिकेट के नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल, जानिए क्या है बड़ी वजह...

Haryana में 1 जुलाई से बिना पॉल्यूशन सर्टिफिकेट के नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल, जानिए क्या है बड़ी वजह...

1 जुलाई से मनरेगा की जगह लेगी वीबीजीरामजी, अब मिलेगा 125 दिन का रोजगार

1 जुलाई से मनरेगा की जगह लेगी वीबीजीरामजी, अब मिलेगा 125 दिन का रोजगार

मोदी सरकार ने ओबीसी वर्ग के सामाजिक और आर्थिक सशक्तिकरण के लिए अनेक ऐतिहासिक कदम उठाए हैं : डा. अर्चना गुप्ता

मोदी सरकार ने ओबीसी वर्ग के सामाजिक और आर्थिक सशक्तिकरण के लिए अनेक ऐतिहासिक कदम उठाए हैं : डा. अर्चना गुप्ता