Tuesday, June 30, 2026
BREAKING
CJI सूर्यकांत के पास पहुंचा INDIA गठबंधन, चुनाव आयोग की कर दी शिकायत Lock Upp2: आकांक्षा चमोला ने बताई गौरव खन्ना से तलाक लेने की वजह; क्या बिग बॉस 19 ने बिगाड़ी बात? आलिया-शरवरी से लेकर बॉबी देओल तक, 'अल्फा' के लिए किसे मिली कितनी मोटी फीस? कैबिनेट ने एनआईआईएफ में 30,000 करोड़ रुपए के अतिरिक्त निवेश को दी मंजूरी, इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं को मिलेगी रफ्तार जेपी नड्डा ने लॉन्च कीं डिजिटल स्वास्थ्य सेवाएं, आयुष्मान सारथी चैटबॉट शुरू बीपीसीएल ने टीटीएसआईपीएल में 85 करोड़ रुपए में खरीदी 40 प्रतिशत हिस्सेदारी राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले का राजनीतिकरण करना ठीक नहीं : मायावती शिवराज सिंह चौहान आज गुवाहाटी में उच्चस्तरीय बैठक करेंगे, 1 जुलाई को अरुणाचल प्रदेश के बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का करेंगे दौरा ट्रंप पीएम मोदी को अच्छा मित्र मानते हैं, भारत-अमेरिका संबंधों को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध: राजदूत गोर तटरक्षक बल का अद्भुत साहसिक अभियान, छह मछुआरों को सुरक्षित बचाया

हरियाणा

DCP सृष्टि गुप्ता का देर रात औचक निरीक्षण: क्लबों, शराब ठेकों व ड्रिंक एंड ड्राइव पर कसी लगाम

06 जुलाई, 2025 06:49 PM

पंचकूला: शहर में कानून व्यवस्था और रात्रिकालीन सुरक्षा व्यवस्था की हकीकत जानने के लिए डीसीपी सृष्टि गुप्ता ने बीती रात औचक निरीक्षण अभियान चलाया। यह निरीक्षण रात 12 बजे से लेकर तड़के 2:30 बजे तक चला, जिसमें उन्होंने पंचकूला के प्रमुख नाइट क्लब, शराब ठेके और पुलिस नाके कवर किए।

डीसीपी ने सबसे पहले सेक्टर-5 और सेक्टर-9 स्थित क्लबों का दौरा किया और वहां नियमों की अनुपालना, साउंड लिमिट और स्टाफ की उपस्थिति की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने क्लब प्रबंधनों को स्पष्ट निर्देश दिए कि क्लब मनोरंजन के सुरक्षित स्थान हों, न कि हुड़दंगबाजों के अड्डे।

शराब ठेकों पर सख्ती:
डीसीपी ने उन शराब ठेकों पर विशेष ध्यान दिया, जिनके खिलाफ समय सीमा के बाद 'छोटी खिड़की' से चोरी-छिपे शराब बेचने की शिकायतें मिलती रही हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि अब ऐसे ठेकों पर कड़ी पुलिस निगरानी रखी जाएगी और कोई भी उल्लंघन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

ड्रिंक एंड ड्राइव पर रिकॉर्ड कार्रवाई:
पुलिस ने रात्रि चेकिंग अभियान में ड्रिंक एंड ड्राइव के कुल 45 चालान किए और एक वाहन को जब्त किया। डीसीपी ने कहा कि शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों के खिलाफ "जीरो टॉलरेंस" नीति अपनाई जाएगी और ऐसे मामलों में किसी प्रकार की ढिलाई नहीं होगी।

नाकों पर तैनाती और सुरक्षा का निरीक्षण:
डीसीपी ने शहर के मुख्य रात्रिकालीन नाकों का भी निरीक्षण किया और वहां पुलिसकर्मियों की तैनाती, सतर्कता और गश्त की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि रात के समय शहर की सुरक्षा में कोई कोताही नहीं होनी चाहिए।

जनता से अपील:
डीसीपी सृष्टि गुप्ता ने नागरिकों से अपील की कि यदि कहीं अवैध गतिविधि, अवैध शराब बिक्री, संदिग्ध आवाजाही या असामाजिक तत्वों की मौजूदगी दिखे, तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। नागरिक 0172-2582100 या मोबाइल नंबर 7508324900 पर कॉल करके सूचना दे सकते हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि हर शिकायत पर गंभीरता से कार्रवाई होगी और शिकायतकर्ता की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी। पुलिस का संदेश साफ है – नियम तोड़ने वालों को अब राहत नहीं मिलेगी, चाहे वे क्लब हों, ठेके हों या सड़क पर शराब पीकर वाहन चलाने वाले।

Have something to say? Post your comment

और हरियाणा खबरें

हरियाणा में किसानों, एमएसएमई और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने फ्लिपकार्ट नेतृत्व से की अहम बैठक

हरियाणा में किसानों, एमएसएमई और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने फ्लिपकार्ट नेतृत्व से की अहम बैठक

अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल सस्ता होने के बावजूद भारत में पेट्रोल-डीजल महंगा क्यों : दीपेन्द्र हुड्डा

अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल सस्ता होने के बावजूद भारत में पेट्रोल-डीजल महंगा क्यों : दीपेन्द्र हुड्डा

हरियाणा के 50 हजार युवाओं को जापान में मिलेगा रोजगार का अवसर, फुकुओका ने मांगा तकनीकी रूप से कुशल मानव संसाधन

हरियाणा के 50 हजार युवाओं को जापान में मिलेगा रोजगार का अवसर, फुकुओका ने मांगा तकनीकी रूप से कुशल मानव संसाधन

यमुना जल परियोजना को लेकर हरियाणा और राजस्थान के बीच हुआ एमओयू, तीन दशक पुरानी पेयजल समस्या के समाधान का रास्ता साफ

यमुना जल परियोजना को लेकर हरियाणा और राजस्थान के बीच हुआ एमओयू, तीन दशक पुरानी पेयजल समस्या के समाधान का रास्ता साफ

भाजपा पहले अपने 11 वर्ष 8 महीने का हिसाब दे, कांग्रेस पर टिप्पणी करने का नैतिक अधिकार खो चुकी है: राव नरेंद्र सिंह

भाजपा पहले अपने 11 वर्ष 8 महीने का हिसाब दे, कांग्रेस पर टिप्पणी करने का नैतिक अधिकार खो चुकी है: राव नरेंद्र सिंह

मनरेगा को कमजोर कर नई योजना लाना ग्रामीण गरीबों के हितों के खिलाफ, सरकार पुनर्विचार करे : कुमारी सैलजा

मनरेगा को कमजोर कर नई योजना लाना ग्रामीण गरीबों के हितों के खिलाफ, सरकार पुनर्विचार करे : कुमारी सैलजा

Good News : आर्थिक रूप से कमजोर ITI छात्रों को हर महीने 2000 रुपये...हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला

Good News : आर्थिक रूप से कमजोर ITI छात्रों को हर महीने 2000 रुपये...हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला

Haryana में 1 जुलाई से बिना पॉल्यूशन सर्टिफिकेट के नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल, जानिए क्या है बड़ी वजह...

Haryana में 1 जुलाई से बिना पॉल्यूशन सर्टिफिकेट के नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल, जानिए क्या है बड़ी वजह...

1 जुलाई से मनरेगा की जगह लेगी वीबीजीरामजी, अब मिलेगा 125 दिन का रोजगार

1 जुलाई से मनरेगा की जगह लेगी वीबीजीरामजी, अब मिलेगा 125 दिन का रोजगार

मोदी सरकार ने ओबीसी वर्ग के सामाजिक और आर्थिक सशक्तिकरण के लिए अनेक ऐतिहासिक कदम उठाए हैं : डा. अर्चना गुप्ता

मोदी सरकार ने ओबीसी वर्ग के सामाजिक और आर्थिक सशक्तिकरण के लिए अनेक ऐतिहासिक कदम उठाए हैं : डा. अर्चना गुप्ता