Tuesday, June 30, 2026
BREAKING
CJI सूर्यकांत के पास पहुंचा INDIA गठबंधन, चुनाव आयोग की कर दी शिकायत Lock Upp2: आकांक्षा चमोला ने बताई गौरव खन्ना से तलाक लेने की वजह; क्या बिग बॉस 19 ने बिगाड़ी बात? आलिया-शरवरी से लेकर बॉबी देओल तक, 'अल्फा' के लिए किसे मिली कितनी मोटी फीस? कैबिनेट ने एनआईआईएफ में 30,000 करोड़ रुपए के अतिरिक्त निवेश को दी मंजूरी, इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं को मिलेगी रफ्तार जेपी नड्डा ने लॉन्च कीं डिजिटल स्वास्थ्य सेवाएं, आयुष्मान सारथी चैटबॉट शुरू बीपीसीएल ने टीटीएसआईपीएल में 85 करोड़ रुपए में खरीदी 40 प्रतिशत हिस्सेदारी राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले का राजनीतिकरण करना ठीक नहीं : मायावती शिवराज सिंह चौहान आज गुवाहाटी में उच्चस्तरीय बैठक करेंगे, 1 जुलाई को अरुणाचल प्रदेश के बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का करेंगे दौरा ट्रंप पीएम मोदी को अच्छा मित्र मानते हैं, भारत-अमेरिका संबंधों को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध: राजदूत गोर तटरक्षक बल का अद्भुत साहसिक अभियान, छह मछुआरों को सुरक्षित बचाया

राष्ट्रीय

तटरक्षक बल का अद्भुत साहसिक अभियान, छह मछुआरों को सुरक्षित बचाया

30 जून, 2026 11:43 AM

समुद्र में उठती तेज लहरों, काफी जोर से चल रह हवाओं और कम रोशनी के बीच भारतीय तटरक्षक बल ने अद्भुत साहस और तत्परता दिखाते हुए छह मछुआरों की जान बचाई है। तटरक्षक बल के मुताबिक 29 जून की शाम कर्नाटक के मंगलूरु तट के पास मछली पकड़ने वाली नौका ‘मंजू माथा’ संकट में फंस गई थी।

सुरथकल तट से करीब 33 समुद्री मील दूर मौजूद इस नौका में समुद्र की उग्र परिस्थितियों के कारण पानी भरने लगा। समुद्र में मौजूद इस नौका के ढांचे को भी नुकसान पहुंचा। इससे नौका में सवार छह मछुआरों के सामने जान का खतरा पैदा हो गया। शाम लगभग 4 बजे भारतीय तटरक्षक पोत ‘सचेत’ को रेडियो संदेश के माध्यम से मदद की गुहार मिली। यह संदेश मंगलूरु के समीप सुरथकल तट से लगभग 33 समुद्री मील दूर स्थित भारतीय मछली पकड़ने वाली नौका मंजू माथा से भेजा गया था।

नौका में समुद्र की खराब परिस्थितियों के कारण पानी भरने लगा था। संदेश मिलते ही तटरक्षक बल ने बिना समय गंवाए अपने पोत का रुख संकटग्रस्त नौका की ओर मोड़ दिया। महज 90 मिनट के भीतर बचाव दल मौके पर पहुंच गया। हालाँकि यह बचाव अभियान आसान नहीं था। ऊँची लहरें, तेज हवाएँ, कम दृश्यता और बढ़ता अंधेरा अभियान में लगातार बाधा डाल रहे थे। इसके बावजूद तटरक्षक बल के जवानों ने धैर्य और कुशलता का परिचय दिया।

उन्होंने विशेष व दूरस्थ नियंत्रित लाइफबॉय समुद्र में उतारे और एक-एक कर सभी मछुआरों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। शाम 6 बजे तक सभी छह मछुआरे पूरी तरह सुरक्षित बचा लिए गए। राहत की बात यह रही कि किसी भी मछुआरे को चोट नहीं पहुँची। इसके बाद तटरक्षक पोत उन्हें लेकर न्यू मंगलूरु बंदरगाह की ओर रवाना हो गया। यह अभियान एक बार फिर साबित करता है कि भारतीय तटरक्षक बल केवल समुद्री सीमाओं की निगरानी ही नहीं करता, बल्कि संकट की घड़ी में लोगों के लिए जीवनरक्षक बनकर भी सामने आता है।

बल का कहना है कि अपने आदर्श वाक्य ‘वयम् रक्षामः’ यानी ‘हम रक्षा करते हैं’ के अनुरूप तटरक्षक बल समुद्र में हर चुनौती का सामना करने के लिए हमेशा तैयार रहता है। भारतीय तटरक्षक बल ने समुद्र में संकट में फंसे इन छह मछुआरों को एक चुनौतीपूर्ण खोज एवं बचाव अभियान के दौरान सुरक्षित बचाकर अपनी त्वरित प्रतिक्रिया क्षमता, पेशेवर दक्षता और समुद्री सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्धता का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया है। यहां मौजूद तमाम चुनौतियों के बावजूद तटरक्षक बल के जवानों ने अद्वितीय साहस, उत्कृष्ट समुद्री कौशल और सटीक समन्वय का प्रदर्शन किया।
सफल बचाव अभियान के बाद भारतीय तटरक्षक पोत सचेत बचाए गए मछुआरों को सुरक्षित उतारने तथा आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करने के लिए बंदरगाह की ओर रवाना हो गया।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

CJI सूर्यकांत के पास पहुंचा INDIA गठबंधन, चुनाव आयोग की कर दी शिकायत

CJI सूर्यकांत के पास पहुंचा INDIA गठबंधन, चुनाव आयोग की कर दी शिकायत

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले का राजनीतिकरण करना ठीक नहीं : मायावती

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले का राजनीतिकरण करना ठीक नहीं : मायावती

शिवराज सिंह चौहान आज गुवाहाटी में उच्चस्तरीय बैठक करेंगे, 1 जुलाई को अरुणाचल प्रदेश के बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का करेंगे दौरा

शिवराज सिंह चौहान आज गुवाहाटी में उच्चस्तरीय बैठक करेंगे, 1 जुलाई को अरुणाचल प्रदेश के बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का करेंगे दौरा

जनरल धीरज सेठ बने भारतीय सेना के नए सेना प्रमुख

जनरल धीरज सेठ बने भारतीय सेना के नए सेना प्रमुख

अंतरराष्ट्रीय संसदीय दिवस पर ओम बिरला ने दी शुभकामनाएं, संसद को बताया लोकतंत्र की सर्वोच्च अभिव्यक्ति

अंतरराष्ट्रीय संसदीय दिवस पर ओम बिरला ने दी शुभकामनाएं, संसद को बताया लोकतंत्र की सर्वोच्च अभिव्यक्ति

जब हमारे संकल्प, विचार और मन की भावनाएं एक होती हैं, तब हर कार्य सफल होता है: प्रधानमंत्री मोदी

जब हमारे संकल्प, विचार और मन की भावनाएं एक होती हैं, तब हर कार्य सफल होता है: प्रधानमंत्री मोदी

गाजियाबाद : ट्रांसफॉर्मर में लगी भीषण आग, 2 किलोमीटर दूर तक दिखीं लपटें; कई दमकल गाड़ियों ने पाया काबू

गाजियाबाद : ट्रांसफॉर्मर में लगी भीषण आग, 2 किलोमीटर दूर तक दिखीं लपटें; कई दमकल गाड़ियों ने पाया काबू

वडोदरा में वाइब्रेंट गुजरात रीजनल कॉन्फ्रेंस के समापन सत्र को संबोधित करेंगे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

वडोदरा में वाइब्रेंट गुजरात रीजनल कॉन्फ्रेंस के समापन सत्र को संबोधित करेंगे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

भारत ने अफगानिस्तान में पाकिस्तान के हवाई हमलों की कड़ी निंदा की

भारत ने अफगानिस्तान में पाकिस्तान के हवाई हमलों की कड़ी निंदा की

भारी बारिश और बाढ़ के बीच भारतीय सेना का रेस्क्यू ऑपरेशन, सुरक्षित निकाले गए 27 ग्रामीण

भारी बारिश और बाढ़ के बीच भारतीय सेना का रेस्क्यू ऑपरेशन, सुरक्षित निकाले गए 27 ग्रामीण