Saturday, November 28, 2026
BREAKING
• ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना की 6.59 किलोमीटर लंबी सुरंग-14 के काम में मिली सफलता • अफगानिस्तान में भूकंप, रिक्टर स्केल पर तीव्रता 3.8 दर्ज • IORA बैठक में भारत के दो सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के प्रस्ताव को मंजूरी, पांच लाख डॉलर की सहायता का भी ऐलान • पीएम मोदी ने शेयर की मदुरै के मुरुगन मंदिर की तस्वीरें, लिखा-'वेट्रिवेल मुरुगनुक्कु अरोगरा' • 'महिला आरक्षण के रास्ते में आने वाली रुकावट को खत्म करके रहेंगे', पीएम मोदी का अडिग संकल्प • मुझे हराने मालेगांव आए थे अखिलेश, अब मैं जाऊंगा यूपी : मुफ्ती इस्माइल कासमी • केंद्रीय मंत्रिमंडल में परिसीमन संशोधन विधेयक को मंजूरी प्रदान करना एक महत्वपूर्ण कदम : सीएम धामी • परिसीमन बिल से 2029 में महिला आरक्षण लागू होने का मार्ग प्रशस्त होगा : मुख्यमंत्री योगी • मायावती ने महिला आरक्षण पर केंद्र के फैसले का किया स्वागत, एससी-एसटी के लिए अलग व्यवस्था की मांग • ईयर एंडर 2026: किसी को 300 साल की जेल, कहीं एआई पर सख्त रुख, अदालती फैसले बने नजीर

राष्ट्रीय

मुझे हराने मालेगांव आए थे अखिलेश, अब मैं जाऊंगा यूपी : मुफ्ती इस्माइल कासमी

28 नवंबर, 2026 04:57 PM

मालेगांव : ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के विधायक मुफ्ती इस्माइल कासमी ने मालेगांव चुनाव के दौरान अपने खिलाफ चलाए गए अभियान को याद करते हुए समाजवादी पार्टी (सपा) पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के नेताओं ने मालेगांव में आकर उनके खिलाफ चुनाव प्रचार किया था, इसलिए अब उन्हें भी उत्तर प्रदेश में जाकर चुनाव प्रचार करने का पूरा हक है।

मुफ्ती इस्माइल कासमी ने समाचार एजेंसी से बातचीत के दौरान कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव खुद मालेगांव आए थे। उनके साथ अबू आजमी, इकरा हसन, मोहिबुल्लाह नदवी समेत पार्टी के कई सांसदों और नेताओं ने भी यहां आकर सभाएं कीं। उनका मकसद सिर्फ एक था, उनकी सीट पर उन्हें हराना। उन्होंने बताया कि इकरा हसन दो-दो बार मालेगांव आईं और मोहिबुल्लाह नदवी भी दो बार आए। इतना ही नहीं, इकरा हसन ने उनके घर के पास ही मंच लगाकर सभा की थी।

कासमी ने कहा कि इसके बावजूद जब समाजवादी पार्टी को यहां मुंह की खानी पड़ी, तो उसके नेता कोर्ट चले गए। उन्होंने आरोप लगाया कि कोर्ट में भी मुसलमानों के खिलाफ मुद्दा उठाया गया। दुआ के मुद्दे, आमीन कहने के मुद्दे और मस्जिद के अंदर महिलाओं की सरबराही को लेकर की गई उनकी बात को सियासत से जोड़ दिया गया। यह मामला सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचा। ऐसे में प्रतिक्रिया के तौर पर उनका उत्तर प्रदेश जाना स्वाभाविक है। उन्होंने कहा कि वह भी इकरा हसन के भाई और उनके सामने जाकर एक मंच लगाएंगे।

उन्होंने अभी इस बारे में अंतिम फैसला नहीं लिया है, लेकिन उन्होंने अपनी मंशा साफ कर दी है। उन्होंने कहा कि वह देखेंगे कि आगे क्या करना है। अगर समाजवादी पार्टी के नेता मालेगांव आकर उनके खिलाफ चुनाव लड़ सकते हैं, तो उन्हें भी यूपी में जाकर प्रचार करने का अधिकार है।

मुफ्ती इस्माइल कासमी ने बताया कि हाल ही में जब वह उत्तर प्रदेश गए थे, तो सपा के कई बड़े नेता उनसे मिले थे। उन नेताओं ने उनसे कहा था कि वह असदुद्दीन ओवैसी को यूपी आने से रोकें। इस पर उन्होंने जवाब दिया था कि ओवैसी साहब को रोकने की क्या बात है, वह खुद ही यूपी आने वाले हैं। उन्होंने कहा था, "चुनाव का ऐलान होने दीजिए, मैं खुद आऊंगा।" इस पर सपा के नेताओं ने हाथ जोड़कर कहा कि आप मत आइए।

कासमी ने कहा कि उन्होंने उन नेताओं से सवाल किया था कि जब आपकी पार्टी के अध्यक्ष उनके खिलाफ चुनाव लड़ने के लिए मालेगांव आ सकते हैं, अबू आजमी आ सकते हैं, इकरा हसन और नदवी दो-दो बार आ सकते हैं, तो उन्हें यूपी क्यों नहीं आना चाहिए? उन्हें तो आना ही चाहिए।

वहीं, संसद का विशेष सत्र बुलाए जाने पर उन्होंने कहा कि परिसीमन हर बीस साल में एक बार होता है। इस बारे में सरकार को जो काम करना है, वह उसकी जिम्मेदारी है और वह उसे करेगी।

उन्होंने कहा कि जब उनसे इस विषय पर बातचीत होगी, तो वह अपनी राय रखेंगे। वक्त आने पर देखा जाएगा कि परिसीमन होना चाहिए या नहीं। इस मुद्दे पर वह पार्टी के जिम्मेदार लोगों, शहर के लोगों, राजनीतिक और सामाजिक लोगों तथा शिक्षा से जुड़े लोगों से बातचीत करने के बाद ही अपना पक्ष रखेंगे।

 

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना की 6.59 किलोमीटर लंबी सुरंग-14 के काम में मिली सफलता

ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना की 6.59 किलोमीटर लंबी सुरंग-14 के काम में मिली सफलता

IORA बैठक में भारत के दो सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के प्रस्ताव को मंजूरी, पांच लाख डॉलर की सहायता का भी ऐलान

IORA बैठक में भारत के दो सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के प्रस्ताव को मंजूरी, पांच लाख डॉलर की सहायता का भी ऐलान

पीएम मोदी ने शेयर की मदुरै के मुरुगन मंदिर की तस्वीरें, लिखा-'वेट्रिवेल मुरुगनुक्कु अरोगरा'

पीएम मोदी ने शेयर की मदुरै के मुरुगन मंदिर की तस्वीरें, लिखा-'वेट्रिवेल मुरुगनुक्कु अरोगरा'

'महिला आरक्षण के रास्ते में आने वाली रुकावट को खत्म करके रहेंगे', पीएम मोदी का अडिग संकल्प

'महिला आरक्षण के रास्ते में आने वाली रुकावट को खत्म करके रहेंगे', पीएम मोदी का अडिग संकल्प

केंद्रीय मंत्रिमंडल में परिसीमन संशोधन विधेयक को मंजूरी प्रदान करना एक महत्वपूर्ण कदम : सीएम धामी

केंद्रीय मंत्रिमंडल में परिसीमन संशोधन विधेयक को मंजूरी प्रदान करना एक महत्वपूर्ण कदम : सीएम धामी

परिसीमन बिल से 2029 में महिला आरक्षण लागू होने का मार्ग प्रशस्त होगा : मुख्यमंत्री योगी

परिसीमन बिल से 2029 में महिला आरक्षण लागू होने का मार्ग प्रशस्त होगा : मुख्यमंत्री योगी

मायावती ने महिला आरक्षण पर केंद्र के फैसले का किया स्वागत, एससी-एसटी के लिए अलग व्यवस्था की मांग

मायावती ने महिला आरक्षण पर केंद्र के फैसले का किया स्वागत, एससी-एसटी के लिए अलग व्यवस्था की मांग

IFFI 2026 : ‘द हग ऑफ एम्प्टीनेस’ को भारतीय पैनोरमा के गैर-फीचर फिल्म खंड में प्रदर्शित किया गया

IFFI 2026 : ‘द हग ऑफ एम्प्टीनेस’ को भारतीय पैनोरमा के गैर-फीचर फिल्म खंड में प्रदर्शित किया गया

प्रधानमंत्री मोदी ने प्रल्हाद जोशी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं, शिक्षा व्यवस्था मजबूत करने में भूमिका की सराहना

प्रधानमंत्री मोदी ने प्रल्हाद जोशी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं, शिक्षा व्यवस्था मजबूत करने में भूमिका की सराहना

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 27 नवंबर से 2 दिसंबर तक केरलम, मिजोरम और नागालैंड का दौरा करेंगी

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 27 नवंबर से 2 दिसंबर तक केरलम, मिजोरम और नागालैंड का दौरा करेंगी