Saturday, November 28, 2026
BREAKING
• ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना की 6.59 किलोमीटर लंबी सुरंग-14 के काम में मिली सफलता • अफगानिस्तान में भूकंप, रिक्टर स्केल पर तीव्रता 3.8 दर्ज • IORA बैठक में भारत के दो सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के प्रस्ताव को मंजूरी, पांच लाख डॉलर की सहायता का भी ऐलान • पीएम मोदी ने शेयर की मदुरै के मुरुगन मंदिर की तस्वीरें, लिखा-'वेट्रिवेल मुरुगनुक्कु अरोगरा' • 'महिला आरक्षण के रास्ते में आने वाली रुकावट को खत्म करके रहेंगे', पीएम मोदी का अडिग संकल्प • मुझे हराने मालेगांव आए थे अखिलेश, अब मैं जाऊंगा यूपी : मुफ्ती इस्माइल कासमी • केंद्रीय मंत्रिमंडल में परिसीमन संशोधन विधेयक को मंजूरी प्रदान करना एक महत्वपूर्ण कदम : सीएम धामी • परिसीमन बिल से 2029 में महिला आरक्षण लागू होने का मार्ग प्रशस्त होगा : मुख्यमंत्री योगी • मायावती ने महिला आरक्षण पर केंद्र के फैसले का किया स्वागत, एससी-एसटी के लिए अलग व्यवस्था की मांग • ईयर एंडर 2026: किसी को 300 साल की जेल, कहीं एआई पर सख्त रुख, अदालती फैसले बने नजीर

राष्ट्रीय

केंद्रीय मंत्रिमंडल में परिसीमन संशोधन विधेयक को मंजूरी प्रदान करना एक महत्वपूर्ण कदम : सीएम धामी

28 नवंबर, 2026 04:56 PM

नई दिल्ली : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय मंत्रिमंडल की ओर से परिसीमन संशोधन विधेयक को मंजूरी दिए जाने पर खुशी जाहिर की। उन्होंने इसे एक महत्वपूर्ण कदम बताया।

सीएम धामी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया। उन्होंने लिखा कि पीएम मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा परिसीमन संशोधन विधेयक को मंजूरी प्रदान किया जाना देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था को और अधिक सशक्त एवं समावेशी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इससे सभी राज्यों में लोकसभा सीटों की संख्या में 50 प्रतिशत तक की वृद्धि का मार्ग प्रशस्त होगा, जिससे संसद में जनप्रतिनिधित्व का विस्तार होगा और विभिन्न क्षेत्रों की जनसमस्याओं एवं जनआकांक्षाओं को प्रभावी ढंग से उठाने के अवसर बढ़ेंगे।

उन्होंने पोस्ट में आगे लिखा कि इसके साथ ही वर्ष 2029 के लोकसभा चुनाव में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण का मार्ग प्रशस्त होने से हमारी मातृशक्ति को देश की निर्णय-प्रक्रिया में अधिक भागीदारी का अवसर मिलेगा। इससे महिलाएं अपने अधिकारों एवं हितों से जुड़े विषयों को मजबूती से सामने रख सकेंगी और राष्ट्र की नीतियों के निर्माण में भी अपनी सक्रिय भूमिका निभा सकेंगी।

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने पोस्ट में लिखा कि देश की प्रगति में कदम से कदम मिलाकर चल रही हमारी माताओं, बहनों और बेटियों की भागीदारी अब देश के निर्णयों में भी बढ़े, इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। पीएम मोदी के नेतृत्व में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने परिसीमन और महिला आरक्षण से जुड़े विधेयकों को मंजूरी दी है। इनके पारित होने से सभी राज्यों की सीटों में 50 प्रतिशत की आनुपातिक वृद्धि और 2029 के लोकसभा चुनाव में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण का मार्ग प्रशस्त होगा। यह देश की करोड़ों महिलाओं के लिए नेतृत्व के नए अवसरों का द्वार खोलेगा। संसद और विधानसभाओं में हमारी बहनों की बढ़ती भागीदारी से उनके सपनों और आकांक्षाओं को भी नई आवाज मिलेगी।

उन्होंने आगे लिखा कि नारी शक्ति के सामर्थ्य और नेतृत्व से विकसित भारत की यात्रा और समृद्ध होगी।

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि यूनियन कैबिनेट द्वारा परिसीमन बिल पास करने पर पीएम मोदी और यूनियन कैबिनेट का हृदय से धन्यवाद। मैं उत्तर प्रदेश के सभी 80 लोकसभा के सांसदों से अपील करूंगा कि वे इस बिल का समर्थन करें और 'नारी शक्ति वंदन अधिनियम' को 2029 के लोकसभा चुनाव में लागू करने का मार्ग प्रशस्त करने में अपना योगदान दें।

 

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना की 6.59 किलोमीटर लंबी सुरंग-14 के काम में मिली सफलता

ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना की 6.59 किलोमीटर लंबी सुरंग-14 के काम में मिली सफलता

IORA बैठक में भारत के दो सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के प्रस्ताव को मंजूरी, पांच लाख डॉलर की सहायता का भी ऐलान

IORA बैठक में भारत के दो सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के प्रस्ताव को मंजूरी, पांच लाख डॉलर की सहायता का भी ऐलान

पीएम मोदी ने शेयर की मदुरै के मुरुगन मंदिर की तस्वीरें, लिखा-'वेट्रिवेल मुरुगनुक्कु अरोगरा'

पीएम मोदी ने शेयर की मदुरै के मुरुगन मंदिर की तस्वीरें, लिखा-'वेट्रिवेल मुरुगनुक्कु अरोगरा'

'महिला आरक्षण के रास्ते में आने वाली रुकावट को खत्म करके रहेंगे', पीएम मोदी का अडिग संकल्प

'महिला आरक्षण के रास्ते में आने वाली रुकावट को खत्म करके रहेंगे', पीएम मोदी का अडिग संकल्प

मुझे हराने मालेगांव आए थे अखिलेश, अब मैं जाऊंगा यूपी : मुफ्ती इस्माइल कासमी

मुझे हराने मालेगांव आए थे अखिलेश, अब मैं जाऊंगा यूपी : मुफ्ती इस्माइल कासमी

परिसीमन बिल से 2029 में महिला आरक्षण लागू होने का मार्ग प्रशस्त होगा : मुख्यमंत्री योगी

परिसीमन बिल से 2029 में महिला आरक्षण लागू होने का मार्ग प्रशस्त होगा : मुख्यमंत्री योगी

मायावती ने महिला आरक्षण पर केंद्र के फैसले का किया स्वागत, एससी-एसटी के लिए अलग व्यवस्था की मांग

मायावती ने महिला आरक्षण पर केंद्र के फैसले का किया स्वागत, एससी-एसटी के लिए अलग व्यवस्था की मांग

IFFI 2026 : ‘द हग ऑफ एम्प्टीनेस’ को भारतीय पैनोरमा के गैर-फीचर फिल्म खंड में प्रदर्शित किया गया

IFFI 2026 : ‘द हग ऑफ एम्प्टीनेस’ को भारतीय पैनोरमा के गैर-फीचर फिल्म खंड में प्रदर्शित किया गया

प्रधानमंत्री मोदी ने प्रल्हाद जोशी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं, शिक्षा व्यवस्था मजबूत करने में भूमिका की सराहना

प्रधानमंत्री मोदी ने प्रल्हाद जोशी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं, शिक्षा व्यवस्था मजबूत करने में भूमिका की सराहना

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 27 नवंबर से 2 दिसंबर तक केरलम, मिजोरम और नागालैंड का दौरा करेंगी

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 27 नवंबर से 2 दिसंबर तक केरलम, मिजोरम और नागालैंड का दौरा करेंगी