Saturday, November 28, 2026
BREAKING
• ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना की 6.59 किलोमीटर लंबी सुरंग-14 के काम में मिली सफलता • अफगानिस्तान में भूकंप, रिक्टर स्केल पर तीव्रता 3.8 दर्ज • IORA बैठक में भारत के दो सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के प्रस्ताव को मंजूरी, पांच लाख डॉलर की सहायता का भी ऐलान • पीएम मोदी ने शेयर की मदुरै के मुरुगन मंदिर की तस्वीरें, लिखा-'वेट्रिवेल मुरुगनुक्कु अरोगरा' • 'महिला आरक्षण के रास्ते में आने वाली रुकावट को खत्म करके रहेंगे', पीएम मोदी का अडिग संकल्प • मुझे हराने मालेगांव आए थे अखिलेश, अब मैं जाऊंगा यूपी : मुफ्ती इस्माइल कासमी • केंद्रीय मंत्रिमंडल में परिसीमन संशोधन विधेयक को मंजूरी प्रदान करना एक महत्वपूर्ण कदम : सीएम धामी • परिसीमन बिल से 2029 में महिला आरक्षण लागू होने का मार्ग प्रशस्त होगा : मुख्यमंत्री योगी • मायावती ने महिला आरक्षण पर केंद्र के फैसले का किया स्वागत, एससी-एसटी के लिए अलग व्यवस्था की मांग • ईयर एंडर 2026: किसी को 300 साल की जेल, कहीं एआई पर सख्त रुख, अदालती फैसले बने नजीर

राष्ट्रीय

मायावती ने महिला आरक्षण पर केंद्र के फैसले का किया स्वागत, एससी-एसटी के लिए अलग व्यवस्था की मांग

28 नवंबर, 2026 04:52 PM

लखनऊ : बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने महिला आरक्षण को लेकर केंद्र सरकार के ताजा फैसले का स्वागत किया है। साथ ही उन्होंने मांग की है कि एससी और एसटी समाज की महिलाओं को इसके अंदर ही अलग से आरक्षण दिया जाए। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट करके अपनी पार्टी का रुख साफ किया।

मायावती ने कहा कि यह सर्वविदित है कि परमपूज्य बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के अति-मानवतावादी, कल्याणकारी और समतामूलक संविधान की पवित्र मंशाओं और उद्देश्यों के प्रति सदा ही निष्ठावान और ईमानदार रहने के नाते बसपा शुरू से ही देश में सर्वसमाज की महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा सहित उन्हें राजनीति में भी उचित आदर और अवसर दिए जाने की जबरदस्त पक्षधर रही है। इसीलिए बसपा देश की लोकसभा और राज्यों की विधानसभा में 33 प्रतिशत आरक्षण को जल्द से जल्द लागू करने की मांग लगातार करती रही है और इस बारे में केंद्र सरकार के ताजा फैसले का स्वागत भी करती है।

मायावती ने कहा कि अच्छा, बल्कि ऐतिहासिक होता अगर सदियों से शोषित-पीड़ित और उपेक्षित रहीं, खासकर एससी और एसटी समाज की महिलाओं को इसी में ही अलग से आरक्षण देने की व्यवस्था कर दी जाती। इससे संकीर्ण, जातिवादी, धन और बाहुबल से ग्रसित यहां की चुनावी राजनीति में उन्हें भी सही से भाग लेकर थोड़ा आगे बढ़ने का मौका मिल जाता तो यह निश्चय ही देश और जनहित की बेहतर बात होती। इस पर केंद्र सरकार अभी भी सहानुभूतिपूर्वक विचार कर ले तो यह जरूर ही उचित और न्यायपूर्ण भी होगा।

मायावती ने देश की लोकसभा और सभी राज्यों की विधानसभा में मौजूदा सीट संख्या में 50 प्रतिशत की वृद्धि से संबंधित तीन विधेयकों का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि तत्संबंधी परिसीमन निर्धारण करने के दौरान सीटों की सीमा तय करने में गड़बड़ी करके राजनीतिक और चुनावी स्वार्थ की पूर्ति करने का आरोप कोई नई बात नहीं है। वास्तव में जो भी पार्टी केंद्र की सत्ता में रहती है, वह ऐसे अधिकतर मामलों में देश और जनहित की परवाह कम तथा पार्टी हित और स्वार्थ को अधिक महत्व देती है, जो किसी से भी छिपा हुआ नहीं है।

मायावती ने 'एक्स' पोस्ट के अंत में लोगों से अपील की। उन्होंने कहा कि ऐसे में देश में सर्वसमाज के लोग अच्छी सरकार के लिए, बिना किसी धर्म, जाति और क्षेत्रीयता की भावना में बहे हुए तथा बिना किसी लुभावने वादे, दावे और घोषणाओं के छलावे में आए हुए, अच्छे लोगों को ही चुनने का संकल्प लें तो यह यहां देश के लोकतंत्र और संविधान की सुरक्षा और सम्मान में असली गारंटी होगी, जिसके लिए बसपा तत्पर है।

 

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना की 6.59 किलोमीटर लंबी सुरंग-14 के काम में मिली सफलता

ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना की 6.59 किलोमीटर लंबी सुरंग-14 के काम में मिली सफलता

IORA बैठक में भारत के दो सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के प्रस्ताव को मंजूरी, पांच लाख डॉलर की सहायता का भी ऐलान

IORA बैठक में भारत के दो सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के प्रस्ताव को मंजूरी, पांच लाख डॉलर की सहायता का भी ऐलान

पीएम मोदी ने शेयर की मदुरै के मुरुगन मंदिर की तस्वीरें, लिखा-'वेट्रिवेल मुरुगनुक्कु अरोगरा'

पीएम मोदी ने शेयर की मदुरै के मुरुगन मंदिर की तस्वीरें, लिखा-'वेट्रिवेल मुरुगनुक्कु अरोगरा'

'महिला आरक्षण के रास्ते में आने वाली रुकावट को खत्म करके रहेंगे', पीएम मोदी का अडिग संकल्प

'महिला आरक्षण के रास्ते में आने वाली रुकावट को खत्म करके रहेंगे', पीएम मोदी का अडिग संकल्प

मुझे हराने मालेगांव आए थे अखिलेश, अब मैं जाऊंगा यूपी : मुफ्ती इस्माइल कासमी

मुझे हराने मालेगांव आए थे अखिलेश, अब मैं जाऊंगा यूपी : मुफ्ती इस्माइल कासमी

केंद्रीय मंत्रिमंडल में परिसीमन संशोधन विधेयक को मंजूरी प्रदान करना एक महत्वपूर्ण कदम : सीएम धामी

केंद्रीय मंत्रिमंडल में परिसीमन संशोधन विधेयक को मंजूरी प्रदान करना एक महत्वपूर्ण कदम : सीएम धामी

परिसीमन बिल से 2029 में महिला आरक्षण लागू होने का मार्ग प्रशस्त होगा : मुख्यमंत्री योगी

परिसीमन बिल से 2029 में महिला आरक्षण लागू होने का मार्ग प्रशस्त होगा : मुख्यमंत्री योगी

IFFI 2026 : ‘द हग ऑफ एम्प्टीनेस’ को भारतीय पैनोरमा के गैर-फीचर फिल्म खंड में प्रदर्शित किया गया

IFFI 2026 : ‘द हग ऑफ एम्प्टीनेस’ को भारतीय पैनोरमा के गैर-फीचर फिल्म खंड में प्रदर्शित किया गया

प्रधानमंत्री मोदी ने प्रल्हाद जोशी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं, शिक्षा व्यवस्था मजबूत करने में भूमिका की सराहना

प्रधानमंत्री मोदी ने प्रल्हाद जोशी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं, शिक्षा व्यवस्था मजबूत करने में भूमिका की सराहना

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 27 नवंबर से 2 दिसंबर तक केरलम, मिजोरम और नागालैंड का दौरा करेंगी

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 27 नवंबर से 2 दिसंबर तक केरलम, मिजोरम और नागालैंड का दौरा करेंगी