Friday, November 27, 2026
BREAKING
• IFFI 2026 : ‘द हग ऑफ एम्प्टीनेस’ को भारतीय पैनोरमा के गैर-फीचर फिल्म खंड में प्रदर्शित किया गया • प्रधानमंत्री मोदी ने प्रल्हाद जोशी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं, शिक्षा व्यवस्था मजबूत करने में भूमिका की सराहना • IFFI 2026: मेरा लक्ष्य इस देश के लिए ऑस्कर लाना है: मुकेश छाबड़ा • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 27 नवंबर से 2 दिसंबर तक केरलम, मिजोरम और नागालैंड का दौरा करेंगी • बजट 2027 से पहले वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने की चर्चा, रोजगार और आर्थिक विकास पर मिले सुझाव • दीपम जलाने पर रोक से लाखों लोगों की भावनाएं आहत: अश्विनी वैष्णव • ‘ज्ञानवान की सत्संगति में सार्थक चर्चाओं से परिष्कृत होती है विवेक और बौद्धिक चेतना’, पीएम मोदी ने शेयर किया श्लोक • कोलकाता में सीएम सुवेंदु अधिकारी से बीएपीएस संतों ने की मुलाकात, महंत स्वामी महाराज को बंगाल पधारने का निमंत्रण • एनसीआर में बढ़ी ठिठुरन, पारा 10 डिग्री से नीचे; अगले दो दिनों में घने कोहरे का अलर्ट • अमित शाह के आरोपों पर चिदंबरम का पलटवार, बोले- 'अनुच्छेद 334ए हटाए सरकार, तुरंत लागू किया जा सकता है महिला आरक्षण'

राष्ट्रीय

IFFI 2026 : ‘द हग ऑफ एम्प्टीनेस’ को भारतीय पैनोरमा के गैर-फीचर फिल्म खंड में प्रदर्शित किया गया

27 नवंबर, 2026 12:22 PM

जाने-माने कन्नड़ फिल्मकार डॉ. केंचनूरु प्रदीप कुमार शेट्टी ने गुरुवार को गोवा में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में अपनी डॉक्यूमेंट्री फिल्म (वृत्त चित्र) द हग ऑफ एम्प्टीनेस के बारे में चर्चा की, जिसे 57वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव के भारतीय पैनोरमा के गैर-फीचर फिल्म खंड में प्रदर्शित किया गया है। वर्ष 2025 में बनी 20 मिनट की यह डॉक्यूमेंट्री फिल्म एक ऐसे व्यक्ति के जीवन के माध्यम से खुशी, मानवीय गरिमा और विपरीत परिस्थितियों में संघर्ष करने का जज़्बा दर्शाती है जिसने अपनी संपत्ति खोने के बाद सुनसान जंगल को अपना घर बना लिया।

इस फिल्म ने इस वर्ष के आरंभ में 19वें मुंबई अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ फिल्म क्रिटिक्स (एफआईपीआरईएससीआई) पुरस्कार जीता था।

यह फिल्म चंद्रशेखर नाम के व्यक्ति की कहानी है, जिनकी कर्नाटक के सुल्लिया कोऑपरेटिव बैंक के पास गिरवी रखी गई संपत्ति वर्ष 2003 में ऋण चुकाने में असमर्थ रहने के बाद बैंक ने अपने कब्जे में ले ली थी। इस कार्रवाई को चुनौती देते हुए उन्होंने कानूनी लड़ाई शुरू की जो पिछले दो दशक से भी अधिक समय से जारी है। इस बीच चंद्रशेखर ने जंगल के एक सुनसान हिस्से को अपना घर बना लिया और वहां एकत्र की गई लताओं से टोकरियां बनाकर और उन्हें बेचकर वे अपना जीवनयापन करने लगे। उनकी कहानी न्याय, विस्थापन, एकांत और मानवीय संघर्षशीलता से जुड़े सवाल एक साथ सामने लाती है।

शेट्टी ने इस विषय को चुनने की प्रेरणा के बारे में बताया कि केवल कानूनी विवाद ही नहीं, बल्कि चंद्रशेखर का जीवन दर्शन उन्हें यह डॉक्यूमेंट्री बनाने को प्रेरित करने की मुख्य वजह बनी। घने जंगल, भारी बारिश और वन्यजीवों के बीच रहने और बिजली और सड़कों जैसी बुनियादी सुविधाओं से दूर चंद्रशेखर ने अपने दैनिक जीवन में एक लय और उद्देश्य खोज लिया है। निर्देशक शेट्टी ने कहा कि खुशी के अलग-अलग रूप हो सकते हैं और इसे हमेशा भौतिक सुख-सुविधाओं के आधार पर परिभाषित करना ज़रूरी नहीं है।

अपनी फिल्म निर्माण शैली की चर्चा करते हुए शेट्टी ने कहा कि उन्होंने कानूनी विवाद पर आधारित पारंपरिक साक्षात्कार-केंद्रित प्रस्तुति से जानबूझकर दूरी बनाई। इसके बजाय, डॉक्यूमेंट्री में एक दिन की गतिविधियों को दर्शाया गया है जिससे चंद्रशेखर की दिनचर्या और जंगल के साथ उनके संबंध को पर्दे पर स्वाभाविक रूप से उभरने का अवसर मिला है।

शेट्टी ने फिल्म के शीर्षक के बारे में कहा कि उन्हें ग्रीस के फिल्मकार योर्गोस लैंथिमोस की फिल्मों और उनमें मानवीय अस्तित्व से जुड़े सवालों की प्रस्तुति से दार्शनिक प्रेरणा मिली। उन्होंने कहा कि फिल्म का शीर्षक इस संभावना को दर्शाता है कि ऐसा जीवन जो दूसरों को खाली या अर्थहीन दिखाई देता है उसमें भी जीवन के मायने खोजे जा सकते हैं।

पेशे से शिक्षक और सिनेमा प्रेमी शेट्टी ने इफ्फी के साथ वर्ष 2009 से एक दर्शक के रूप में अपने जुड़ाव का स्मरण किया। स्वतंत्र फिल्म निर्माण की चुनौतियों की चर्चा करते हुए उन्होंने बताया कि इस डॉक्यूमेंट्री को 4 लाख रुपये के बजट में बनाया गया है जिसके लिए एक करीबी दोस्त ने आर्थिक मदद और रचनात्मक स्वतंत्रता दी। इसी सिलसिले में उन्होंने साझा रचनात्मक दृष्टिकोण के महत्व पर जोर दिया।

 

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

प्रधानमंत्री मोदी ने प्रल्हाद जोशी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं, शिक्षा व्यवस्था मजबूत करने में भूमिका की सराहना

प्रधानमंत्री मोदी ने प्रल्हाद जोशी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं, शिक्षा व्यवस्था मजबूत करने में भूमिका की सराहना

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 27 नवंबर से 2 दिसंबर तक केरलम, मिजोरम और नागालैंड का दौरा करेंगी

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 27 नवंबर से 2 दिसंबर तक केरलम, मिजोरम और नागालैंड का दौरा करेंगी

बजट 2027 से पहले वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने की चर्चा, रोजगार और आर्थिक विकास पर मिले सुझाव

बजट 2027 से पहले वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने की चर्चा, रोजगार और आर्थिक विकास पर मिले सुझाव

दीपम जलाने पर रोक से लाखों लोगों की भावनाएं आहत: अश्विनी वैष्णव

दीपम जलाने पर रोक से लाखों लोगों की भावनाएं आहत: अश्विनी वैष्णव

‘ज्ञानवान की सत्संगति में सार्थक चर्चाओं से परिष्कृत होती है विवेक और बौद्धिक चेतना’, पीएम मोदी ने शेयर किया श्लोक

‘ज्ञानवान की सत्संगति में सार्थक चर्चाओं से परिष्कृत होती है विवेक और बौद्धिक चेतना’, पीएम मोदी ने शेयर किया श्लोक

कोलकाता में सीएम सुवेंदु अधिकारी से बीएपीएस संतों ने की मुलाकात, महंत स्वामी महाराज को बंगाल पधारने का निमंत्रण

कोलकाता में सीएम सुवेंदु अधिकारी से बीएपीएस संतों ने की मुलाकात, महंत स्वामी महाराज को बंगाल पधारने का निमंत्रण

एनसीआर में बढ़ी ठिठुरन, पारा 10 डिग्री से नीचे; अगले दो दिनों में घने कोहरे का अलर्ट

एनसीआर में बढ़ी ठिठुरन, पारा 10 डिग्री से नीचे; अगले दो दिनों में घने कोहरे का अलर्ट

अमित शाह के आरोपों पर चिदंबरम का पलटवार, बोले- 'अनुच्छेद 334ए हटाए सरकार, तुरंत लागू किया जा सकता है महिला आरक्षण'

अमित शाह के आरोपों पर चिदंबरम का पलटवार, बोले- 'अनुच्छेद 334ए हटाए सरकार, तुरंत लागू किया जा सकता है महिला आरक्षण'

मायावती ने सपा के ‘जन-मन के मेनिफेस्टो’ को बताया हवा-हवाई, बोलीं-पीडीए की तरह खोखला है प्रण-पत्र

मायावती ने सपा के ‘जन-मन के मेनिफेस्टो’ को बताया हवा-हवाई, बोलीं-पीडीए की तरह खोखला है प्रण-पत्र

युवा की मेहनत को सम्मान, प्रतिभा को अवसर और सपनों को मिले नई उड़ान, यही डबल इंजन सरकार का संकल्प: सीएम योगी

युवा की मेहनत को सम्मान, प्रतिभा को अवसर और सपनों को मिले नई उड़ान, यही डबल इंजन सरकार का संकल्प: सीएम योगी