Friday, November 27, 2026
BREAKING
• IFFI 2026 : ‘द हग ऑफ एम्प्टीनेस’ को भारतीय पैनोरमा के गैर-फीचर फिल्म खंड में प्रदर्शित किया गया • प्रधानमंत्री मोदी ने प्रल्हाद जोशी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं, शिक्षा व्यवस्था मजबूत करने में भूमिका की सराहना • IFFI 2026: मेरा लक्ष्य इस देश के लिए ऑस्कर लाना है: मुकेश छाबड़ा • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 27 नवंबर से 2 दिसंबर तक केरलम, मिजोरम और नागालैंड का दौरा करेंगी • बजट 2027 से पहले वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने की चर्चा, रोजगार और आर्थिक विकास पर मिले सुझाव • दीपम जलाने पर रोक से लाखों लोगों की भावनाएं आहत: अश्विनी वैष्णव • दीपम जलाने पर रोक से लाखों लोगों की भावनाएं आहत: अश्विनी वैष्णव • ‘ज्ञानवान की सत्संगति में सार्थक चर्चाओं से परिष्कृत होती है विवेक और बौद्धिक चेतना’, पीएम मोदी ने शेयर किया श्लोक • कोलकाता में सीएम सुवेंदु अधिकारी से बीएपीएस संतों ने की मुलाकात, महंत स्वामी महाराज को बंगाल पधारने का निमंत्रण • एनसीआर में बढ़ी ठिठुरन, पारा 10 डिग्री से नीचे; अगले दो दिनों में घने कोहरे का अलर्ट

राष्ट्रीय

अमित शाह के आरोपों पर चिदंबरम का पलटवार, बोले- 'अनुच्छेद 334ए हटाए सरकार, तुरंत लागू किया जा सकता है महिला आरक्षण'

27 नवंबर, 2026 12:08 PM

नई दिल्ली : पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री पी. चिदंबरम ने महिलाओं के लिए 33 फीसदी आरक्षण के मुद्दे पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के आरोपों पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि गृह मंत्री अमित शाह सच छिपा रहे हैं। साथ ही, कांग्रेस नेता ने कहा कि अनुच्छेद 334ए हटाए जाने के बाद महिलाओं के आरक्षण को तुरंत लागू किया जा सकता है। पी. चिदंबरम ने शुक्रवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट किया, "गृह मंत्री अमित शाह या तो भूल गए हैं या फिर सच छिपा रहे हैं। उनका दावा है कि कांग्रेस लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं के लिए एक-तिहाई सीटें आरक्षित करने के वादे को लागू होने से नहीं रोक सकती।" कांग्रेस नेता ने आगे लिखा, "संविधान (106वां) संशोधन अधिनियम, 2023 पहले ही लागू हो चुका है। यह विधेयक संसद के दोनों सदनों में 20 और 21 सितंबर 2023 को पारित किया गया था। कांग्रेस ने इस विधेयक को पारित कराने में पूरा समर्थन दिया था और वह इस कानून को तुरंत लागू करने की मांग कर रही है।"


इसी बीच, चिदंबरम ने सवाल उठाया कि भाजपा सरकार इस कानून को लागू क्यों नहीं कर रही है और एक नए विधेयक की क्या जरूरत है?
एक अन्य पोस्ट में चिदंबरम ने कहा, "संविधान (106वें) संशोधन अधिनियम में अनुच्छेद 334ए जोड़ा गया, जिसने महिलाओं के आरक्षण को अगली जनगणना के बाद होने वाले परिसीमन से जोड़ दिया। संसद में हुई बहस को पढ़ें। कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों ने अनुच्छेद 334ए को शामिल किए जाने का विरोध किया था, क्योंकि इसने बेवजह दो बाधाएं खड़ी कर दीं, जिनमें जनगणना और जनगणना के बाद परिसीमन शामिल हैं।"


उन्होंने लिखा, "शरारतपूर्ण और दुर्भावनापूर्ण तरीके से भाजपा अनुच्छेद 334ए को लेकर अड़ी रही। विधेयक पारित हो गया और अनुच्छेद 334ए के साथ कानून बन गया। भाजपा को बस इतना करना है कि वह अनुच्छेद 334ए को हटाने का प्रस्ताव लाए। एक बार अनुच्छेद 334ए हटाए जाने के बाद, महिलाओं के आरक्षण को तुरंत लागू किया जा सकता है।"
इससे पहले, गुरुवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अपने बयान में कहा, "कांग्रेस पार्टी इसे रोककर बैठी है। मैं कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी को बताना चाहता हूं कि भाजपा और हमारे नेता प्रधानमंत्री मोदी का संकल्प है कि देश की मातृशक्ति को 33 प्रतिशत आरक्षण मिलेगा ही मिलेगा। आप हमें रोक नहीं सकते हैं।"

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

IFFI 2026 : ‘द हग ऑफ एम्प्टीनेस’ को भारतीय पैनोरमा के गैर-फीचर फिल्म खंड में प्रदर्शित किया गया

IFFI 2026 : ‘द हग ऑफ एम्प्टीनेस’ को भारतीय पैनोरमा के गैर-फीचर फिल्म खंड में प्रदर्शित किया गया

प्रधानमंत्री मोदी ने प्रल्हाद जोशी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं, शिक्षा व्यवस्था मजबूत करने में भूमिका की सराहना

प्रधानमंत्री मोदी ने प्रल्हाद जोशी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं, शिक्षा व्यवस्था मजबूत करने में भूमिका की सराहना

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 27 नवंबर से 2 दिसंबर तक केरलम, मिजोरम और नागालैंड का दौरा करेंगी

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 27 नवंबर से 2 दिसंबर तक केरलम, मिजोरम और नागालैंड का दौरा करेंगी

बजट 2027 से पहले वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने की चर्चा, रोजगार और आर्थिक विकास पर मिले सुझाव

बजट 2027 से पहले वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने की चर्चा, रोजगार और आर्थिक विकास पर मिले सुझाव

दीपम जलाने पर रोक से लाखों लोगों की भावनाएं आहत: अश्विनी वैष्णव

दीपम जलाने पर रोक से लाखों लोगों की भावनाएं आहत: अश्विनी वैष्णव

दीपम जलाने पर रोक से लाखों लोगों की भावनाएं आहत: अश्विनी वैष्णव

दीपम जलाने पर रोक से लाखों लोगों की भावनाएं आहत: अश्विनी वैष्णव

‘ज्ञानवान की सत्संगति में सार्थक चर्चाओं से परिष्कृत होती है विवेक और बौद्धिक चेतना’, पीएम मोदी ने शेयर किया श्लोक

‘ज्ञानवान की सत्संगति में सार्थक चर्चाओं से परिष्कृत होती है विवेक और बौद्धिक चेतना’, पीएम मोदी ने शेयर किया श्लोक

कोलकाता में सीएम सुवेंदु अधिकारी से बीएपीएस संतों ने की मुलाकात, महंत स्वामी महाराज को बंगाल पधारने का निमंत्रण

कोलकाता में सीएम सुवेंदु अधिकारी से बीएपीएस संतों ने की मुलाकात, महंत स्वामी महाराज को बंगाल पधारने का निमंत्रण

एनसीआर में बढ़ी ठिठुरन, पारा 10 डिग्री से नीचे; अगले दो दिनों में घने कोहरे का अलर्ट

एनसीआर में बढ़ी ठिठुरन, पारा 10 डिग्री से नीचे; अगले दो दिनों में घने कोहरे का अलर्ट

मायावती ने सपा के ‘जन-मन के मेनिफेस्टो’ को बताया हवा-हवाई, बोलीं-पीडीए की तरह खोखला है प्रण-पत्र

मायावती ने सपा के ‘जन-मन के मेनिफेस्टो’ को बताया हवा-हवाई, बोलीं-पीडीए की तरह खोखला है प्रण-पत्र