Friday, November 27, 2026
BREAKING
• IFFI 2026 : ‘द हग ऑफ एम्प्टीनेस’ को भारतीय पैनोरमा के गैर-फीचर फिल्म खंड में प्रदर्शित किया गया • प्रधानमंत्री मोदी ने प्रल्हाद जोशी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं, शिक्षा व्यवस्था मजबूत करने में भूमिका की सराहना • IFFI 2026: मेरा लक्ष्य इस देश के लिए ऑस्कर लाना है: मुकेश छाबड़ा • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 27 नवंबर से 2 दिसंबर तक केरलम, मिजोरम और नागालैंड का दौरा करेंगी • बजट 2027 से पहले वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने की चर्चा, रोजगार और आर्थिक विकास पर मिले सुझाव • दीपम जलाने पर रोक से लाखों लोगों की भावनाएं आहत: अश्विनी वैष्णव • ‘ज्ञानवान की सत्संगति में सार्थक चर्चाओं से परिष्कृत होती है विवेक और बौद्धिक चेतना’, पीएम मोदी ने शेयर किया श्लोक • कोलकाता में सीएम सुवेंदु अधिकारी से बीएपीएस संतों ने की मुलाकात, महंत स्वामी महाराज को बंगाल पधारने का निमंत्रण • एनसीआर में बढ़ी ठिठुरन, पारा 10 डिग्री से नीचे; अगले दो दिनों में घने कोहरे का अलर्ट • अमित शाह के आरोपों पर चिदंबरम का पलटवार, बोले- 'अनुच्छेद 334ए हटाए सरकार, तुरंत लागू किया जा सकता है महिला आरक्षण'

राष्ट्रीय

प्रधानमंत्री मोदी ने प्रल्हाद जोशी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं, शिक्षा व्यवस्था मजबूत करने में भूमिका की सराहना

27 नवंबर, 2026 12:21 PM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए भारत की शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने में उनकी भूमिका की सराहना की है। पीएम मोदी ने उनके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना करते हुए कहा कि वे जनसेवा के कार्यों में निरंतर योगदान देते रहें।

पीएम मोदी ने एक्स पर दी शुभकामनाएं
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा, “केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी को जन्मदिन की शुभकामनाएं। वे भारत की शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने में अहम भूमिका निभा रहे हैं। साथ ही, स्थिरता को बढ़ावा देने की दिशा में उनका काम भी सराहनीय है। वे लोगों की सेवा करते हुए एक लंबा और स्वस्थ जीवन जिएं, यही कामना है।”

प्रल्हाद जोशी ने जताया आभार
केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने जन्मदिन पर शुभकामनाओं के लिए प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने पोस्ट में लिखा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, जन्मदिवस पर आपकी हार्दिक शुभकामनाओं और आशीर्वाद के लिए हृदय से आभार। आपके प्रेरणादायी शब्द और निरंतर प्रोत्साहन मेरे लिए सदैव ऊर्जा और प्रेरणा का स्रोत रहे हैं।” उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री के दूरदर्शी नेतृत्व में कार्य करना और विकसित भारत के संकल्प की सिद्धि में योगदान देना उनके लिए गौरव का विषय है। प्रधानमंत्री का मार्गदर्शन राष्ट्रसेवा के प्रति उनके संकल्प को और दृढ़ करता है तथा देश की प्रगति और समृद्धि के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करने की प्रेरणा देता है।

अमित शाह ने भी दी बधाई
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी प्रल्हाद जोशी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने एक्स पर लिखा, “केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। जनसेवा के प्रति आपकी प्रतिबद्धता और इसके लिए किए जा रहे आपके समर्पित प्रयास, लोगों के कल्याण और प्रगति के लिए मोदी जी के विजन को आगे बढ़ा रहे हैं। आपके दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं।”

पीयूष गोयल और सर्बानंद सोनोवाल ने सराहे कार्य
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने प्रल्हाद जोशी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि शिक्षा और उपभोक्ता कल्याण से लेकर खाद्य सुरक्षा और स्वच्छ ऊर्जा तक, विभिन्न क्षेत्रों में उनका काम भारत की विकास यात्रा को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। उन्होंने राष्ट्रसेवा में उनके लंबे और स्वस्थ जीवन की कामना की। वहीं, केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने उन्हें अपना ऊर्जावान सहयोगी बताते हुए शिक्षा क्षेत्र में बदलाव, खाद्य सुरक्षा को मजबूत करने और हरित ऊर्जा को आगे बढ़ाने के उनके प्रयासों की सराहना की। उन्होंने मां कामाख्या से जोशी के लिए उत्तम स्वास्थ्य और खुशियों की कामना की।

नितिन गडकरी और जयशंकर ने भी दी शुभकामनाएं
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी समेत कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों और भाजपा नेताओं ने शुक्रवार को भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। नितिन गडकरी ने एक्स पर लिखा, “केंद्रीय कैबिनेट में मेरे साथी केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी आपको जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और मंगलमय जीवन की प्रार्थना करता हूं।” वहीं, केंद्रीय मंत्री एस. जयशंकर ने भी उन्हें जन्मदिन की बधाई देते हुए उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और जनसेवा में निरंतर सफलता की कामना की।

सीएम योगी ने मां मूकाम्बिका देवी से की प्रार्थना
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भाजपा के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई दी। उन्होंने उनके लंबे, स्वस्थ और समृद्ध जीवन की कामना करते हुए एक्स पर लिखा, “भाजपा परिवार के वरिष्ठ सदस्य एवं कर्मठ राजनेता, केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई। माता मूकाम्बिका देवी आपको यशस्वी, सुदीर्घ एवं आरोग्यमय जीवन प्रदान करें, यही प्रार्थना है।”

रेखा गुप्ता ने राजनीतिक अनुभव और योगदान की सराहना की
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने प्रल्हाद जोशी को जन्मदिन की बधाई देते हुए उनके अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की। उन्होंने उनके राजनीतिक अनुभव और देश के विकास में योगदान को भी सराहनीय बताया। रेखा गुप्ता ने एक्स पर लिखा, “केंद्रीय शिक्षा, उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण तथा नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री प्रल्हाद जोशी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। आपके व्यापक राजनीतिक अनुभव एवं मार्गदर्शन से राष्ट्र के विकास और जनकल्याण के संकल्पों को निरंतर गति मिले, यही कामना है। प्रभु श्रीराम से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की प्रार्थना करती हूं।”

भजनलाल शर्मा और प्रहलाद सिंह पटेल ने भी दी शुभकामनाएं
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी को जन्मदिन की बधाई देते हुए उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और सुखमय जीवन की कामना की। वहीं, मध्य प्रदेश सरकार में मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने भी उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने प्रल्हाद जोशी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और यशस्वी जीवन की कामना करते हुए उनके प्रति शुभकामना संदेश साझा किया।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

IFFI 2026 : ‘द हग ऑफ एम्प्टीनेस’ को भारतीय पैनोरमा के गैर-फीचर फिल्म खंड में प्रदर्शित किया गया

IFFI 2026 : ‘द हग ऑफ एम्प्टीनेस’ को भारतीय पैनोरमा के गैर-फीचर फिल्म खंड में प्रदर्शित किया गया

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 27 नवंबर से 2 दिसंबर तक केरलम, मिजोरम और नागालैंड का दौरा करेंगी

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 27 नवंबर से 2 दिसंबर तक केरलम, मिजोरम और नागालैंड का दौरा करेंगी

बजट 2027 से पहले वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने की चर्चा, रोजगार और आर्थिक विकास पर मिले सुझाव

बजट 2027 से पहले वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने की चर्चा, रोजगार और आर्थिक विकास पर मिले सुझाव

दीपम जलाने पर रोक से लाखों लोगों की भावनाएं आहत: अश्विनी वैष्णव

दीपम जलाने पर रोक से लाखों लोगों की भावनाएं आहत: अश्विनी वैष्णव

‘ज्ञानवान की सत्संगति में सार्थक चर्चाओं से परिष्कृत होती है विवेक और बौद्धिक चेतना’, पीएम मोदी ने शेयर किया श्लोक

‘ज्ञानवान की सत्संगति में सार्थक चर्चाओं से परिष्कृत होती है विवेक और बौद्धिक चेतना’, पीएम मोदी ने शेयर किया श्लोक

कोलकाता में सीएम सुवेंदु अधिकारी से बीएपीएस संतों ने की मुलाकात, महंत स्वामी महाराज को बंगाल पधारने का निमंत्रण

कोलकाता में सीएम सुवेंदु अधिकारी से बीएपीएस संतों ने की मुलाकात, महंत स्वामी महाराज को बंगाल पधारने का निमंत्रण

एनसीआर में बढ़ी ठिठुरन, पारा 10 डिग्री से नीचे; अगले दो दिनों में घने कोहरे का अलर्ट

एनसीआर में बढ़ी ठिठुरन, पारा 10 डिग्री से नीचे; अगले दो दिनों में घने कोहरे का अलर्ट

अमित शाह के आरोपों पर चिदंबरम का पलटवार, बोले- 'अनुच्छेद 334ए हटाए सरकार, तुरंत लागू किया जा सकता है महिला आरक्षण'

अमित शाह के आरोपों पर चिदंबरम का पलटवार, बोले- 'अनुच्छेद 334ए हटाए सरकार, तुरंत लागू किया जा सकता है महिला आरक्षण'

मायावती ने सपा के ‘जन-मन के मेनिफेस्टो’ को बताया हवा-हवाई, बोलीं-पीडीए की तरह खोखला है प्रण-पत्र

मायावती ने सपा के ‘जन-मन के मेनिफेस्टो’ को बताया हवा-हवाई, बोलीं-पीडीए की तरह खोखला है प्रण-पत्र

युवा की मेहनत को सम्मान, प्रतिभा को अवसर और सपनों को मिले नई उड़ान, यही डबल इंजन सरकार का संकल्प: सीएम योगी

युवा की मेहनत को सम्मान, प्रतिभा को अवसर और सपनों को मिले नई उड़ान, यही डबल इंजन सरकार का संकल्प: सीएम योगी