Friday, November 27, 2026
BREAKING
• IFFI 2026 : ‘द हग ऑफ एम्प्टीनेस’ को भारतीय पैनोरमा के गैर-फीचर फिल्म खंड में प्रदर्शित किया गया • प्रधानमंत्री मोदी ने प्रल्हाद जोशी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं, शिक्षा व्यवस्था मजबूत करने में भूमिका की सराहना • IFFI 2026: मेरा लक्ष्य इस देश के लिए ऑस्कर लाना है: मुकेश छाबड़ा • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 27 नवंबर से 2 दिसंबर तक केरलम, मिजोरम और नागालैंड का दौरा करेंगी • बजट 2027 से पहले वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने की चर्चा, रोजगार और आर्थिक विकास पर मिले सुझाव • दीपम जलाने पर रोक से लाखों लोगों की भावनाएं आहत: अश्विनी वैष्णव • ‘ज्ञानवान की सत्संगति में सार्थक चर्चाओं से परिष्कृत होती है विवेक और बौद्धिक चेतना’, पीएम मोदी ने शेयर किया श्लोक • कोलकाता में सीएम सुवेंदु अधिकारी से बीएपीएस संतों ने की मुलाकात, महंत स्वामी महाराज को बंगाल पधारने का निमंत्रण • एनसीआर में बढ़ी ठिठुरन, पारा 10 डिग्री से नीचे; अगले दो दिनों में घने कोहरे का अलर्ट • अमित शाह के आरोपों पर चिदंबरम का पलटवार, बोले- 'अनुच्छेद 334ए हटाए सरकार, तुरंत लागू किया जा सकता है महिला आरक्षण'

राष्ट्रीय

दीपम जलाने पर रोक से लाखों लोगों की भावनाएं आहत: अश्विनी वैष्णव

27 नवंबर, 2026 12:15 PM

केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने तमिलनाडु की तमिलगा वेत्री कषगम (टीवीके) सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि ‘‘पारंपरिक दीपम जलाने पर रोक लगाने से लाखों लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं।’’ वैष्णव ने ‘‘देश की सभ्यतागत विरासत और मंदिरों की परंपराओं को मिटाने की कोशिशों के प्रति आगाह किया।’’

कल गुरुवार को भाजपा की ओर से आयोजित संविधान दिवस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वैष्णव ने सवाल किया कि यदि ऐसी पाबंदियों को चुनौती नहीं दी गई तो क्या भविष्य में नागरिकों को मंदिर जाने से भी रोक दिया जाएगा।

उन्होंने कहा, “तमिलनाडु अपनी जगह कायम है। आपने एक दीपम जलाने पर रोक लगाकर लाखों लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचाई है, उन्हें आहत किया है। आगे क्या होगा? आज आपने एक दीपम जलाने पर रोक लगाई है, कल आप कहेंगे कि कोई मंदिर नहीं जा सकता? वे मंदिर बंद कर देंगे। क्या वे यही चाहते हैं?”

केंद्रीय मंत्री ने दावा किया कि ‘‘संविधान के प्रति सच्चा सम्मान दिखाने का अर्थ धार्मिक स्वतंत्रता की रक्षा करना और अपनी संस्कृति, भगवान मुरुगन तथा प्राचीन विरासत पर गर्व करना है।’’

वहीं, रेलवे परियोजनाओं के मुद्दे पर वैष्णव ने मंच से सीधे टीवीके से अपील करते हुए उसे भूमि अधिग्रहण की जिम्मेदारी उठाने की चुनौती दी। उन्होंने आश्वासन दिया कि केंद्र सरकार सभी आवश्यक धन उपलब्ध कराएगी और तमिलनाडु के लोगों को न्याय दिलाने के लिए हर परियोजना को बिना किसी बाधा के पूरा करेगी।

उन्होंने दावा किया कि तमिलनाडु में रेलवे परियोजनाओं के लिए करीब 4,800 हेक्टेयर भूमि की आवश्यकता है, लेकिन राज्य सरकार ने केवल 1,253 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण किया है, जो महज 24 प्रतिशत है।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

IFFI 2026 : ‘द हग ऑफ एम्प्टीनेस’ को भारतीय पैनोरमा के गैर-फीचर फिल्म खंड में प्रदर्शित किया गया

IFFI 2026 : ‘द हग ऑफ एम्प्टीनेस’ को भारतीय पैनोरमा के गैर-फीचर फिल्म खंड में प्रदर्शित किया गया

प्रधानमंत्री मोदी ने प्रल्हाद जोशी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं, शिक्षा व्यवस्था मजबूत करने में भूमिका की सराहना

प्रधानमंत्री मोदी ने प्रल्हाद जोशी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं, शिक्षा व्यवस्था मजबूत करने में भूमिका की सराहना

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 27 नवंबर से 2 दिसंबर तक केरलम, मिजोरम और नागालैंड का दौरा करेंगी

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 27 नवंबर से 2 दिसंबर तक केरलम, मिजोरम और नागालैंड का दौरा करेंगी

बजट 2027 से पहले वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने की चर्चा, रोजगार और आर्थिक विकास पर मिले सुझाव

बजट 2027 से पहले वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने की चर्चा, रोजगार और आर्थिक विकास पर मिले सुझाव

‘ज्ञानवान की सत्संगति में सार्थक चर्चाओं से परिष्कृत होती है विवेक और बौद्धिक चेतना’, पीएम मोदी ने शेयर किया श्लोक

‘ज्ञानवान की सत्संगति में सार्थक चर्चाओं से परिष्कृत होती है विवेक और बौद्धिक चेतना’, पीएम मोदी ने शेयर किया श्लोक

कोलकाता में सीएम सुवेंदु अधिकारी से बीएपीएस संतों ने की मुलाकात, महंत स्वामी महाराज को बंगाल पधारने का निमंत्रण

कोलकाता में सीएम सुवेंदु अधिकारी से बीएपीएस संतों ने की मुलाकात, महंत स्वामी महाराज को बंगाल पधारने का निमंत्रण

एनसीआर में बढ़ी ठिठुरन, पारा 10 डिग्री से नीचे; अगले दो दिनों में घने कोहरे का अलर्ट

एनसीआर में बढ़ी ठिठुरन, पारा 10 डिग्री से नीचे; अगले दो दिनों में घने कोहरे का अलर्ट

अमित शाह के आरोपों पर चिदंबरम का पलटवार, बोले- 'अनुच्छेद 334ए हटाए सरकार, तुरंत लागू किया जा सकता है महिला आरक्षण'

अमित शाह के आरोपों पर चिदंबरम का पलटवार, बोले- 'अनुच्छेद 334ए हटाए सरकार, तुरंत लागू किया जा सकता है महिला आरक्षण'

मायावती ने सपा के ‘जन-मन के मेनिफेस्टो’ को बताया हवा-हवाई, बोलीं-पीडीए की तरह खोखला है प्रण-पत्र

मायावती ने सपा के ‘जन-मन के मेनिफेस्टो’ को बताया हवा-हवाई, बोलीं-पीडीए की तरह खोखला है प्रण-पत्र

युवा की मेहनत को सम्मान, प्रतिभा को अवसर और सपनों को मिले नई उड़ान, यही डबल इंजन सरकार का संकल्प: सीएम योगी

युवा की मेहनत को सम्मान, प्रतिभा को अवसर और सपनों को मिले नई उड़ान, यही डबल इंजन सरकार का संकल्प: सीएम योगी