Thursday, November 26, 2026
BREAKING
• गुरु रविदास जी के बेगमपुरा के सपने को साकार कर रही डबल इंजन सरकार : नायब सिंह सैनी • जेजेपी की जन-जन अधिकार रैली की तैयारियां तेज, महेंद्रगढ़ कॉलेज मैदान में वाटरप्रूफ टेंट से ढकेगा पूरा ग्राउंड • संविधान रक्षा मार्च को लेकर कालका में कांग्रेस की अहम बैठक, 26 नवंबर से पंचकूला में शुरू होगा अभियान • संविधान और विकसित हरियाणा पर सार्थक चर्चा होगी : हरविन्द्र कल्याण • घोषणाओं से नहीं होता खिलाड़ियों का सम्मान, समय पर मिले पुरस्कार राशि और सुविधाएं : सैलजा • पंजाब में नशा और अपराध रोकने में आप नाकाम, भाजपा-अकाली दल बनाएंगे सरकार: बिक्रम मजीठिया • श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार संशोधन एक्ट को लेकर फिर बढ़ा विवाद, 30 नवंबर को होगी अहम बैठक • पंजाब में भाजपा-शिअद गठबंधन का खाता नहीं खुलेगा, फिर 'आप' की सरकार बनेगी: हरपाल सिंह चीमा • Solan: महिलाओं को 1500 रुपए देने में सरकार विफल : जयराम • Shimla: एचआरटीसी बसों की कमी होगी पूरी, 350 बसों की खरीद प्रक्रिया शुरू

हरियाणा

मोदी सरकार ने ओबीसी वर्ग के सामाजिक और आर्थिक सशक्तिकरण के लिए अनेक ऐतिहासिक कदम उठाए हैं : डा. अर्चना गुप्ता

28 जून, 2026 08:36 PM

चंडीगढ़ : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता के स्वागत में रविवार को पानीपत स्थित रोड भवन धर्मशाला में पिछड़ा वर्ग समाज की ओर से प्रदेश स्तरीय भव्य स्वागत समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रदेशभर से आए समाज के प्रबुद्धजनों, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता का स्मृति चिन्ह एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मान एवं भव्य स्वागत किया। प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने पिछड़ा वर्ग समाज के सभी लोगों का आभार जताया। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री महिपाल ढांडा, उत्तर प्रदेश से मंत्री नरेंद्र कश्यप, पूर्व जिला अध्यक्ष बैकवर्ड समाज गंगा राम स्वामी, आयोजक रफल कश्यप आदि उपस्थित रहे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज को जोड़ने, नई पीढ़ी को प्रेरित करने और संगठन को मजबूत बनाने का कार्य करते हैं। उन्होंने कहा कि समाज की प्रगति राष्ट्र के विकास और खुशहाली की पहली सीढ़ी है। जब एक समाज प्रगति करता है, तो वह केवल आर्थिक रूप से नहीं, बल्कि वैचारिक और सांस्कृतिक रूप से भी समृद्ध बनता है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के मंत्र पर चलते हुए हर वर्ग के कल्याण के लिए लगातार कार्य कर रही है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 12 वर्षों में देश ने विकास की नई ऊंचाइयों को छुआ है। भारत आज वैश्विक मंच पर पहले से कहीं अधिक मजबूत और प्रभावशाली राष्ट्र के रूप में स्थापित हुआ है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में देश की अर्थव्यवस्था तेजी से आगे बढ़ी है, आधारभूत ढांचे का अभूतपूर्व विकास हुआ है और गरीब, किसान, युवा, महिलाओं तथा पिछड़े वर्ग के लिए अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं लागू की है जिनका लाभ हर पात्र व्यक्ति को मिल रहा है।


डा. अर्चना गुप्ता ने कहा कि मोदी सरकार ने ओबीसी वर्ग के सामाजिक और आर्थिक सशक्तिकरण के लिए अनेक ऐतिहासिक कदम उठाए हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षा, स्वरोजगार, कौशल विकास, वित्तीय सहायता और सामाजिक सुरक्षा जैसी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य केवल योजनाएं बनाना नहीं, बल्कि उनका प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करना है ताकि प्रत्येक पात्र व्यक्ति को उसका लाभ मिल सके। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बिना किसी भेदभाव के सभी वर्गों के विकास के लिए कार्य किया जा रहा है और यही भाजपा की कार्यशैली की सबसे बड़ी पहचान है।


डा. अर्चना गुप्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार ने पिछड़ा वर्ग सहित सभी वर्गों के कल्याण के लिए ऐतिहासिक योजनाएं लागू की है। उन्होंने कहा कि नायब सरकार पारदर्शिता, सुशासन और जनकल्याण के संकल्प के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में युवाओं को रोजगार के अवसर, महिलाओं के सशक्तिकरण, किसानों के हितों की रक्षा और गरीब परिवारों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने की दिशा में लगातार काम हो रहा है।
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि सरकार की नीतियों का लाभ समाज के हर वर्ग तक पहुंच रहा है और इसी कारण जनता का विश्वास लगातार भाजपा के प्रति मजबूत हुआ है। उन्होंने कहा कि किसी भी संगठन की सबसे बड़ी ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता और समाज का सहयोग होता है। उन्होंने कहा कि सामाजिक समरसता और जनभागीदारी के माध्यम से विकसित भारत के लक्ष्य को साकार करना संभव है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में देश और प्रदेश निरंतर विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से मोदी और नायब सरकार की योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान किया।

Have something to say? Post your comment

और हरियाणा खबरें

गुरु रविदास जी के बेगमपुरा के सपने को साकार कर रही डबल इंजन सरकार : नायब सिंह सैनी

गुरु रविदास जी के बेगमपुरा के सपने को साकार कर रही डबल इंजन सरकार : नायब सिंह सैनी

जेजेपी की जन-जन अधिकार रैली की तैयारियां तेज, महेंद्रगढ़ कॉलेज मैदान में वाटरप्रूफ टेंट से ढकेगा पूरा ग्राउंड

जेजेपी की जन-जन अधिकार रैली की तैयारियां तेज, महेंद्रगढ़ कॉलेज मैदान में वाटरप्रूफ टेंट से ढकेगा पूरा ग्राउंड

संविधान रक्षा मार्च को लेकर कालका में कांग्रेस की अहम बैठक, 26 नवंबर से पंचकूला में शुरू होगा अभियान

संविधान रक्षा मार्च को लेकर कालका में कांग्रेस की अहम बैठक, 26 नवंबर से पंचकूला में शुरू होगा अभियान

संविधान और विकसित हरियाणा पर सार्थक चर्चा होगी : हरविन्द्र कल्याण

संविधान और विकसित हरियाणा पर सार्थक चर्चा होगी : हरविन्द्र कल्याण

घोषणाओं से नहीं होता खिलाड़ियों का सम्मान, समय पर मिले पुरस्कार राशि और सुविधाएं : सैलजा

घोषणाओं से नहीं होता खिलाड़ियों का सम्मान, समय पर मिले पुरस्कार राशि और सुविधाएं : सैलजा

सक्षम पंचायत और जवाबदेह नगरपालिका ही विकसित हरियाणा की मजबूत नींव : नायब सिंह सैनी

सक्षम पंचायत और जवाबदेह नगरपालिका ही विकसित हरियाणा की मजबूत नींव : नायब सिंह सैनी

भाजपा-अकाली गठबंधन की पंजाब में बनेगी शत प्रतिशत सरकार : अनिल विज

भाजपा-अकाली गठबंधन की पंजाब में बनेगी शत प्रतिशत सरकार : अनिल विज

हरियाणा में पानी की बर्बादी रोकने के लिए बनेगा कानून, नियम तोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई: मंत्री रणबीर गंगवा

हरियाणा में पानी की बर्बादी रोकने के लिए बनेगा कानून, नियम तोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई: मंत्री रणबीर गंगवा

हाईकोर्ट के निर्देशों के अनुरूप पात्र अतिथि अध्यापकों को नियमित करे सरकार : सैलजा

हाईकोर्ट के निर्देशों के अनुरूप पात्र अतिथि अध्यापकों को नियमित करे सरकार : सैलजा

हरियाणा में अब अधिकारियों की ACR में जुड़ेगा स्कूलों के दौरे और निरीक्षण का ब्योरा, गोद लिए स्कूलों का भी देना होगा पूरा रिकॉर्ड

हरियाणा में अब अधिकारियों की ACR में जुड़ेगा स्कूलों के दौरे और निरीक्षण का ब्योरा, गोद लिए स्कूलों का भी देना होगा पूरा रिकॉर्ड