Tuesday, June 30, 2026
BREAKING
CJI सूर्यकांत के पास पहुंचा INDIA गठबंधन, चुनाव आयोग की कर दी शिकायत Lock Upp2: आकांक्षा चमोला ने बताई गौरव खन्ना से तलाक लेने की वजह; क्या बिग बॉस 19 ने बिगाड़ी बात? आलिया-शरवरी से लेकर बॉबी देओल तक, 'अल्फा' के लिए किसे मिली कितनी मोटी फीस? कैबिनेट ने एनआईआईएफ में 30,000 करोड़ रुपए के अतिरिक्त निवेश को दी मंजूरी, इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं को मिलेगी रफ्तार जेपी नड्डा ने लॉन्च कीं डिजिटल स्वास्थ्य सेवाएं, आयुष्मान सारथी चैटबॉट शुरू बीपीसीएल ने टीटीएसआईपीएल में 85 करोड़ रुपए में खरीदी 40 प्रतिशत हिस्सेदारी राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले का राजनीतिकरण करना ठीक नहीं : मायावती शिवराज सिंह चौहान आज गुवाहाटी में उच्चस्तरीय बैठक करेंगे, 1 जुलाई को अरुणाचल प्रदेश के बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का करेंगे दौरा ट्रंप पीएम मोदी को अच्छा मित्र मानते हैं, भारत-अमेरिका संबंधों को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध: राजदूत गोर तटरक्षक बल का अद्भुत साहसिक अभियान, छह मछुआरों को सुरक्षित बचाया

हरियाणा

मुख्यमंत्री ने हाफ मैराथन में दौड़ लगाकर युवाओं को दिया नशे से दूर रहने का संदेश; नशा मुक्त हरियाणा संकल्प नहीं, आंदोलन है – मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

13 जुलाई, 2025 04:22 PM

चंडीगढ/कैथल:– हरियाणा के मुख्यमंत्री  नायब सिंह सैनी ने रविवार को कैथल के अंबाला रोड पर आयोजित हाफ मैराथन में दौड़ लगाकर युवाओं को नशे से दूर रहने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि नशा न केवल व्यक्ति बल्कि पूरे परिवार, समाज और राष्ट्र को कमजोर करता है।मुख्यमंत्री ने मैराथन को हरी झंडी दिखाने से पहले प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा, “हमारे युवा देश का भविष्य हैं। यदि युवा स्वस्थ रहेगा, तो समाज, प्रदेश और देश प्रगति करेगा। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के वर्ष 2047 तक विकसित भारत के सपने को साकार करने में युवाओं की अहम भूमिका होगी।”

हाफ मैराथन में पैरा ओलंपिक पदक विजेता हरविंदर सिंह और पर्वतारोही रीना भट्टी ने भी भाग लिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि पूरे हरियाणा में नशे के खिलाफ अभियान जारी है। हाल ही में आयोजित साइक्लोथॉन में साढ़े सात लाख से अधिक युवाओं ने भाग लिया, जो युवाओं की जागरूकता और प्रतिबद्धता का प्रतीक है।

खेल और शिक्षा के माध्यम से नशा मुक्ति
मुख्यमंत्री ने बताया कि ‘हरियाणा उदय’ कार्यक्रम के तहत प्रदेश भर में मैराथन जैसे आयोजनों से युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इसके साथ ही ‘धाकड़ स्कूल’ अभियान के माध्यम से स्कूलों, कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में भी नशे के खिलाफ जागरूकता फैलाई जा रही है।

उन्होंने कहा कि पुलिस और समाज के बीच समन्वय स्थापित करने के लिए “मुख्यमंत्री आउटरीच कार्यक्रम” के तहत और भी आयोजन किए जाएंगे। साथ ही, नशे के कारोबार में लिप्त लोगों पर सख्त कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों पर नजर रखें और यदि वे गलत संगत में पड़ जाएं तो उन्हें सहयोग और मार्गदर्शन दें।

सीएम ने दौड़ लगाकर बढ़ाया उत्साह
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हाफ मैराथन में युवाओं के साथ दौड़ लगाकर उनका उत्साह बढ़ाया और मार्ग में लगे स्टॉलों का निरीक्षण किया। कार्यक्रम के अंत में उन्होंने विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित भी किया।

इनकी रही विशेष उपस्थिति
इस मौके पर विधायक  सतपाल जाम्बा, पूर्व राज्यमंत्री  कमलेश ढांडा, पूर्व विधायक  लीला राम, कुलवंत बाजीगर, मुख्यमंत्री के विशेष कार्यकारी अधिकारी श्री पंकज नैन, उपायुक्त प्रीति, पुलिस अधीक्षक आस्था मोदी सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Have something to say? Post your comment

और हरियाणा खबरें

हरियाणा में किसानों, एमएसएमई और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने फ्लिपकार्ट नेतृत्व से की अहम बैठक

हरियाणा में किसानों, एमएसएमई और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने फ्लिपकार्ट नेतृत्व से की अहम बैठक

अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल सस्ता होने के बावजूद भारत में पेट्रोल-डीजल महंगा क्यों : दीपेन्द्र हुड्डा

अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल सस्ता होने के बावजूद भारत में पेट्रोल-डीजल महंगा क्यों : दीपेन्द्र हुड्डा

हरियाणा के 50 हजार युवाओं को जापान में मिलेगा रोजगार का अवसर, फुकुओका ने मांगा तकनीकी रूप से कुशल मानव संसाधन

हरियाणा के 50 हजार युवाओं को जापान में मिलेगा रोजगार का अवसर, फुकुओका ने मांगा तकनीकी रूप से कुशल मानव संसाधन

यमुना जल परियोजना को लेकर हरियाणा और राजस्थान के बीच हुआ एमओयू, तीन दशक पुरानी पेयजल समस्या के समाधान का रास्ता साफ

यमुना जल परियोजना को लेकर हरियाणा और राजस्थान के बीच हुआ एमओयू, तीन दशक पुरानी पेयजल समस्या के समाधान का रास्ता साफ

भाजपा पहले अपने 11 वर्ष 8 महीने का हिसाब दे, कांग्रेस पर टिप्पणी करने का नैतिक अधिकार खो चुकी है: राव नरेंद्र सिंह

भाजपा पहले अपने 11 वर्ष 8 महीने का हिसाब दे, कांग्रेस पर टिप्पणी करने का नैतिक अधिकार खो चुकी है: राव नरेंद्र सिंह

मनरेगा को कमजोर कर नई योजना लाना ग्रामीण गरीबों के हितों के खिलाफ, सरकार पुनर्विचार करे : कुमारी सैलजा

मनरेगा को कमजोर कर नई योजना लाना ग्रामीण गरीबों के हितों के खिलाफ, सरकार पुनर्विचार करे : कुमारी सैलजा

Good News : आर्थिक रूप से कमजोर ITI छात्रों को हर महीने 2000 रुपये...हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला

Good News : आर्थिक रूप से कमजोर ITI छात्रों को हर महीने 2000 रुपये...हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला

Haryana में 1 जुलाई से बिना पॉल्यूशन सर्टिफिकेट के नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल, जानिए क्या है बड़ी वजह...

Haryana में 1 जुलाई से बिना पॉल्यूशन सर्टिफिकेट के नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल, जानिए क्या है बड़ी वजह...

1 जुलाई से मनरेगा की जगह लेगी वीबीजीरामजी, अब मिलेगा 125 दिन का रोजगार

1 जुलाई से मनरेगा की जगह लेगी वीबीजीरामजी, अब मिलेगा 125 दिन का रोजगार

मोदी सरकार ने ओबीसी वर्ग के सामाजिक और आर्थिक सशक्तिकरण के लिए अनेक ऐतिहासिक कदम उठाए हैं : डा. अर्चना गुप्ता

मोदी सरकार ने ओबीसी वर्ग के सामाजिक और आर्थिक सशक्तिकरण के लिए अनेक ऐतिहासिक कदम उठाए हैं : डा. अर्चना गुप्ता