Tuesday, June 30, 2026
BREAKING
CJI सूर्यकांत के पास पहुंचा INDIA गठबंधन, चुनाव आयोग की कर दी शिकायत Lock Upp2: आकांक्षा चमोला ने बताई गौरव खन्ना से तलाक लेने की वजह; क्या बिग बॉस 19 ने बिगाड़ी बात? आलिया-शरवरी से लेकर बॉबी देओल तक, 'अल्फा' के लिए किसे मिली कितनी मोटी फीस? कैबिनेट ने एनआईआईएफ में 30,000 करोड़ रुपए के अतिरिक्त निवेश को दी मंजूरी, इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं को मिलेगी रफ्तार जेपी नड्डा ने लॉन्च कीं डिजिटल स्वास्थ्य सेवाएं, आयुष्मान सारथी चैटबॉट शुरू बीपीसीएल ने टीटीएसआईपीएल में 85 करोड़ रुपए में खरीदी 40 प्रतिशत हिस्सेदारी राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले का राजनीतिकरण करना ठीक नहीं : मायावती शिवराज सिंह चौहान आज गुवाहाटी में उच्चस्तरीय बैठक करेंगे, 1 जुलाई को अरुणाचल प्रदेश के बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का करेंगे दौरा ट्रंप पीएम मोदी को अच्छा मित्र मानते हैं, भारत-अमेरिका संबंधों को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध: राजदूत गोर तटरक्षक बल का अद्भुत साहसिक अभियान, छह मछुआरों को सुरक्षित बचाया

हरियाणा

पंचकूला: सिपाही प्रदीप कुमार को रिश्वतखोरी के आरोप में किया गिरफ्तार, पंचकूला कोर्ट में होगा पेश

13 जुलाई, 2025 04:29 PM

पंचकूला/ चंडीगढ़:  राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, पंचकूला ने भ्रष्टाचार के एक मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए साइबर क्राइम थाना, मनसा देवी कॉम्प्लेक्स, जिला पंचकूला में तैनात सिपाही प्रदीप कुमार (5597/गुरुग्राम) को गिरफ्तार किया है। आरोपी को जांच के दौरान उसके खिलाफ पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर कल 12 जुलाई को गिरफ्तार किया गया। आज आरोपी को पंचकूला की अदालत में पेश किया जाएगा।

क्या है मामला?

शिकायतकर्ता, जो कि सैनिटरी ट्रेडिंग का निजी कार्य करता है, ने बताया कि उसने फरवरी 2024 में Muthoot Finance से गोल्ड लोन लिया था। बाद में उसने Cash Your Gold कंपनी, सेक्टर-20, पंचकूला के माध्यम से सोना बेचकर लोन चुकता करने की योजना बनाई। कंपनी ने 12 जून 2024 को शिकायतकर्ता के खाते में ₹5,65,000 आरटीजीएस के जरिए ट्रांसफर किए, बदले में शिकायतकर्ता को वह सोना कंपनी को लौटाना था।

लेकिन विवाद के चलते कंपनी ने शिकायत साइबर थाना, गुरुग्राम में दर्ज करवा दी। इसके बाद गुरुग्राम पुलिस द्वारा शिकायतकर्ता और उसके जानकारों के बैंक खाते फ्रीज करवा दिए गए। फिर यह मामला साइबर थाना, मनसा देवी कॉम्प्लेक्स, पंचकूला को ट्रांसफर किया गया।

रिश्वत की मांग और रंगे हाथों गिरफ्तारी

जांच अधिकारी एएसआई जसबीर सिंह ने शिकायतकर्ता का बैंक खाता फिर से चालू करवाया, लेकिन इसके बदले में ₹2,50,000 की रिश्वत की मांग की। शिकायतकर्ता से ₹1,15,000 नकद लेते हुए आरोपी एएसआई को रंगे हाथों पकड़ा गया। इस मामले में 8 जुलाई 2025 को भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम की धारा 7 के तहत मामला दर्ज किया गया।

तफ्तीश में यह भी सामने आया कि सिपाही प्रदीप कुमार ने एएसआई जसबीर सिंह के साथ मिलकर शिकायतकर्ता से रिश्वत की मांग की और उस पर दबाव बनाया। जांच के बाद प्रदीप कुमार को भी आरोपी बनाते हुए गिरफ्तार कर लिया गया।

ब्यूरो ने दो टूक कहा – भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं

राज्य सतर्कता ब्यूरो के अधिकारियों ने साफ किया है कि भ्रष्टाचार में लिप्त किसी भी पुलिसकर्मी या सरकारी कर्मचारी को बख्शा नहीं जाएगा। मामले की आगे की जांच जारी है।

Have something to say? Post your comment

और हरियाणा खबरें

हरियाणा में किसानों, एमएसएमई और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने फ्लिपकार्ट नेतृत्व से की अहम बैठक

हरियाणा में किसानों, एमएसएमई और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने फ्लिपकार्ट नेतृत्व से की अहम बैठक

अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल सस्ता होने के बावजूद भारत में पेट्रोल-डीजल महंगा क्यों : दीपेन्द्र हुड्डा

अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल सस्ता होने के बावजूद भारत में पेट्रोल-डीजल महंगा क्यों : दीपेन्द्र हुड्डा

हरियाणा के 50 हजार युवाओं को जापान में मिलेगा रोजगार का अवसर, फुकुओका ने मांगा तकनीकी रूप से कुशल मानव संसाधन

हरियाणा के 50 हजार युवाओं को जापान में मिलेगा रोजगार का अवसर, फुकुओका ने मांगा तकनीकी रूप से कुशल मानव संसाधन

यमुना जल परियोजना को लेकर हरियाणा और राजस्थान के बीच हुआ एमओयू, तीन दशक पुरानी पेयजल समस्या के समाधान का रास्ता साफ

यमुना जल परियोजना को लेकर हरियाणा और राजस्थान के बीच हुआ एमओयू, तीन दशक पुरानी पेयजल समस्या के समाधान का रास्ता साफ

भाजपा पहले अपने 11 वर्ष 8 महीने का हिसाब दे, कांग्रेस पर टिप्पणी करने का नैतिक अधिकार खो चुकी है: राव नरेंद्र सिंह

भाजपा पहले अपने 11 वर्ष 8 महीने का हिसाब दे, कांग्रेस पर टिप्पणी करने का नैतिक अधिकार खो चुकी है: राव नरेंद्र सिंह

मनरेगा को कमजोर कर नई योजना लाना ग्रामीण गरीबों के हितों के खिलाफ, सरकार पुनर्विचार करे : कुमारी सैलजा

मनरेगा को कमजोर कर नई योजना लाना ग्रामीण गरीबों के हितों के खिलाफ, सरकार पुनर्विचार करे : कुमारी सैलजा

Good News : आर्थिक रूप से कमजोर ITI छात्रों को हर महीने 2000 रुपये...हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला

Good News : आर्थिक रूप से कमजोर ITI छात्रों को हर महीने 2000 रुपये...हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला

Haryana में 1 जुलाई से बिना पॉल्यूशन सर्टिफिकेट के नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल, जानिए क्या है बड़ी वजह...

Haryana में 1 जुलाई से बिना पॉल्यूशन सर्टिफिकेट के नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल, जानिए क्या है बड़ी वजह...

1 जुलाई से मनरेगा की जगह लेगी वीबीजीरामजी, अब मिलेगा 125 दिन का रोजगार

1 जुलाई से मनरेगा की जगह लेगी वीबीजीरामजी, अब मिलेगा 125 दिन का रोजगार

मोदी सरकार ने ओबीसी वर्ग के सामाजिक और आर्थिक सशक्तिकरण के लिए अनेक ऐतिहासिक कदम उठाए हैं : डा. अर्चना गुप्ता

मोदी सरकार ने ओबीसी वर्ग के सामाजिक और आर्थिक सशक्तिकरण के लिए अनेक ऐतिहासिक कदम उठाए हैं : डा. अर्चना गुप्ता