Tuesday, July 07, 2026
BREAKING
जींद की धरती से हाइड्रोजन ट्रेन का शुभारंभ होना हरियाणा के साथ-साथ पूरे देश के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि: डा. अर्चना गुप्ता मेक इन इंडिया, नई शिक्षा नीति और आत्मनिर्भर भारत डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के राष्ट्रवादी विजन को आगे बढ़ाने वाले कदम : जेपी नड्डा डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जीवन राष्ट्र सेवा, त्याग और सिद्धांतों का प्रेरणास्रोत : नायब सिंह सैनी मजबूत नेतृत्व और पारदर्शी कार्यप्रणाली से ही सशक्त बनता है संगठन: अशोक बुवानीवाला कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित होगी हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी की जनरल बॉडी की बैठक स्वास्थ्य विभाग द्वारा 7 जुलाई से 22 जुलाई तक चलाया जाएगा 'शून्य निवारणीय मातृ मृत्यु' पखवाड़ा पंजाब कांग्रेस ने 2027 चुनाव से पहले फिर दोहराई 2021 सिद्धू-कैप्टन की कहानी, रंधावा खुले तौर पर चन्नी के साथ PSEB: बोर्ड कक्षाओं के विद्यार्थियों को राहत, बर्थ सर्टीफिकेट को लेकर नई हिदायतें जारी गुरदासपुर में ऑपरेशन प्रहार का तीसरा पड़ाव शुरू, पुलिस ने कई संदिग्धों को हिरासत में लिया दिलजीत दोसांझ की फिल्म 'सतलुज' के OTT से हटाने के मामले में बोले मनजीत सिंह जी.के., खड़े किए सवाल

मनोरंजन

बिना आग धुआं नहीं उठता..अनु मलिक पर लगे यौन उत्पीड़न के आरोपों पर भतीजे अमाल मलिक ने तोड़ी चुप्पी, कहा-कुछ सच्चाई जरूर होगी..

13 जुलाई, 2025 04:39 PM

मुंबई. अनु मलिक हिंदी सिनेमा के जाने माने म्यूजिक कंपोजर में से एक हैं। एक समय अनु मीटू के आरोपों को लेकर खूब सुर्खियों में आए थे। उन पर कई एक्ट्रेसेस ने यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए थे। वहीं, अब सिंगर पर लगे मीटू के आरोपों पर उनके भतीजे व फेमस सिंगर अमाल मलिक ने अपनी चुप्पी तोड़ी है। हाल ही में उन्होंने बताया कि वो उस समय चाचा पर लगे आरोपों पर क्यों नहीं बोले थे।

सिद्धार्थ कन्नन को दिए इंटरव्यू में, अनु के भतीजे अमाल मलिक ने मीटू विवाद पर खुलकर बात की और कहा, 'आरोपों में कुछ सच्चाई जरूर होगी, वरना इतनी सारी महिलाएं किसी अनुभवी संगीतकार पर आरोप क्यों लगातीं। जब मीटू मूवमेंट के दौरान अनु मलिक पर आरोप लगे थे, तब मैंने न तो बात की और न ही उनका समर्थन किया। यह मेरी चिंता का विषय नहीं था क्योंकि मैं उन्हें अपना परिवार नहीं मानता। जब उन पर ये आरोप लगे तो मैं बहुत शर्मिंदा हुआ था। हमारा कभी कोई रिश्ता नहीं रहा। लेकिन मुझे लगता है कि अगर इतने सारे लोगों ने उनके खिलाफ आवाज उठाई है, तो मुझे लगता है कि इसमें कुछ सच्चाई जरूर होगी। लोग आकर ऐसा क्यों कहेंगे? बिना आग के धुआं नहीं उठता। पांच लोग एक ही व्यक्ति के खिलाफ बात नहीं कर सकते।"

अमाल ने आगे बताया कि उनके पिता डब्बू ने एक बार उन पर लगे इसी तरह के आरोपों पर चिंता जताई थी और पूछा था कि क्या उन्हें भी इस आंदोलन में घसीटा जाएगा। हालांकि, उन्होंने अपने पिता को आश्वस्त करते हुए कहा, "ऐसा बिल्कुल नहीं है। मैं कभी भी ऐसा व्यक्ति नहीं बन सकता जो गानों के बदले में शारीरिक संबंध बनाने की मांग करे। मेरे साथ काम करने वाली सभी लड़कियां सुरक्षित महसूस करती हैं।"
बता दें, अनु मलिक और डब्बू मलिक भाई हैं, लेकिन वे एक-दूसरे को परिवार नहीं मानते।

वहीं, अमाल मलिक की बात करें तो उन्होंने आखिरी बार कार्तिक आर्यन की ब्लॉकबस्टर हॉरर कॉमेडी 'भूल भुलैया 3' में कंपोज किया था।

Have something to say? Post your comment

और मनोरंजन खबरें

पहली बार पर्दे पर दिखेगी ऋचा चड्ढा और अली फजल की जोड़ी, नई फिल्म को लेकर दोनों ने जताई खुशी

पहली बार पर्दे पर दिखेगी ऋचा चड्ढा और अली फजल की जोड़ी, नई फिल्म को लेकर दोनों ने जताई खुशी

जब पूरी तरह हार मान चुकी थीं विद्या बालन, फिर आया एक फोन कॉल- 'तुम ही मेरी परिणीता हो'

जब पूरी तरह हार मान चुकी थीं विद्या बालन, फिर आया एक फोन कॉल- 'तुम ही मेरी परिणीता हो'

भारत में बैन हुई दिलजीत दोसांझ की सतलुज, जी5 ने जारी किया आधिकारिक बयान

भारत में बैन हुई दिलजीत दोसांझ की सतलुज, जी5 ने जारी किया आधिकारिक बयान

वरिष्ठ कलाकारों को न पहचानने की बहस फिजूल, अगर युवा मुझे नहीं जानते तो इसमें उनकी गलती नहीं : हर्ष छाया

वरिष्ठ कलाकारों को न पहचानने की बहस फिजूल, अगर युवा मुझे नहीं जानते तो इसमें उनकी गलती नहीं : हर्ष छाया

'बेबी डू डाई डू' की स्टारकास्ट ने खोले कई राज, हुमा कुरैशी ने किरदार से जुड़ी दिलचस्प जानकारी की साझा

'बेबी डू डाई डू' की स्टारकास्ट ने खोले कई राज, हुमा कुरैशी ने किरदार से जुड़ी दिलचस्प जानकारी की साझा

Main Vaapas Aaunga Box Office Day 23: शनिवार को 'मैं वापस आऊंगा' का काटा बवाल, 'अल्फा' की आंधी में कमा डाले इतने करोड़

Main Vaapas Aaunga Box Office Day 23: शनिवार को 'मैं वापस आऊंगा' का काटा बवाल, 'अल्फा' की आंधी में कमा डाले इतने करोड़

LockUpp 2: मुझे लड़कियां पसंद है…गौरव खन्ना की पत्नी आकांक्षा चमोला ने कहा-शादी से पहले थे संबंध

LockUpp 2: मुझे लड़कियां पसंद है…गौरव खन्ना की पत्नी आकांक्षा चमोला ने कहा-शादी से पहले थे संबंध

नाना पाटेकर के आगे बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड हार गए थे सलमान खान, श्रीदेवी को इस हीरोइन ने पछाड़ा

नाना पाटेकर के आगे बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड हार गए थे सलमान खान, श्रीदेवी को इस हीरोइन ने पछाड़ा

'27 मिलियन फॉलोअर्स कम बॉट्स ज्यादा', 'लॉक अप 2' के इस कंटेस्टेंट पर कंगना रनौत ने कसा तंज, वीडियो हो रहा वायरल

'27 मिलियन फॉलोअर्स कम बॉट्स ज्यादा', 'लॉक अप 2' के इस कंटेस्टेंट पर कंगना रनौत ने कसा तंज, वीडियो हो रहा वायरल

पंकज पाराशर की ओटीटी सीरीज को लेकर अभिनेत्री शीना चौहान ने की बात, निभाएंगी निगेटिव किरदार

पंकज पाराशर की ओटीटी सीरीज को लेकर अभिनेत्री शीना चौहान ने की बात, निभाएंगी निगेटिव किरदार