Friday, September 04, 2026
BREAKING
17 घंटे 39 मिनट चली हरियाणा विधानसभा की कार्यवाही, 15 विधेयक और 2 सरकारी संकल्प पारित हरियाणा सरकार ने गन्ना किसानों के लिए सब्सिडी योजनाओं का किया ऐलान शिक्षकों की भूमिका केवल पढ़ाने तक सीमित नहीं, विद्यार्थियों के मार्गदर्शक और प्रेरणास्रोत बनें : राज्यपाल घोष कैग रिपोर्ट ने खोली भाजपा सरकार के ‘पारदर्शी सुशासन’ की पोल: राव नरेंद्र सिंह दलित सम्मान और संवैधानिक अधिकारों से समझौता स्वीकार नहीं : कुमारी सैलजा हरियाणा: सोनीपत के खरखौदा में केएमपी एक्सप्रेसवे ट्रक से टकराई इको कार, तीन लोगों की मौत हरसिमरत कौर बादल ने 'आप' सरकार पर लगाए गंभीर आरोप, कहा-पंजाब में आवाज उठाने वालों को दबाया जा रहा मोहाली में CP-67 मॉल के बाहर चली गोलियां, इलाके में दहशत का माहौल Golden Temple में बेअदबी से मचा हड़कंप! माथा टेकने पहुंचा युवक, फिर कर दी ऐसी हरकत... Shimla: सस्ते राशन डिपुओं में सिर्फ 33 रुपए मिलेगी चीनी, बाजार में 70-75 रुपए दाम

मनोरंजन

नाना पाटेकर के आगे बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड हार गए थे सलमान खान, श्रीदेवी को इस हीरोइन ने पछाड़ा

05 जुलाई, 2026 11:50 AM

सलमान खान के करियर की सबसे बेस्ट फिल्म में शानदार परफॉरमेंस के लिए मिला था बेस्ट एक्टर का नॉमिनेशन। लेकिन नाना पाटेकर के आगे हार गए अक्षय, आमिर खान और सलमान खान जैसे एक्टर। श्रीदेवी को हराकर इस एक्ट्रेस ने जीता अवॉर्ड।
नाना पाटेकर के आगे बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड हार गए थे सलमान खान, श्रीदेवी को इस हीरोइन ने पछाड़ा
1994 हिंदी फिल्मों के लिए बहुत खास साल था। इसी साल सलमान खान और माधुरी दीक्षित की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाका कर दिया था। ये दशक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में टॉप पर थी। लेकिन क्या आप जानते इतिहास रचने वाली इस फिल्म ने 14 फिल्मफेयर अवॉर्ड में सिर्फ 5 अवॉर्ड्स ही अपने नाम किए थे। सलमान खान बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड इस एक्टर के आगे हार गए थे। अक्षय कुमार और आमिर खान, अनिल कपूर भी नॉमिनेटेड थे।

बेस्ट फिल्म
साल 1994 में आई फिल्मों को अवॉर्ड्स 1995 में हुए 40वें फिल्मफेयर फंक्शन में दिए गए थे। बेस्ट फिल्मों की रेस में अनिल कपूर की फिल्म 1942: ए लव स्टोरी, अंदाज अपना अपना, क्रांतिवीर और मोहरा जैसी फिल्में शामिल थीं। इस साल बेस्ट फिल्म बनी थी हम आपके हैं कौन। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भी 128 करोड़ का कलेक्शन कर धमाका कर दिया था। उस समय इता कलेक्शन कर पाना मुश्किल काम था।

बेस्ट एक्टर
बेस्ट एक्टर की कैटेगरी में अंदाज अपना अपना के लिए आमिर खान, ये दिल्लगी के लिए अक्षय कुमार, 1942: ए लव स्टोरी के लिए अनिल कपूर, हम आपके हैं कौन के लिए सलमान खान नॉमिनेटेड थे। इन दिग्गज एक्टर्स को पछाड़ते हुए नाना पाटेकर ने बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड जीता था।

बेस्ट एक्ट्रेस
बेस्ट एक्ट्रेस की कैटेगोरी में ये दिल्लगी के लिए काजोल, अंजाम के लिए माधुरी दीक्षित, 1942: ए लव स्टोरी के लिए मनीषा कोइराला और लाडला के लिए श्रीदेवी नॉमिनेटेड थीं। उस समय की सबसे बड़ी हीरोइन को टक्कर देने वाली एक्ट्रेस थीं माधुरी दीक्षित। फिल्म हम आपके हैं कौन में निशा का किरदार निभाने वाली माधुरी ने बेस्ट एक्ट्रेस का खिताब जीता था।

उस साल ले अवॉर्ड्स
इस साल फिल्म हम आपके हैं कौन के लिए सूरज बडजात्या ने बेस्ट डायरेक्टर का अवॉर्ड जीता था। जैकी श्रॉफ ने फिल्म 1942:ए लव स्टोरी के लिए बेस्ट एक्टर सपोर्टिंग रोल के लिए अवॉर्ड अपने नाम किया था। क्रांतिवीर के लिए सपोर्टिंग एक्ट्रेस का अवॉर्ड डिंपल कपाडिया ने जीता था। फिल्म राजा बाबू के लिए शक्ति कपूर बेस्ट कॉमिक रोल, नेगेटिव रोल के लिए शाहरुख खान, RD बर्मन ने डेथ के बाद फिल्म 1942:ए लव स्टोरी के लिए बेस्ट म्यूजिक डायरेक्टर का अवॉर्ड जीता। जावेद अख्तर बने थे बेस्ट गीतकार सबसे ज्यादा 13 नॉमिनेशन में से 9 अवॉर्ड फिल्म 1942:ए लव स्टोरी ने अलग कैटेगरी में जीते थे। हम आपके कौन ने 14 नॉमिनेशन में से 5 अवॉर्ड अपने नाम किए थे।

Have something to say? Post your comment

और मनोरंजन खबरें

अनुष्का रंजन ने सुनाई अपनी प्रेग्नेंसी जर्नी, बोलीं-लगता था मेरी ही बॉडी में कमी है

अनुष्का रंजन ने सुनाई अपनी प्रेग्नेंसी जर्नी, बोलीं-लगता था मेरी ही बॉडी में कमी है

प्रियंका चोपड़ा को याद आया 2017 का समर, बताया कब दिया था निक जोनस को अपना नंबर

प्रियंका चोपड़ा को याद आया 2017 का समर, बताया कब दिया था निक जोनस को अपना नंबर

अक्षरा सिंह ने आम्रपाली दुबे के बयान पर तोड़ी चुप्पी, बोलीं- 'किसी की निजी गरिमा का हिसाब देने नहीं बैठी हूं'

अक्षरा सिंह ने आम्रपाली दुबे के बयान पर तोड़ी चुप्पी, बोलीं- 'किसी की निजी गरिमा का हिसाब देने नहीं बैठी हूं'

'मिर्जापुर' की गोलू और श्वेता त्रिपाठी में क्या है खास समानता? एक्ट्रेस ने खुद किया खुलासा

'मिर्जापुर' की गोलू और श्वेता त्रिपाठी में क्या है खास समानता? एक्ट्रेस ने खुद किया खुलासा

यूके-कनाडा-सिंगापुर में भी देखा जा सकेगा सलमान का शो बिग बॉस-20, इस दिन से होगा शुरू

यूके-कनाडा-सिंगापुर में भी देखा जा सकेगा सलमान का शो बिग बॉस-20, इस दिन से होगा शुरू

तापसी पन्नू ने बॉक्स ऑफिस से ज्यादा फिल्मों की क्वालिटी को दी तवज्जो, बोलीं- फिल्मोग्राफी हमेशा रहेगी

तापसी पन्नू ने बॉक्स ऑफिस से ज्यादा फिल्मों की क्वालिटी को दी तवज्जो, बोलीं- फिल्मोग्राफी हमेशा रहेगी

समय रैना से हुई 'औकात में रहो' वाली बात पर ओरी ने तोड़ी चुप्पी, बोले- जो मन में आता है, झट से बोल देता हूं

समय रैना से हुई 'औकात में रहो' वाली बात पर ओरी ने तोड़ी चुप्पी, बोले- जो मन में आता है, झट से बोल देता हूं

बिग बॉस 18 में एंट्री लेंगी ईशा रिखी, बोलीं-दिखावे से ज्यादा असलियत में यकीन रखती हूं

बिग बॉस 18 में एंट्री लेंगी ईशा रिखी, बोलीं-दिखावे से ज्यादा असलियत में यकीन रखती हूं

52 साल की शादी में जया को पति अमिताभ ने आज तक नहीं बनाकर दी चाय, बोले- 'जो पीता नहीं, वो कैसे बनाएगा'

52 साल की शादी में जया को पति अमिताभ ने आज तक नहीं बनाकर दी चाय, बोले- 'जो पीता नहीं, वो कैसे बनाएगा'

रश्मिका मंदाना की 'मायसा' की रिलीज डेट का ऐलान, इन दिन दुनियाभर के सिनेमाघरों में देगी दस्तक

रश्मिका मंदाना की 'मायसा' की रिलीज डेट का ऐलान, इन दिन दुनियाभर के सिनेमाघरों में देगी दस्तक