Sunday, July 05, 2026
BREAKING
'एक गोली से सबको खत्म कर सकते हैं', खामेनेई के अंतिम संस्कार पर ट्रंप की ईरान को खुली धमकी अमेरिका के 250वें स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री मोदी ने दी बधाई, भारत-अमेरिका साझेदारी की स्थायी ताकत पर दिया जोर मुंबई में रेड अलर्ट के बीच मूसलाधार बारिश, कुर्ला टर्मिनस परिसर में जलभराव से जनजीवन प्रभावित भारत-यूके एफटीए से जुड़े नियम जारी, 15 जुलाई से होंगे लागू पंडवानी गायिका तीजन बाई के निधन पर पीएम मोदी ने जताया दुख, बोले- ‘उनका जाना कला और संस्कृति जगत के लिए अपूरणीय क्षति’ अबू धाबी और दुबई के लिए प्रीमियम अरेको चेरी और सेंट्रोज प्लम की पहली निर्यात खेप का आभासी शुभारंभ गृह मंत्रालय ने 23 व्यक्तियों को ‘आतंकवादी’ घोषित किया, 17 पाकिस्तानी और 6 भारतीय नागरिक विदेश मंत्री एस. जयशंकर आज से कतर, बहरीन, कुवैत, ओमान, न्यूयॉर्क और ब्रुसेल्स के दौरे पर, द्विपक्षीय संबंधों को मिलेगी नई मजबूती 'जनसेवा और राष्ट्रसेवा के लिए स्मरणीय रहेंगे रामविलास', जयंती पर पीएम मोदी समेत कई दिग्गजों ने दी श्रद्धांजलि 'जनसेवा और राष्ट्रसेवा के लिए स्मरणीय रहेंगे रामविलास', जयंती पर पीएम मोदी समेत कई दिग्गजों ने दी श्रद्धांजलि

मनोरंजन

'बेबी डू डाई डू' की स्टारकास्ट ने खोले कई राज, हुमा कुरैशी ने किरदार से जुड़ी दिलचस्प जानकारी की साझा

05 जुलाई, 2026 12:00 PM

मुंबई:  नचिकेत सामंत द्वारा निर्देशित हिंदी क्राइम-थ्रिलर फिल्म 'बेबी डू डाई डू' शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई। इसी को लेकर मूवी की लीड कास्ट एक्ट्रेस हुमा कुरैशी, रचित सिंह और मरूधर शेखावत ने शनिवार को आईएएनएस से बात की और कई दिलचस्प बातें बताईं। उन्होंने फिल्म की कहानी, अपने किरदारों और स्क्रीन पर उन किरदारों को जीवंत करने के लिए की गई खास तैयारियों पर चर्चा की।

अभिनेत्री हुमा कुरैशी ने बताया कि मैंने फिल्म की स्क्रिप्ट चार वर्ष पहले ही पढ़ी थी और इसके लिए हामी भर दी थी। फिल्म में जो लड़की का किरदार है, वह दोहरी जिंदगी जीती है। सच्चाई में वह एक हिटवुमन है। उसकी बंदूक एक लाल छाते में छिपी रहती है। फिल्म में जो लड़की का किरदार है, वह न बोल पाती है और न सुन पाती है। कैरेक्टर की ये सारी चीजें मुझे बहुत अलग लगी थीं। ऐसा कोई कैरेक्टर हमने आज तक भारतीय फिल्मों में नहीं देखा है।

अभिनेत्री ने बताया कि मेरा कैरेक्टर जो इसमें है, उसका नाम है बेबी करमरकर। करमरकर एक बहुत पॉपुलर महाराष्ट्रीयन सरनेम है। फिल्म के डायरेक्टर महाराष्ट्रीयन हैं। यह उन्हीं का आइडिया था। डायलॉग कहीं न कहीं मेरी ताकत है। इस बार डायरेक्टर ने कहा कि आपकी जो सबसे मजबूत शक्ति है, हम वो आपसे छीन लेते हैं। हालांकि, इसके लिए मुझे बहुत अलग-अलग चीजें एक्सप्लोर करने को मिली, जैसे की बॉडी लैंग्वेज, आंखों में इंटेंसिटी, साइन लैंग्वेज, आदि। मेरे लिए यह एक चुनौती थी, लेकिन मैंने वास्तव में बहुत आनंद लिया।

रचित सिंह ने मूवी में अपने किरदार के बारे में बताया कि सिद्धू का जो कैरेक्टर है, वह मूवी में इकलौता ऐसा किरदार है, जो अच्छा इंसान है। सिद्धू एक ईमानदार व्यक्ति है, जिसका डार्क दुनिया से कोई लेना-देना नहीं है। सिद्धू अपनी ही दुनिया में रहता है, अपनी ही धुन में रहता है। वह बस लोगों में अच्छाई देखता है और अपने आसपास के छात्रों और लोगों की मदद करना चाहता है। 'बेबी डू डाई डू' में सिद्धू सबसे पवित्र आत्मा वाला इंसान है।

मरूधर शेखावत ने फिल्म में अपने किरदार के बारे में बताते हुए कहा कि मेरा जो किरदार है, वह लोगों और बच्चों से बहुत ज्यादा प्रभावित होता है। यह किरदार मुख्य रूप से बच्चे के आसपास घूमता रहता है। उन्होंने बताया कि मूवी में चंकी पांडे एक मेंटर का रोल प्ले कर रहे हैं, तो उनका फिल्म के एक किरदार मन्नू के ऊपर बहुत ज्यादा प्रभाव और मैनिपुलेशन है। मन्नू उनको बहुत सुनता है और उनकी बात काटता भी नहीं है। उन्होंने बताया कि मूवी में मन्नू एक ऐसा कैरेक्टर है, जिसका बहुत स्ट्रगल अपने पापा के साथ उसके और अपने कैरेक्टर के साथ है।

Have something to say? Post your comment

और मनोरंजन खबरें

Main Vaapas Aaunga Box Office Day 23: शनिवार को 'मैं वापस आऊंगा' का काटा बवाल, 'अल्फा' की आंधी में कमा डाले इतने करोड़

Main Vaapas Aaunga Box Office Day 23: शनिवार को 'मैं वापस आऊंगा' का काटा बवाल, 'अल्फा' की आंधी में कमा डाले इतने करोड़

LockUpp 2: मुझे लड़कियां पसंद है…गौरव खन्ना की पत्नी आकांक्षा चमोला ने कहा-शादी से पहले थे संबंध

LockUpp 2: मुझे लड़कियां पसंद है…गौरव खन्ना की पत्नी आकांक्षा चमोला ने कहा-शादी से पहले थे संबंध

नाना पाटेकर के आगे बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड हार गए थे सलमान खान, श्रीदेवी को इस हीरोइन ने पछाड़ा

नाना पाटेकर के आगे बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड हार गए थे सलमान खान, श्रीदेवी को इस हीरोइन ने पछाड़ा

'27 मिलियन फॉलोअर्स कम बॉट्स ज्यादा', 'लॉक अप 2' के इस कंटेस्टेंट पर कंगना रनौत ने कसा तंज, वीडियो हो रहा वायरल

'27 मिलियन फॉलोअर्स कम बॉट्स ज्यादा', 'लॉक अप 2' के इस कंटेस्टेंट पर कंगना रनौत ने कसा तंज, वीडियो हो रहा वायरल

पंकज पाराशर की ओटीटी सीरीज को लेकर अभिनेत्री शीना चौहान ने की बात, निभाएंगी निगेटिव किरदार

पंकज पाराशर की ओटीटी सीरीज को लेकर अभिनेत्री शीना चौहान ने की बात, निभाएंगी निगेटिव किरदार

स्कॉटलैंड की वादियों में खोईं निकिता दत्ता, शेयर की खूबसूरत तस्वीरें और अनुभव

स्कॉटलैंड की वादियों में खोईं निकिता दत्ता, शेयर की खूबसूरत तस्वीरें और अनुभव

शादी की तैयारियों में जुटीं टेलर स्विफ्ट, दोस्त गिगी हदीद के घर पहुंचीं; मैडिसन स्क्वायर गार्डन में होगी ट्रैविस केल्से संग शादी

शादी की तैयारियों में जुटीं टेलर स्विफ्ट, दोस्त गिगी हदीद के घर पहुंचीं; मैडिसन स्क्वायर गार्डन में होगी ट्रैविस केल्से संग शादी

कृति सेनन कथित बॉयफ्रेंड कबीर बहिया के साथ डिनर डेट पर आईं नजर

कृति सेनन कथित बॉयफ्रेंड कबीर बहिया के साथ डिनर डेट पर आईं नजर

'धमाल 4' का हिस्सा बनना सपने के सच होने जैसा, सेट पर हर दिन रहा मस्ती का माहौल : एक्ट्रेस अंजलि आनंद

'धमाल 4' का हिस्सा बनना सपने के सच होने जैसा, सेट पर हर दिन रहा मस्ती का माहौल : एक्ट्रेस अंजलि आनंद

'बेबी डू डाई डू' रिव्यू : बिना बोले पूरी कहानी कह गईं हुमा कुरैशी, रहस्य और सस्पेंस से भरपूर फिल्म

'बेबी डू डाई डू' रिव्यू : बिना बोले पूरी कहानी कह गईं हुमा कुरैशी, रहस्य और सस्पेंस से भरपूर फिल्म