Thursday, April 02, 2026
BREAKING
होशियारपुर में डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा के साथ हुई तोड़फोड़ की घटना के विरोध में भारतीय जनता पार्टी सिटी खरड़ ने किया जोरदार प्रदर्शन एच.एस. फुल्का का भाजपा में शामिल होना सरकार पर सिख समुदाय के मजबूत भरोसे का संकेत: सुनील जाखड़ पंजाब में CM भगवंत सिंह मान ने 75 करोड़ रुपये का विकास पैकेज जारी किया आउटसोर्स कर्मचारियों को नियमित करने की कोई स्थाई नीति नहीं, सदन में बोले CM सुक्खू डीसी को पांच फीसदी आरक्षण की शक्तियां देने के मुद्दे पर भाजपा का प्रस्ताव खारिज, विपक्ष ने किया वॉकआउट एंट्री टैक्स पर पंजाब के सीएम से करेंगे बात, सदन में बोले CM सुक्खू, शून्यकाल के दौरान विधायकों ने रखी प्राथमिकताएं सावधान! तेल की किल्लत की खबर पर रेवाड़ी के डीसी का बड़ा बयान, जानें क्या कहा बड़ा फैसला: मंडियों में किसानों की सहूलियत के लिए हरियाणा सरकार ने बदला एंट्री का तरीका Haryana में इस परीक्षा में फेल अभ्यर्थियों को मिलेगा एक और अवसर, कर लें तैयारी... हरियाणा की मंडियों में 'कच्ची पर्ची' खेल खत्म, हाईकोर्ट की फटकार के बाद सरकार का बड़ा फैसला...अब ये फार्म होगा अनिवार्य

राष्ट्रीय

पीएम मोदी ने राज्यसभा के लिए मनोनीत चार प्रतिष्ठित हस्तियों को दी शुभकामनाएं

13 जुलाई, 2025 04:43 PM

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने संविधान के अनुच्छेद 80 के तहत प्रदत्त अधिकारों का प्रयोग करते हुए चार प्रतिष्ठित व्यक्तियों को राज्यसभा के लिए मनोनीत किया है। इन नामित सदस्यों में वरिष्ठ अधिवक्ता उज्ज्वल निकम, इतिहासकार मीनाक्षी जैन, पूर्व विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला और केरल के प्रख्यात सामाजिक कार्यकर्ता सी. सदानंदन मास्टर शामिल हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चारों हस्तियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके योगदान की सराहना की है। प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर चारों नामित सदस्यों के बारे में व्यक्तिगत रूप से पोस्ट करते हुए उनके कार्यों की प्रशंसा की और उन्हें बधाई दी।

वरिष्ठ अधिवक्ता उज्ज्वल निकम के बारे में पीएम मोदी ने कहा कि वे एक सफल वकील होने के साथ-साथ संविधान और कानून के क्षेत्र में अपनी निष्ठा व न्यायप्रियता के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने न्याय व्यवस्था को मजबूती देने और नागरिकों को गरिमा के साथ न्याय दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। पूर्व विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला की भूमिका को प्रधानमंत्री ने विदेश नीति, कूटनीति और रणनीतिक सोच के क्षेत्र में सराहनीय बताया। उन्होंने लिखा कि श्रृंगला ने भारत की जी20 अध्यक्षता में भी अहम योगदान दिया है और उनका अनुभव संसद की कार्यवाही को नई दिशा देगा।

इतिहासकार मीनाक्षी जैन के बारे में पीएम मोदी ने लिखा कि उन्होंने शिक्षा, साहित्य और राजनीतिक अध्ययन के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान दिया है। उनकी लेखनी और शोध कार्यों ने अकादमिक दुनिया को समृद्ध किया है। केरल के सामाजिक कार्यकर्ता सी. सदानंदन मास्टर के बारे में प्रधानमंत्री ने कहा कि वे अन्याय और हिंसा के सामने कभी नहीं झुके। एक शिक्षक और समाजसेवी के रूप में उन्होंने युवाओं के सशक्तिकरण के लिए प्रेरणादायक कार्य किए हैं।

चारों मनोनीत सदस्य अपने-अपने क्षेत्रों में उल्लेखनीय पहचान रखते हैं और अब वे राज्यसभा के माध्यम से देश की विधायी प्रक्रिया को और अधिक समृद्ध बनाएंगे।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ बने सेना के उप प्रमुख, संभाली नई जिम्मेदारी

लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ बने सेना के उप प्रमुख, संभाली नई जिम्मेदारी

घरेलू एलपीजी, पेट्रोल और डीजल की कीमतें नहीं बढ़ी: केंद्र सरकार

घरेलू एलपीजी, पेट्रोल और डीजल की कीमतें नहीं बढ़ी: केंद्र सरकार

‘मैं भी चाय वाला हूं’, जब छोटा था तो चाय बेचता था, आपकी मेहनत मेरे गांव तक पहुंची : असम में पीएम मोदी

‘मैं भी चाय वाला हूं’, जब छोटा था तो चाय बेचता था, आपकी मेहनत मेरे गांव तक पहुंची : असम में पीएम मोदी

राष्ट्रपति मुर्मु ने शिवकुमार महास्वामीजी के 119वें जयंती समारोह में लिया हिस्सा, सेवा और शिक्षा को बताया आधार

राष्ट्रपति मुर्मु ने शिवकुमार महास्वामीजी के 119वें जयंती समारोह में लिया हिस्सा, सेवा और शिक्षा को बताया आधार

असम में पीएम मोदी का कांग्रेस पर हमला, बोले- राज्य की पहचान और सुरक्षा से किया खिलवाड़

असम में पीएम मोदी का कांग्रेस पर हमला, बोले- राज्य की पहचान और सुरक्षा से किया खिलवाड़

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने ‘टाइड्स ऑफ टाइम’ पुस्तक का विमोचन किया

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने ‘टाइड्स ऑफ टाइम’ पुस्तक का विमोचन किया

आठवें वेतन आयोग के सदस्य मुख्य मुद्दों पर सरकारी कर्मचारियों से मुलाकात करेंगे

आठवें वेतन आयोग के सदस्य मुख्य मुद्दों पर सरकारी कर्मचारियों से मुलाकात करेंगे

किसान हित सर्वोपरि: योगी सरकार ने मुआवजा प्रक्रिया तेज करने के दिए निर्देश

किसान हित सर्वोपरि: योगी सरकार ने मुआवजा प्रक्रिया तेज करने के दिए निर्देश

भारत-पाकिस्तान अटारी-बाघा सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी का समय बदला

भारत-पाकिस्तान अटारी-बाघा सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी का समय बदला

ओडिशा दिवस पर अमित शाह, योगी समेत कई नेताओं ने दीं शुभकामनाएं

ओडिशा दिवस पर अमित शाह, योगी समेत कई नेताओं ने दीं शुभकामनाएं