Tuesday, July 07, 2026
BREAKING
हरियाणा में खेल संस्कृति को मजबूत बनाने की दिशा में सरकार प्रतिबद्ध : नायब सिंह सैनी गांवों में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पहुँचाना राज्य सरकार की प्रतिबद्धता : आरती सिंह राव हरियाणा में पटवारी व्यवस्था में बड़ा बदलाव: स्टेट कैडर लागू करने की तैयारी, लंबे समय तक एक जिले में नहीं जमे रहेंगे पटवारी "पांच दशक की राजनीति में न पद मांगा, न सिद्धांत बदले", बोले अनिल विज चरणजीत चन्नी गुट के बारे जानें क्या बोले पंजाब कांग्रेस इंचार्ज कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा की मुश्किलें बरकरार, हाईकोर्ट ने ED से मांगी Report गुरदासपुर में SIR ड्यूटी से परेशान सरकारी टीचर ने नहर में लगाई छलांग, गोताखोर कर रहे तलाश Himachal: सुजानपुर की 16 पंचायतों में अब नहीं सताएगी लो-वोल्टेज की टैंशन! CM सुक्खू ने शिमला से दिया पावरफुल गिफ्ट मौसम की मार : हिमाचल में सेब का उत्पादन 40% घटने की आशंका, लाखों परिवारों पर संकट की आहट पाकिस्तान में फिर आतं*की हमला: पुलिस चौकी में तैनात जवानों को गो*लियों से भू+ना, 9 की मौ*त

राष्ट्रीय

जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा ने अभिजीत दीपके को दी सबसे बड़ी खुशी, खत्म हो गया CJP का बैन

07 जुलाई, 2026 05:19 PM

सोशल मीडिया पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) बनाकर सनसनी मचा देने वाले अभिजीत दीपके को दिल्ली हाई कोर्ट से बड़ी खुशखबरी मिली है। जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा की अदालत ने CJP के एक्स अकाउंट को अनब्लॉक करने का आदेश दिया है। केंद्र सरकार ने इस पर रोक लगा दी थी, जिसके खिलाफ अभिजीत दीपके ने दिल्ली हाई कोर्ट का रुख किया था। खास बात यह है कि केंद्र सरकार भी इस बात के लिए सहमत थी कि अब CJP के अकाउंट को अनब्लॉक किया जा सकता है।

केंद्र सरकार की ओर से पेश हुए सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा की अदालत में कहा कि NEET की परीक्षा लंबित होने की वजह से उनके अकाउंट को ब्लॉक किया गया था, क्योंकि इसके कुछ पोस्ट्स से विद्यार्थियों और अभिभावकों के बीच आपाधापी मच सकती थी। उन्होंने कहा कि अब परीक्षा खत्म हो चुकी है और इसलिए ब्लॉक रखने का उद्देश्य नहीं रहा।

केंद्र सरकार की ओर से की गई अपील को स्वीकार करते हुए अदालत ने कहा कि चूंकि NEET की परीक्षा हो चुकी है और ब्लॉक करने वाले आदेश की प्राथमिक वजह अब प्रासंगिक नहीं है, इसलिए बैन को खत्म करने वाला आदेश वापस ले लिया जाए। इस आदेश के बाद कॉकरोच जनता पार्टी को उस एकाउंट का एक्सेस दोबारा मिल जाएगा जिस पर उसके लाखों फॉलोअर्स हैं।

21 मई को ब्लॉक कर दिया गया था अकाउंट
पूर्व में आम आदमी पार्टी से जुड़े दीपके ने 15 मई को एक याचिका की सुनवाई के दौरान चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया सूर्यकांत की 'कॉकरोच' वाली एक टिप्पणी को लेकर मचे हंगामे के बीच मजाक-मजाक में सोशल मीडिया पर कॉकरोच जनता पार्टी नाम से सोशल अकाउंट की शुरुआत की थी। एक्स, इंस्टाग्राम जैसे प्लैटफॉर्म पर इसने भाजपा और कांग्रेस जैसी पुरानी पार्टियों के अकाउंट से भी ज्यादा फॉलोअर्स जुटा लिए। सरकार ने सीजेपी का मेन एक्स हैंडल 21 मई को भारत में 'ब्लॉक' कर दिया गया था। इसके बाद दीपके की टीम ने 'कॉकरोच इज बैक' नाम से नए हैंडल के साथ वापसी की।

अभिजीत दीपके ने कहा- यह बड़ी जीत
अभिजीत दीपके ने अनब्लॉकिंग के इस फैसले को कॉकरोच जनता पार्टी और आंदोलन के साथ ही अभिव्यक्ति की आजादी के लिए बड़ी जीत बताया। उन्होंने एक्स पर कहा, 'कॉकरोच जनता पार्टी को बड़ी जीत देते हुए दिल्ली हाई कोर्ट ने CJP के ओरिजनल अकाउंट को अनब्लॉक करने का आदेश दिया है। यह ना सिर्फ सीजेपी और आंदोलन, बल्कि अभिव्यक्ति की आजादी और डिजिटल अधिकारों के लिए भी बड़ी जीत है। हम युवाओं की आवाज ऑनलाइन और ऑफलाइन उठाते रहेंगे।'

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

निजी कार को टोल टैक्स से छूट, सम्राट का बड़ा ऐलान; बिहार में स्टेट हाईवे पर सिर्फ इन वाहनों से वसूली

निजी कार को टोल टैक्स से छूट, सम्राट का बड़ा ऐलान; बिहार में स्टेट हाईवे पर सिर्फ इन वाहनों से वसूली

शिवराज सिंह चौहान ने लॉन्च किया ‘प्रगति’ प्रोजेक्ट, बोले-विकसित भारत बिना कृषि और समृद्ध गांव संभव नहीं

शिवराज सिंह चौहान ने लॉन्च किया ‘प्रगति’ प्रोजेक्ट, बोले-विकसित भारत बिना कृषि और समृद्ध गांव संभव नहीं

भारत का ‘क्रिटिकल मिनरल मिशन’ तेज, 2 साल में 35 देशों से साझेदारी, 11 के साथ बातचीत जारी

भारत का ‘क्रिटिकल मिनरल मिशन’ तेज, 2 साल में 35 देशों से साझेदारी, 11 के साथ बातचीत जारी

सरकार का दावा: ईसीएलजीएस 5.0 के तहत 4.11 लाख से ज्यादा की गारंटी, 1.55 लाख करोड़ रुपए के ऋण को मंजूरी

सरकार का दावा: ईसीएलजीएस 5.0 के तहत 4.11 लाख से ज्यादा की गारंटी, 1.55 लाख करोड़ रुपए के ऋण को मंजूरी

वायनाड भूस्खलन का खौफनाक वीडियो: 100 फीट तक फिसला भारी भरकम टैंकर, बाल-बाल बचे 3 लोग

वायनाड भूस्खलन का खौफनाक वीडियो: 100 फीट तक फिसला भारी भरकम टैंकर, बाल-बाल बचे 3 लोग

दिल्ली रिज बनेगा राजधानी का ‘ग्रीन लंग्स’, अमित शाह ने बताया पर्यावरण संरक्षण का बड़ा विजन

दिल्ली रिज बनेगा राजधानी का ‘ग्रीन लंग्स’, अमित शाह ने बताया पर्यावरण संरक्षण का बड़ा विजन

पीएम मोदी की बड़ी घोषणा: हिंद महासागर में भारत-इंडोनेशिया कोस्ट गार्ड मिलकर करेंगे काम

पीएम मोदी की बड़ी घोषणा: हिंद महासागर में भारत-इंडोनेशिया कोस्ट गार्ड मिलकर करेंगे काम

जम्मू पहुंचे भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन, बोले- युवाओं और महिलाओं में राज्य को आगे बढ़ाने का संकल्प दिख रहा

जम्मू पहुंचे भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन, बोले- युवाओं और महिलाओं में राज्य को आगे बढ़ाने का संकल्प दिख रहा

बाबा बर्फानी के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब, 4 दिनों में 85 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

बाबा बर्फानी के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब, 4 दिनों में 85 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

लोक कल्याण से जुड़ी सफलता ही सबसे बड़ी उपलब्धि: प्रधानमंत्री मोदी

लोक कल्याण से जुड़ी सफलता ही सबसे बड़ी उपलब्धि: प्रधानमंत्री मोदी