Sunday, November 29, 2026
BREAKING
• 57वां भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव-इफ्फी 2026 आज होगा संपन्न, ‘वी आर ऑल स्ट्रेंजर्स’ समापन फिल्म • फिल्म निर्माताओं को सबसे पहले अपने ही देश की कहानियों को पहचानना चाहिए और उन्हें सामने लाना चाहिए : फिल्म निर्माता भरत बाला • OTT और सिनेमा के बीच का फर्क अब खत्म होना चाहिए : अभिनेत्री नीना गुप्ता • महिला आरक्षण राजनीति का नहीं, देश का विषय : किरेन रिजिजू • महिला आरक्षण के रास्ते में आने वाली रुकावट को खत्म करके रहेंगे : पीएम मोदी • समुद्री मार्गों की सुरक्षा देशों की आर्थिक खुशहाली से जुड़ी है : राष्ट्रपति मुर्मु • IFFI 2026 में फिल्मकारों ने ‘द केरल स्टोरी 2: गोज़ बियॉन्ड’ और ‘डेमोग्राफी इज़ डेस्टिनी’ के निर्माण से जुड़े अनुभव साझा किए • ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना की 6.59 किलोमीटर लंबी सुरंग-14 के काम में मिली सफलता • अफगानिस्तान में भूकंप, रिक्टर स्केल पर तीव्रता 3.8 दर्ज • IORA बैठक में भारत के दो सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के प्रस्ताव को मंजूरी, पांच लाख डॉलर की सहायता का भी ऐलान

राष्ट्रीय

बारिश से थमी मुंबई की रफ्तार, ऑरेंज अलर्ट जारी; शिक्षण संस्थान बंद, लोकल ट्रेनें देरी से चल रहीं

08 जुलाई, 2026 11:07 AM

मुंबई में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। मंगलवार सुबह शहर में घने बादल छाए रहे और तेज हवाएं चलती रहीं। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने भारी बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी जारी करते हुए मुंबई के लिए ऑरेंज अलर्ट बुधवार तक प्रभावी रखा है। विभाग के अनुसार, शहर और उपनगरों में रुक-रुक कर बारिश होगी तथा कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है।

बारिश की गंभीर स्थिति को देखते हुए एहतियात के तौर पर मंगलवार को मुंबई के सभी सरकारी, निजी और नगर निगम संचालित स्कूल तथा कॉलेज बंद रहे। लगातार बारिश के कारण सोमवार को मुंबई और आसपास के क्षेत्रों में जनजीवन लगभग ठप हो गया था। शहर की कई प्रमुख सड़कें जलमग्न हो गईं, जिससे यातायात प्रभावित रहा। इसके अलावा कई स्थानों पर पेड़ उखड़ने, दीवारें और होर्डिंग गिरने की घटनाएं भी सामने आईं।

पालघर जिले के वसई-विरार क्षेत्र में सोमवार सुबह से भारी जलभराव की स्थिति बनी रही। हालांकि, शाम को बारिश की तीव्रता कम होने के बाद जलस्तर धीरे-धीरे घटने लगा और हालात में कुछ सुधार हुआ। इस बीच, मुंबई को पेयजल उपलब्ध कराने वाली सात झीलों में से एक विहार झील मंगलवार रात करीब नौ बजे ओवरफ्लो हो गई।

झील के कैचमेंट क्षेत्र में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण जलस्तर तेजी से बढ़ा। लगभग 27.698 बिलियन लीटर उपयोगी जल भंडारण क्षमता वाली यह झील प्रतिदिन करीब 90 मिलियन लीटर पानी की आपूर्ति करती है। पिछले वर्ष यह 18 अगस्त को ओवरफ्लो हुई थी। 1859 में निर्मित विहार झील मुंबई की सबसे छोटी जलापूर्ति झीलों में से एक है। झील के ओवरफ्लो होने पर अतिरिक्त पानी मीठी नदी में प्रवाहित किया जाता है।

बारिश का असर रेल सेवाओं पर भी पड़ा। पश्चिम रेलवे के अनुसार, विरार से चर्चगेट के लिए पहली लोकल ट्रेन मंगलवार तड़के 3:57 बजे रवाना हुई। हालांकि, यात्रियों के अनुसार पश्चिम रेलवे की लोकल ट्रेनें औसतन 20 से 25 मिनट की देरी से चल रही हैं, जबकि मध्य रेलवे की सेवाएं 10 से 15 मिनट विलंबित रहीं। दूसरी ओर, मुंबई मेट्रो और ‘बेस्ट’ बस सेवाएं सामान्य रूप से संचालित होती रहीं।

पश्चिम रेलवे के अनुसार, ट्रेन संख्या 20908 भुज-दादर सयाजी नगरी एक्सप्रेस (7 जुलाई, 2026) को गांधीधाम स्टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट किया गया है। यह ट्रेन गांधीधाम और दादर के बीच संचालित नहीं होगी। इसके अलावा 8 जुलाई, 2026 को चलने वाली कई ट्रेनों को पूरी तरह निरस्त कर दिया गया है।

इनमें 20907 दादर-भुज सयाजी नगरी एक्सप्रेस, 12934 अहमदाबाद-बांद्रा टर्मिनस कर्णावती एक्सप्रेस, 12933 बांद्रा टर्मिनस-अहमदाबाद कर्णावती एक्सप्रेस, 12932 अहमदाबाद-मुंबई सेंट्रल एसी डबल डेकर एक्सप्रेस, 12931 मुंबई सेंट्रल-अहमदाबाद एसी डबल डेकर एक्सप्रेस, 82902 अहमदाबाद–मुंबई सेंट्रल तेजस एक्सप्रेस एवं 82901 मुंबई सेंट्रल–अहमदाबाद तेजस एक्सप्रेस, तथा 22962 अहमदाबाद–मुंबई सेंट्रल वंदे भारत एक्सप्रेस एवं 22961 मुंबई सेंट्रल–अहमदाबाद वंदे भारत एक्सप्रेस शामिल हैं।

पश्चिम रेलवे ने यात्रियों से यात्रा शुरू करने से पहले एनटीईएस या रेल मदद (139) के माध्यम से अपनी ट्रेन की ताजा स्थिति जांचने की अपील की है। रेलवे ने इस असुविधा के लिए यात्रियों से खेद भी व्यक्त किया है। प्रशासन ने नागरिकों से अनावश्यक यात्रा से बचने, मौसम विभाग की चेतावनियों का पालन करने और जलभराव वाले क्षेत्रों से दूर रहने की अपील की है।

इस बीच, पुणे की मेयर मंजूषा नागपुरे ने कहा, “बांध के कैचमेंट क्षेत्र में अभी भी भारी बारिश हो रही है। इसलिए मैं नदी किनारे रहने वाले सभी नागरिकों से सतर्क रहने की अपील करती हूं। नगर निगम पूरी तरह तैयार है। नदी किनारे विभिन्न स्थानों पर अधिकारी और कर्मचारी तैनात किए गए हैं तथा हम लगातार स्थिति पर नजर रखे हुए हैं।”

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

महिला आरक्षण राजनीति का नहीं, देश का विषय : किरेन रिजिजू

महिला आरक्षण राजनीति का नहीं, देश का विषय : किरेन रिजिजू

महिला आरक्षण के रास्ते में आने वाली रुकावट को खत्म करके रहेंगे : पीएम मोदी

महिला आरक्षण के रास्ते में आने वाली रुकावट को खत्म करके रहेंगे : पीएम मोदी

समुद्री मार्गों की सुरक्षा देशों की आर्थिक खुशहाली से जुड़ी है : राष्ट्रपति मुर्मु

समुद्री मार्गों की सुरक्षा देशों की आर्थिक खुशहाली से जुड़ी है : राष्ट्रपति मुर्मु

ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना की 6.59 किलोमीटर लंबी सुरंग-14 के काम में मिली सफलता

ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना की 6.59 किलोमीटर लंबी सुरंग-14 के काम में मिली सफलता

IORA बैठक में भारत के दो सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के प्रस्ताव को मंजूरी, पांच लाख डॉलर की सहायता का भी ऐलान

IORA बैठक में भारत के दो सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के प्रस्ताव को मंजूरी, पांच लाख डॉलर की सहायता का भी ऐलान

पीएम मोदी ने शेयर की मदुरै के मुरुगन मंदिर की तस्वीरें, लिखा-'वेट्रिवेल मुरुगनुक्कु अरोगरा'

पीएम मोदी ने शेयर की मदुरै के मुरुगन मंदिर की तस्वीरें, लिखा-'वेट्रिवेल मुरुगनुक्कु अरोगरा'

'महिला आरक्षण के रास्ते में आने वाली रुकावट को खत्म करके रहेंगे', पीएम मोदी का अडिग संकल्प

'महिला आरक्षण के रास्ते में आने वाली रुकावट को खत्म करके रहेंगे', पीएम मोदी का अडिग संकल्प

मुझे हराने मालेगांव आए थे अखिलेश, अब मैं जाऊंगा यूपी : मुफ्ती इस्माइल कासमी

मुझे हराने मालेगांव आए थे अखिलेश, अब मैं जाऊंगा यूपी : मुफ्ती इस्माइल कासमी

केंद्रीय मंत्रिमंडल में परिसीमन संशोधन विधेयक को मंजूरी प्रदान करना एक महत्वपूर्ण कदम : सीएम धामी

केंद्रीय मंत्रिमंडल में परिसीमन संशोधन विधेयक को मंजूरी प्रदान करना एक महत्वपूर्ण कदम : सीएम धामी

परिसीमन बिल से 2029 में महिला आरक्षण लागू होने का मार्ग प्रशस्त होगा : मुख्यमंत्री योगी

परिसीमन बिल से 2029 में महिला आरक्षण लागू होने का मार्ग प्रशस्त होगा : मुख्यमंत्री योगी