Wednesday, May 13, 2026
BREAKING
पंजाब स्टेट ह्यूमन राइट्स कमीशन ने एडिटर करनजीत कौर को कोर ग्रुप टीम में किया शामिल भगवंत मान सरकार की शिक्षा क्रांति का असर, 10वीं बोर्ड परीक्षा में पहले तीन में दो स्थानों पर छात्राओं ने मारी बाजी भगवंत मान सरकार द्वारा सरकारी नौकरियों में अग्निवीरों के लिए आरक्षण नीति को अंतिम रूप देने हेतु उच्चस्तरीय कमेटी का गठन भगवंत मान सरकार श्री गुरु रविदास जी द्वारा दिखाए गए समानता के सिद्धांतों पर कार्य कर रही है; युवा गुरु साहिब के ‘बेगमपुरा’ के संकल्प वाला भारत बनाने के लिए आगे आएं : हरपाल सिंह चीमा अमन अरोड़ा ने उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री के रूप में पदभार संभाला पीएम मोदी ने हिमंता सरमा को सीएम बनने पर दी बधाई, बताया बेहतरीन प्रशासक असम : कौन हैं रामेश्वर तेली, जिन्हें हिमंता बिस्वा सरमा की कैबिनेट में मिली जगह? नीट परीक्षा रद्द, सीबीआई करेगी जांच, जल्द होगा नई परीक्षा की डेट का ऐलान सिंगापुर ने असम में जीत के लिए हिमंता बिस्वा सरमा को दी बधाई, राज्य के विकास के लिए दोहराया समर्थन मुझे खुशी है बंगाल के लोगों को 'आयुष्मान भारत' का लाभ मिलेगा: पीएम मोदी

राजनीति

हिमाचल में मतगणना से पहले भाजपा खामोश:राज्य में पार्टी की गतिविधियां बंद, पब्लिक प्लेटफॉर्म पर सक्रिय रहने वाले नेता भी चुप

06 दिसंबर, 2022 12:17 PM

हिमाचल में मतगणना से पहले भाजपा की चुप्पी राजनीतिक गलियारों में कई बड़े सवाल खड़े कर रही है। सोशल मीडिया और पब्लिक प्लेटफॉर्म पर सक्रिय रहने वाली भाजपा मतदान के बाद एकदम खामोश सी नजर आ रही है। धरातल पर पार्टी की कोई भी गतिविधियां दिखाई नहीं दे रही हैं। मतदान के बाद परवाणू में चुनाव प्रबंध समिति की बैठक के बाद से पार्टी के नेताओं की सक्रियता न के बराबर हो गई है।

हर मोर्चे पर आगे रहने वाले भाजपा के नेता क्या अपनी चुनावी थकान मिटा रहे हैं या जीत को लेकर गुणा-गणित में लगे हुए हैं. यह सब की समझ से परे है। ऐसा इसलिए क्योंकि पार्टी के किसी भी वरिष्ठ नेता के कार्यक्रम सार्वजनिक नहीं हो पा रहे हैं। इससे पार्टी के नेताओं की सक्रियता कहीं नजर नहीं आ रही है। हालांकि दिल्ली नगर निगम चुनाव में भाजपा ने अपने कुछ नेताओं की ड्यूटी तय की है।

चुनाव के दौरान धुआंधार की रैलियां
पार्टी के वरिष्ठ नेता जो यहीं पर हैं उनकी गतिविधियां भी न के बराबर हो गई हैं। चुनाव से पहले और चुनाव के बीच में भाजपा ने धुआंधार चुनावी रैलियां कीं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर पार्टी का शीर्ष नेतृत्व हिमाचल में चुनावी प्रचार को लेकर डटा रहा। पार्टी के सभी नेता चुनावी माहौल को अपने पक्ष में करने के लिए प्रचार प्रसार में लगे रहे। चुनाव के बाद भाजपा में एकदम से खामोशी सी छा गई है।

चुनाव के माहौल से उत्साहित है कांग्रेस
वहीं, दूसरी तरफ मतगणना के बाद बने चुनावी माहौल से कांग्रेस ज्यादा उत्साहित नजर आ रही है। पार्टी के सभी वरिष्ठ नेताओं की सक्रियता भी काफी बढ़ गई है। पार्टी के सभी वरिष्ठ नेता एक-एक करके दिल्ली दरबार में हाजिरी लगा रहे हैं। अपने बयान को लेकर पार्टी के नेता भी सुर्खियों में बने हुए हैं। कांग्रेस द्वारा भाजपा पर हॉर्स ट्रेडिंग जैसे गंभीर आरोप लगाने के बाद भी पार्टी के नेता चुप बैठे हैं, जो सोचने की बात हैं।

मुख्यमंत्री की ही दिख रही है सक्रियता
चुनाव के बाद मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की ही सक्रियता दिखाई दे रही है। दिल्ली में प्री-बजट बैठक में भाग लेने से पहले उनका अधिकारियों-नेताओं से मिलना लगा रहा। राज्यपाल से मिलकर भी उन्होंने प्रदेश की राजनीति पर चर्चा की और चुनाव संबंधित फीडबैक उन्हें दी, लेकिन पार्टी के वरिष्ठ नेता चुनाव के बाद कहीं नजर नहीं आ रहे। भाजपा नेताओं की यह चुप्पी सब की समझ से परे नजर आ रही है।

Have something to say? Post your comment

और राजनीति खबरें

विपक्ष को न बहस में रुचि है, न ही लोकतांत्रिक मूल्यों एवं संसदीय प्रक्रियाओं के प्रति सम्मानः जेपी नड्डा

विपक्ष को न बहस में रुचि है, न ही लोकतांत्रिक मूल्यों एवं संसदीय प्रक्रियाओं के प्रति सम्मानः जेपी नड्डा

गांधीनगर में संगठन सशक्तिकरण पर मंथन, नितिन नबीन ने दिए रणनीतिक संकेत

गांधीनगर में संगठन सशक्तिकरण पर मंथन, नितिन नबीन ने दिए रणनीतिक संकेत

केंद्रीय बजट 2026: रक्षा क्षेत्र के लिए 7.85 लाख करोड़ रुपए आवंटित, राजनाथ सिंह ने जताया पीएम मोदी का आभार

केंद्रीय बजट 2026: रक्षा क्षेत्र के लिए 7.85 लाख करोड़ रुपए आवंटित, राजनाथ सिंह ने जताया पीएम मोदी का आभार

योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में यूपी बनेगा फार्मा और मेडिकल डिवाइस हब

योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में यूपी बनेगा फार्मा और मेडिकल डिवाइस हब

मुख्यमंत्री धामी ने गणतंत्र दिवस पर दी शुभकामनाएं, स्वतंत्रता सेनानियों को किया याद

मुख्यमंत्री धामी ने गणतंत्र दिवस पर दी शुभकामनाएं, स्वतंत्रता सेनानियों को किया याद

केशव मौर्य जैसे समझदार व्यक्ति को होना चाहिए मुख्यमंत्री: स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद

केशव मौर्य जैसे समझदार व्यक्ति को होना चाहिए मुख्यमंत्री: स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद

सर्दी और कोहरे की वजह से उड़ानें लेट न हों, उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू ने की तैयारियों की समीक्षा

सर्दी और कोहरे की वजह से उड़ानें लेट न हों, उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू ने की तैयारियों की समीक्षा

राष्ट्रीय दुग्ध दिवस 2025 : दिल्ली में भव्य समारोह आज, केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह प्रदान करेंगे ‘राष्ट्रीय गोपाल रत्न पुरस्कार’

राष्ट्रीय दुग्ध दिवस 2025 : दिल्ली में भव्य समारोह आज, केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह प्रदान करेंगे ‘राष्ट्रीय गोपाल रत्न पुरस्कार’

बिहार एग्जिट पोल : पोलस्ट्रैट के आंकड़ों में एनडीए सरकार, भाजपा सबसे बड़ा दल, दूसरे नंबर पर राजद

बिहार एग्जिट पोल : पोलस्ट्रैट के आंकड़ों में एनडीए सरकार, भाजपा सबसे बड़ा दल, दूसरे नंबर पर राजद

होने जा रहा बड़ा ऐलान! CM मान ने बुलाई पंजाब कैबिनेट की बैठक

होने जा रहा बड़ा ऐलान! CM मान ने बुलाई पंजाब कैबिनेट की बैठक