Friday, September 04, 2026
BREAKING
17 घंटे 39 मिनट चली हरियाणा विधानसभा की कार्यवाही, 15 विधेयक और 2 सरकारी संकल्प पारित हरियाणा सरकार ने गन्ना किसानों के लिए सब्सिडी योजनाओं का किया ऐलान शिक्षकों की भूमिका केवल पढ़ाने तक सीमित नहीं, विद्यार्थियों के मार्गदर्शक और प्रेरणास्रोत बनें : राज्यपाल घोष कैग रिपोर्ट ने खोली भाजपा सरकार के ‘पारदर्शी सुशासन’ की पोल: राव नरेंद्र सिंह दलित सम्मान और संवैधानिक अधिकारों से समझौता स्वीकार नहीं : कुमारी सैलजा हरियाणा: सोनीपत के खरखौदा में केएमपी एक्सप्रेसवे ट्रक से टकराई इको कार, तीन लोगों की मौत हरसिमरत कौर बादल ने 'आप' सरकार पर लगाए गंभीर आरोप, कहा-पंजाब में आवाज उठाने वालों को दबाया जा रहा मोहाली में CP-67 मॉल के बाहर चली गोलियां, इलाके में दहशत का माहौल Golden Temple में बेअदबी से मचा हड़कंप! माथा टेकने पहुंचा युवक, फिर कर दी ऐसी हरकत... Shimla: सस्ते राशन डिपुओं में सिर्फ 33 रुपए मिलेगी चीनी, बाजार में 70-75 रुपए दाम

हिमाचल

लोकसभा सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक आयोजित

27 जून, 2026 08:30 PM
चंबा : लोकसभा सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक का आयोजन आज बचत भवन में किया गया । बैठक में उन्होंने केंद्र सरकार द्वारा प्रायोजित विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं के कार्यान्वयन एवं प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में विधायक डीएस ठाकुर, डॉ. जनक राज भी उपस्थित रहे । डॉ. राजीव भारद्वाज ने जिला प्रशासन एवं विभागीय अधिकारियों के कार्यों की सराहना करते हुए अधिकारियों को मिशन मोड कार्य प्रणाली अपनाकर विकासात्मक एवं जनकल्याणकारी कार्यों को निर्धारित समयसीमा में पूरा करने को कहा ।


डॉ. राजीव भारद्वाज ने लोक निर्माण विभाग के तहत प्रगति की समीक्षा करते हुए 56 सड़क परियोजनाओं की डीपीआर तैयार करने को कहा। साथ में उन्होंने विकासात्मक कार्यों में तीव्रता लाने के लिए विभागीय अधिकारियों के समन्वित प्रयासों को भी सराहा। लोकसभा सांसद ने जिले में विद्युत आपूर्ति नेटवर्क को सुदृढ़ बनाने के लिए कार्यान्वित की जा रही आरडीएसएस योजना के अंतर्गत अब तक हुई प्रगति पर असंतोष व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि जिले में विद्युत नेटवर्क के सुदृढ़ीकरण के लिए 90 करोड़ रुपये की धनराशि का प्रावधान किया गया है। उन्होंने कार्य निष्पादन एजेंसी रेल विकास निगम (आरवीएनएल) के अधिकारियों को कार्यों में अपेक्षित तेजी लाते हुए शेष कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए।


डॉ. राजीव भारद्वाज ने चक्की-चंबा- भरमौर राष्ट्रीय उच्च मार्ग के अंतर्गत विभिन्न स्थानों पर मार्ग की वर्तमान स्थिति में सुधार लाने के लिए राष्ट्रीय उच्च मार्ग प्राधिकरण तथा लोक निर्माण विभाग के तहत उच्च मार्ग प्रभाग के अधिकारियों को आवश्यक कदम उठाने को निर्देशित किया । उन्होंने कृषि विभाग के अधिकारियों को प्राकृतिक खेती को प्रोत्साहन देने के लिए किसानों को निरंतर जागरूक एवं प्रेरित करने तथा इस पद्धति को अधिक से अधिक अपनाने के लिए आवश्यक तकनीकी मार्गदर्शन और सहयोग उपलब्ध करवाने के निर्देश भी दिए।


बैठक में पंडित जवाहरलाल नेहरू राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय , प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, जल जीवन मिशन, राष्ट्रीय हेल्थ मिशन, टीवी मुक्त भारत अभियान, संसद निधि, प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना, राष्ट्रीय कृषि विकास योजना सहित अन्य विकास योजनाओं की प्रगति एवं प्रभावी कार्यान्वयन को लेकर चर्चा की गई। संबंधित विभागों के अधिकारियों ने योजनाओं के तहत प्रगति से संबंधित विस्तृत जानकारी प्रदान की।
इससे पूर्व लोकसभा सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज का उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने बैठक में स्वागत किया। बैठक के अंत में उपायुक्त ने धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत करते हुए बैठक में लिए गए निर्णयों एवं दिए गए दिशा-निर्देशों का समयबद्ध एवं प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने का विश्वास दिलाया।


बैठक में गैर सरकारी सदस्य कृष्णा महाजन, मनोज कुमार तथा विभागीय अधिकारियों में पुलिस अधीक्षक विजय कुमार सकलानी, अतिरिक्त उपायुक्त अमित मैहरा, सहायक आयुक्त मनमोहन सिंह, उपमंडल अधिकारी नागरिक विकास शर्मा, मनीष सोनी, अधीक्षण अभियंता जीत सिंह ठाकुर, राजीव ठाकुर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. जेएस भारद्वाज, वन मंडल अधिकारी कृतज्ञ कुमार, जिला राजस्व अधिकारी डॉ. विक्रमजीत सिंह, उपनिदेशक उद्यान डॉक्टर प्रमोद शाह, डीडीएम एचआरटीसी सुगल सिंह, जिला विकास अधिकारी तेवेंद्र चनोरिया, खंड विकास अधिकारी अनिल गुराडा, महेश ठाकुर, गोपाल ठाकुर, कंवर सिंह सहित विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Have something to say? Post your comment

और हिमाचल खबरें

Shimla: सस्ते राशन डिपुओं में सिर्फ 33 रुपए मिलेगी चीनी, बाजार में 70-75 रुपए दाम

Shimla: सस्ते राशन डिपुओं में सिर्फ 33 रुपए मिलेगी चीनी, बाजार में 70-75 रुपए दाम

"हिमाचल की चुनौतियों का तकनीकी समाधान खोजें युवा", दीक्षांत समारोह में बोले राज्यपाल कविंद्र गुप्ता

लोगों को जल्द मिलेगी बड़ी राहत, 50 वर्ष के इंतजार के बाद सुजानपुर में बन रहा बस स्टैंड

लोगों को जल्द मिलेगी बड़ी राहत, 50 वर्ष के इंतजार के बाद सुजानपुर में बन रहा बस स्टैंड

विधानसभा: पुलिस भर्ती के लिए आए 98,719 आवेदन, अब आवेदन तिथि नहीं बढ़ेगी : सुक्खू

विधानसभा: पुलिस भर्ती के लिए आए 98,719 आवेदन, अब आवेदन तिथि नहीं बढ़ेगी : सुक्खू

विधानसभा : सिंगल टीचर वाले स्कूलों के लिए नई नीति लाएंगे : सुक्खू

विधानसभा : सिंगल टीचर वाले स्कूलों के लिए नई नीति लाएंगे : सुक्खू

Shimla: बिना मंत्रिमंडल गठन के सीएम सुक्खू ने की तालाबंदी, आज भी 3214 स्कूलों में एक ही शिक्षक : जयराम

Shimla: बिना मंत्रिमंडल गठन के सीएम सुक्खू ने की तालाबंदी, आज भी 3214 स्कूलों में एक ही शिक्षक : जयराम

विधानसभा : सरकारी विश्वविद्यालयों में लोक सेवा आयोग से होगी शिक्षकों की भर्ती

विधानसभा : सरकारी विश्वविद्यालयों में लोक सेवा आयोग से होगी शिक्षकों की भर्ती

Shimla: हिम चंडीगढ़ अति आधुनिक और टिकाऊ शहरी केंद्र के रूप में होगा विकसित : सीएम

Shimla: हिम चंडीगढ़ अति आधुनिक और टिकाऊ शहरी केंद्र के रूप में होगा विकसित : सीएम

विधानसभा : जनगणना के बाद ओबीसी आरक्षण पर होगा फैसला : सुक्खू

विधानसभा : जनगणना के बाद ओबीसी आरक्षण पर होगा फैसला : सुक्खू

विधानसभा: पात्र पंचायत चौकीदार होंगे नियमित : सुक्खू

विधानसभा: पात्र पंचायत चौकीदार होंगे नियमित : सुक्खू