Tuesday, November 24, 2026
BREAKING
• 'आशिकी 2' के 13 साल बाद फिर साथ आईं श्रद्धा-श्रेया, 'जी जी रे जी' को लेकर इमोशनल हुईं एक्ट्रेस • 'वह सिर्फ पति नहीं, मेरी पूरी दुनिया थे', पहली पुण्यतिथि पर धर्मेंद्र को याद कर भावुक हुईं हेमा मालिनी • स्वर्ण मंदिर में ऐसा क्या महसूस हुआ कि रो पड़े कबीर बेदी? गुरु पर्व पर शेयर की खास याद • 'जेम्स बॉन्ड' के रोल में रॉबर्ट पैटिंसन की एंट्री, इम्तियाज अली ने कहा- डेनियल क्रेग के बाद सबको प्रभावित करना मुश्किल • 'पंचायत' के सीजन 5 को लेकर जितेंद्र कुमार और फैसल मलिक ने बताया- 'हर किरदार को मिला प्यार' • जब शाहरुख खान ने भुवन बाम को दी 'चंपी', एक्टर और यूट्यूबर ने खास वाकया किया याद • एशिया कप राइजिंग स्टार्स: यूएई ए ने भारत ए के खिलाफ टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी • झूलन गोस्वामी बर्थडे: मां को पसंद नहीं था क्रिकेट, बेटी बन गई वनडे की सबसे सफल गेंदबाज • भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से टिकनर बाहर, न्यूजीलैंड टीम में मैट फिशर को मिली जगह • सेंचुरियन में बांग्लादेश के नाम 'शर्मनाक रिकॉर्ड', टेस्ट इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा

राजनीति

अब गांधी नहीं, PM मोदी; विदेश में भारत का ब्रांड एंबेसडर कौन वाले सवाल पर केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत

31 मई, 2026 12:48 PM

केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने पीएम मोदी को विदेशों में भारत का सबसे बड़ा ब्रांड एंबेसडर करार दिया है। उन्होंने कहा कि 10 से 15 साल पहले तक महात्मा गांधी भारत के एंबेसडर थे, लेकिन अब प्रधानमंत्री मोदी वह रुतबा हासिल कर चुके हैं। अब गांधी नहीं, PM मोदी; विदेश में भारत का ब्रांड एंबेसडर कौन वाले सवाल पर केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत विदेशों में भारत किसके नाम से पहचाना जाता है? या भारत का ब्रांड एंबेसडर कौन है? इन सवालों का केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने ऐसा जवाब दिया है, जिस पर राजनीतिक रूप से चर्चा होना तय है। केंद्रीय मंत्री का कहना है कि आज से 15 साल पहले तक विदेशों में भारत महात्मा गांधी के नाम से जाना जाता था, लेकिन अब हालात बदल गए हैं। समय के साथ प्रधानमंत्री मोदी ने देश की छवि को बेहतर बनाया है। अब वह विदेश में भारत के ब्रांड एंबेसडर के तौर देखे जाते हैं। किसी को जब भारत का नाम बताया जाता है, तो वह पीएम मोदी के नाम से पहचानता है।

भारत सरकार में केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्रालय संभालने वाले गजेंद्र सिंह शेखावत ने पीटीआई को दिए इंटरव्यू में दुनिया में भारत की स्थिति को लेकर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा,"भारत की छवि और पहचान पहले महात्मा गांधी जी से जुड़ी हुई थी। लेकिन आज मैं मैं पूरे विश्वास के साथ कह सकता हूं। आप दुनिया के किसी भी देश में जा सकते हैं... सबसे छोटे कैरेबियन द्वीप से लेकर अमेरिका तक और दक्षिण एशिया से लेकर पश्चिम एशिया तक। आप कहीं भी जा सकते हैं और अगर आप किसी को बताएं कि 'मैं भारत से हूं।', तो आप उनके चेहरे पर एक प्यारी सी मुस्कान के साथ यह शब्द सुनने को मिलेंगे, 'भारत! ओह, मिस्टर मोदी'।" इसके साथ ही उन्होंने कहा कि आज भारत का सबसे बड़ा ब्रांड एंबेसडर हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं।

यह कोई राजनीतिक जवाब नहीं: केंद्रीय मंत्री
केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने अपने इस जवाब के साथ में एक और पक्ष भी रखा। उन्होंने कहा कि उनके इस जवाब का मतलब राजनीतिक न निकाला जाए। उन्होंने यह बयान एक आम आदमी की तरह कहें हैं। उन्होंने कहा, "यह कोई राजनीतिक जवाब नहीं है। मैं यह एक आम आदमी के तौर पर कह रहा हूं। जैसा ही हमने अभी कहा, 10-15 साल पहले तक गांधीजी दशकों से भारत के ब्रांड एंबेसडर थे। अब मोदी जी भारत के ब्रांड एंबेसडर हैं। लेकिन असल में भारत की संस्कृति ही भारत की ब्रांड एंबेसडर है और यही भारत की पहचान है।"

विदेश में पहले खुद को भारतीय कहने में कतराते थे लोग: केंद्रीय मंत्री
केंद्रीय मंत्री ने जोर दिया कि कुछ समय पहले तक भारत के लोग विदेशों में स्वयं को भारतीय बताने से कतराते थे। वह खुद को एशियाई कहते थे। उन्होंने कहा, "0-15 साल पहले तक अगर आप दुनिया के किसी भी देश में जाते और किसी व्यक्ति से उसके हुलिए के आधार पर पूछते कि क्या वह भारतीय है, तो वह खुद को भारतीय कहने में हिचकिचाता था। वह अपना परिचय एशियाई के रूप में देता था। फिर अगर आप उससे पूछते कि वह एशिया में कहां से है, तब वह कहता कि मैं भारतीय हूं। अब लोग सीधे तौर पर खुद को भारतीय बताते हैं और गर्व महसूस करते हैं।'' उन्होंने कहा कि दुनिया में भारत को जिस नजरिए से देखा जाता था, उसमें 'कुछ कमी' थी।

एक नेता की छवि विदेश में देश की छवि बदल देती है: गजेंद्र सिंह शेखावत
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भारत की छवि उसकी संस्कृति और विरासत ही बने रहेंगे। लेकिन एक नेता (पीएम मोदी) की छवि विदेश में देश की छवि को बेहतर बनाने का काम करती है। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ सालों में जो भी बदलाव हुआ है, उससे भारत को मजबूती मिलती है और यह विश्वास और दृढ़ धारणा बनी है कि भारत में विदेशी पर्यटकों की संख्या वर्तमान में 10 करोड़ से बढ़कर 2047 तक 100 करोड़ हो जाएगी। भारत की संभावित आर्थिक समृद्धि और विश्व स्तरीय सुविधाओं के विकास से अगर किसी क्षेत्र को सबसे अधिक लाभ होगा, तो वह पर्यटन ही होगा।

 

Have something to say? Post your comment

और राजनीति खबरें

दार्जिलिंग की चाय को वैश्विक पहचान दिलाने पर फोकस, जमीनी स्तर पर चाय उत्पादकों को सशक्त बनाएगी सरकार: पीयूष गोयल

दार्जिलिंग की चाय को वैश्विक पहचान दिलाने पर फोकस, जमीनी स्तर पर चाय उत्पादकों को सशक्त बनाएगी सरकार: पीयूष गोयल

यूपी चुनाव 2027: जौनपुर में किसके सिर सजेगा ताज, इन मुद्दों पर टिकी नजर

यूपी चुनाव 2027: जौनपुर में किसके सिर सजेगा ताज, इन मुद्दों पर टिकी नजर

अभिजीत दीपके की टीम पंजाब के स्कूल पहुंची, कैसा था अरविंद केजरीवाल का रिएक्शन

अभिजीत दीपके की टीम पंजाब के स्कूल पहुंची, कैसा था अरविंद केजरीवाल का रिएक्शन

BRICS पर भिड़े कांग्रेसी! चिदंबरम ने किए सवाल, शशि थरूर ने थमाई फायदों की लिस्ट

BRICS पर भिड़े कांग्रेसी! चिदंबरम ने किए सवाल, शशि थरूर ने थमाई फायदों की लिस्ट

NDA हुई लोकसभा में 300 पार तो INDIA में हाहाकार, इस रूठे दल को मनाने में जुटे

NDA हुई लोकसभा में 300 पार तो INDIA में हाहाकार, इस रूठे दल को मनाने में जुटे

यादव-यादव होगा; भाजपा CM के बचाव में खड़े हुए अखिलेश तो क्या बोले ओवैसी

यादव-यादव होगा; भाजपा CM के बचाव में खड़े हुए अखिलेश तो क्या बोले ओवैसी

घर का टूटा ताला, अब छिन जाएगी पार्टी? चक्रव्यूह में फंसते जा रहे ममता के भतीजे अभिषेक बनर्जी

घर का टूटा ताला, अब छिन जाएगी पार्टी? चक्रव्यूह में फंसते जा रहे ममता के भतीजे अभिषेक बनर्जी

अभिषेक बनर्जी पर हमला, लगे चोर-चोर के नारे; राहुल गांधी बोले- यह भाजपा की...

अभिषेक बनर्जी पर हमला, लगे चोर-चोर के नारे; राहुल गांधी बोले- यह भाजपा की...