Friday, October 02, 2026
BREAKING
• 3-4 अक्टूबर को हमीरपुर प्रवास पर रहेंगे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु अटल सुरंग के दौरे से पहले नैना देवी मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगी • हरियाणा के जीएसटी राजस्व में सितंबर माह में 14 प्रतिशत की वृद्धि • अमित शाह जो कहते हैं, उसे पूरा करते हैं; पंजाब से खत्म होगा नशा : सतीश पुनिया • पिहोवा शहर की आंतरिक सड़क के सुधार को सरकार ने दी मंजूरी, लोगों को मिलेगी सुगम आवागमन की सुविधा : रणबीर गंगवा • श्रीमद् भागवत कथा आत्मा के परम कल्याण और जीवन को सही दिशा देने की पवित्र यात्रा : नायब सिंह सैनी • प्रधानमंत्री मोदी 3 अक्टूबर को दिल्ली में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी और भाजपा विधायकों से करेंगे मुलाकात • 9 हजार रुपये रिश्वत लेते डायल-112 पर तैनात दो पुलिसकर्मी गिरफ्तार • डेराबस्सी में खनन विभाग और प्रशासन की अवैध खनन के खिलाफ संयुक्त कार्रवाई तेज • ए आई एम एस मोहाली द्वारा सनेटा स्थित ग्रामीण स्वास्थ्य प्रशिक्षण केंद्र में ‘पोषण मेला-2026’ का आयोजन

राजनीति

अभिषेक बनर्जी पर हमला, लगे चोर-चोर के नारे; राहुल गांधी बोले- यह भाजपा की...

31 मई, 2026 12:51 PM

कोलकाता: राहुल गांधी ने एक्स पर लिखा कि यह भाजपा की बदले की राजनीति का घिनौना रूप है। राजनीतिक मतभेद कभी हिंसा का कारण नहीं बन सकते। अभिषेक जी, मेरी संवेदनाएं आपके और आपके परिवार के साथ हैं। आप जल्द स्वस्थ हों। अभिषेक बनर्जी पर हमला, लगे चोर-चोर के नारे; राहुल गांधी बोले- यह भाजपा की... पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे और सांसद अभिषेक बनर्जी पर हुए हमले की नेता विपक्ष व कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने निंदा की है और कहा कि यह भाजपा की बदले की राजनीति का घिनौना रूप है। उन्होंने सोनारपुर में हुए अभिषेक पर हमले को बेहद ही निंदनीय बताया है। राहुल ने कहा, ''एक सांसद पर हमला सिर्फ एक व्यक्ति पर हमला नहीं - यह उस जनता पर है जिसने उन्हें चुना, और उस लोकतंत्र पर है जो हम सबकी साझी विरासत है।'' अभिषेक बनर्जी पर हमला किया गया और अंडे भी फेंके गए। साथ ही, चोर-चोर के नारे लगे।

राहुल गांधी ने एक्स पर लिखा, ''यह भाजपा की बदले की राजनीति का घिनौना रूप है। राजनीतिक मतभेद कभी हिंसा का कारण नहीं बन सकते। केंद्र और पश्चिम बंगाल सरकार - दोनों दोषियों पर तत्काल कार्रवाई करें, और यह सुनिश्चित करें कि कोई भी जन-प्रतिनिधि, किसी भी दल का हो, अपनी सुरक्षा को लेकर चिंतित न रहे। अभिषेक जी, मेरी संवेदनाएं आपके और आपके परिवार के साथ हैं। आप जल्द स्वस्थ हों।''

पुलिस के मुताबिक, तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी शनिवार को सोनारपुर में चुनाव के बाद हुई हिंसा के पीड़ितों के परिवारों से मिलने गए थे, तभी स्थानीय लोगों ने उनके साथ कथित तौर पर मारपीट की। अज्ञात लोगों ने सांसद पर पत्थर, जूते व अंडे फेंके और 'चोर, चोर' चिल्लाते हुए उन पर लात-घूंसे बरसाने की कोशिश भी की। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, "राज्य में चुनाव के बाद हुई हिंसा से प्रभावित परिवारों से मिलने गए सांसद अभिषेक बनर्जी पर सोनारपुर में हुए भयावह हमले की मैं कड़ी निंदा करता हूं।"

'सभी विपक्षी नेताओं की सुरक्षा सुनिश्चित करे सरकार'
उन्होंने कहा, "एक प्रमुख विपक्षी नेता को जानबूझकर पर्याप्त पुलिस सुरक्षा न देना भाजपा की प्रतिशोध और उत्पीड़न की राजनीति का स्पष्ट प्रमाण है।" खरगे ने 'एक्स' पर कहा कि केंद्र और पश्चिम बंगाल सरकार को सभी विपक्षी नेताओं की सुरक्षा सुनिश्चित करनी चाहिए और ऐसे हमलों को रोकने के लिए तत्काल कदम उठाने चाहिए। उन्होंने जोर देकर कहा कि राजनीतिक मतभेद किसी भी प्रकार की हिंसा को कभी भी उचित नहीं ठहरा सकते। कांग्रेस महासचिव के.सी. वेणुगोपाल ने कहा कि बनर्जी पर हुआ 'चौंकाने वाला हमला' बेहद निंदनीय है और यह 'भाजपा की नफरत व हिंसा की राजनीति' का स्पष्ट उदाहरण है।

'हिंसा कभी सहारा नहीं होनी चाहिए'
वेणुगोपाल ने 'एक्स' पर कहा, "पश्चिम बंगाल पुलिस की अनुपस्थिति जानबूझकर सुरक्षा हटाने की ओर इशारा करती है, जबकि सुरक्षा हमेशा सुनिश्चित की जानी चाहिए। विपक्षी नेताओं को स्वतंत्र रूप से जनसंपर्क की अनुमति दी जानी चाहिए और राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता में हिंसा कभी सहारा नहीं होनी चाहिए।" लोकसभा में कांग्रेस के सचेतक मणिकम टैगोर ने भी अभिषेक बनर्जी पर हुए 'हमले' की निंदा की और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से इस मामले में हस्तक्षेप करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा, "राज्य में चुनाव के बाद हुई हिंसा से प्रभावित परिवारों से मिलने गए सांसद अभिषेक बनर्जी पर सोनारपुर में हुए इस भयावह हमले की मैं कड़ी निंदा करता हूं।"

Have something to say? Post your comment

और राजनीति खबरें

अभिजीत दीपके की टीम पंजाब के स्कूल पहुंची, कैसा था अरविंद केजरीवाल का रिएक्शन

अभिजीत दीपके की टीम पंजाब के स्कूल पहुंची, कैसा था अरविंद केजरीवाल का रिएक्शन

BRICS पर भिड़े कांग्रेसी! चिदंबरम ने किए सवाल, शशि थरूर ने थमाई फायदों की लिस्ट

BRICS पर भिड़े कांग्रेसी! चिदंबरम ने किए सवाल, शशि थरूर ने थमाई फायदों की लिस्ट

NDA हुई लोकसभा में 300 पार तो INDIA में हाहाकार, इस रूठे दल को मनाने में जुटे

NDA हुई लोकसभा में 300 पार तो INDIA में हाहाकार, इस रूठे दल को मनाने में जुटे

यादव-यादव होगा; भाजपा CM के बचाव में खड़े हुए अखिलेश तो क्या बोले ओवैसी

यादव-यादव होगा; भाजपा CM के बचाव में खड़े हुए अखिलेश तो क्या बोले ओवैसी

घर का टूटा ताला, अब छिन जाएगी पार्टी? चक्रव्यूह में फंसते जा रहे ममता के भतीजे अभिषेक बनर्जी

घर का टूटा ताला, अब छिन जाएगी पार्टी? चक्रव्यूह में फंसते जा रहे ममता के भतीजे अभिषेक बनर्जी

अब गांधी नहीं, PM मोदी; विदेश में भारत का ब्रांड एंबेसडर कौन वाले सवाल पर केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत

अब गांधी नहीं, PM मोदी; विदेश में भारत का ब्रांड एंबेसडर कौन वाले सवाल पर केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत

साइलेंट किलर है 'हाइपरटेंशन', जानें क्यों जरूरी है रोजाना ब्लड प्रेशर मॉनिटरिंग

साइलेंट किलर है 'हाइपरटेंशन', जानें क्यों जरूरी है रोजाना ब्लड प्रेशर मॉनिटरिंग

विपक्ष को न बहस में रुचि है, न ही लोकतांत्रिक मूल्यों एवं संसदीय प्रक्रियाओं के प्रति सम्मानः जेपी नड्डा

विपक्ष को न बहस में रुचि है, न ही लोकतांत्रिक मूल्यों एवं संसदीय प्रक्रियाओं के प्रति सम्मानः जेपी नड्डा

गांधीनगर में संगठन सशक्तिकरण पर मंथन, नितिन नबीन ने दिए रणनीतिक संकेत

गांधीनगर में संगठन सशक्तिकरण पर मंथन, नितिन नबीन ने दिए रणनीतिक संकेत

केंद्रीय बजट 2026: रक्षा क्षेत्र के लिए 7.85 लाख करोड़ रुपए आवंटित, राजनाथ सिंह ने जताया पीएम मोदी का आभार

केंद्रीय बजट 2026: रक्षा क्षेत्र के लिए 7.85 लाख करोड़ रुपए आवंटित, राजनाथ सिंह ने जताया पीएम मोदी का आभार