Tuesday, November 24, 2026
BREAKING
• 'आशिकी 2' के 13 साल बाद फिर साथ आईं श्रद्धा-श्रेया, 'जी जी रे जी' को लेकर इमोशनल हुईं एक्ट्रेस • 'वह सिर्फ पति नहीं, मेरी पूरी दुनिया थे', पहली पुण्यतिथि पर धर्मेंद्र को याद कर भावुक हुईं हेमा मालिनी • स्वर्ण मंदिर में ऐसा क्या महसूस हुआ कि रो पड़े कबीर बेदी? गुरु पर्व पर शेयर की खास याद • 'जेम्स बॉन्ड' के रोल में रॉबर्ट पैटिंसन की एंट्री, इम्तियाज अली ने कहा- डेनियल क्रेग के बाद सबको प्रभावित करना मुश्किल • 'पंचायत' के सीजन 5 को लेकर जितेंद्र कुमार और फैसल मलिक ने बताया- 'हर किरदार को मिला प्यार' • जब शाहरुख खान ने भुवन बाम को दी 'चंपी', एक्टर और यूट्यूबर ने खास वाकया किया याद • एशिया कप राइजिंग स्टार्स: यूएई ए ने भारत ए के खिलाफ टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी • झूलन गोस्वामी बर्थडे: मां को पसंद नहीं था क्रिकेट, बेटी बन गई वनडे की सबसे सफल गेंदबाज • भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से टिकनर बाहर, न्यूजीलैंड टीम में मैट फिशर को मिली जगह • सेंचुरियन में बांग्लादेश के नाम 'शर्मनाक रिकॉर्ड', टेस्ट इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा

खेल

एशिया कप राइजिंग स्टार्स: यूएई ए ने भारत ए के खिलाफ टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी

24 नवंबर, 2026 12:17 PM

दोहा: एसीसी मेन्स एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 में मंगलवार को भारत ए और यूएई ए के बीच मुकाबला खेला जा रहा है। यूएई ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। भारतीय टीम इस मैच को जीतकर सेमीफाइनल में अपनी जगह सुनिश्चित करने के इरादे से खेलेगी। यूएई को टूर्नामेंट में अपनी पहली जीत का इंतजार है।
यूएई के कप्तान बासिल हमीद ने कहा, "हम पहले बैटिंग करेंगे। वे सबसे मजबूत टीमों में से एक हैं। हमें उन्हें चुनौती देनी होगी। देखते हैं कि हम कितना टोटल ले सकते हैं। टीम में कुछ बदलाव हैं।"

भारतीय कप्तान तिलक वर्मा ने कहा, "हम चेज करना चाहते थे। देखते हैं कि पिच कैसी खेलती है। पिछले गेम से बहुत कुछ सीखने को मिला है। अभिषेक और शाहबाज खेले, उन्हें रन बनाते देखना वाकई अच्छा लगा, खासकर शाहबाज, जिस तरह से खेले। हमने तीन बदलाव किए हैं।"

भारत ने आयुष बडोनी, प्रिंस यादव और विपराज निगम को प्लेइंग इलेवन से बाहर रखा है। उनकी जगह प्रभसिमरन सिंह, हर्ष दुबे और अरशद खान की टीम में वापसी हुई है।

ग्रुप बी में मौजूद भारतीय टीम दूसरे स्थान पर है। टीम इंडिया ने अपने दो मैचों में एक जीत हासिल की है, जबकि एक मैच में टीम को हार का सामना करना पड़ा है। भारतीय टीम ने अपने पहले मैच में नेपाल को 306 रन के बड़े अंतर से हराया था, जबकि दूसरे मैच में पाकिस्तान से 48 रन से हारी थी। यूएई के खिलाफ इस मैच में जीत टीम इंडिया को सेमीफाइनल में जगह दिला देगी।

पाकिस्तान अपने शुरुआती 2 मैच जीतकर पहले ही सेमीफाइनल में पहुंच चुका है।

यूएई ने अपने पिछले दोनों मैच गंवाए हैं। यूएई को पहले मैच में पाकिस्तान ने 61 रन से और दूसरे मैच में नेपाल ने 6 विकेट से हराया था।

इंडिया ए प्लेइंग इलेवन: वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), तिलक वर्मा (कप्तान), कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), रिंकू सिंह (उपकप्तान), सूर्यांश शेडगे, शाहबाज अहमद, हर्ष दुबे, हर्षित राणा, अरशद खान।

यूएई ए प्लेइंग इलेवन: आर्यांश शर्मा, अंश टंडन, हरप्रीत सिंह भाटिया, मुहम्मद शाहदाद, एम आफताब आलम (विकेटकीपर), बासिल हमीद (कप्तान), एथन डीसूजा, उदिश सूरी, इबरार अहमद, सिमरनजीत सिंह, जाहिद अली।

 

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

झूलन गोस्वामी बर्थडे: मां को पसंद नहीं था क्रिकेट, बेटी बन गई वनडे की सबसे सफल गेंदबाज

झूलन गोस्वामी बर्थडे: मां को पसंद नहीं था क्रिकेट, बेटी बन गई वनडे की सबसे सफल गेंदबाज

भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से टिकनर बाहर, न्यूजीलैंड टीम में मैट फिशर को मिली जगह

भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से टिकनर बाहर, न्यूजीलैंड टीम में मैट फिशर को मिली जगह

सेंचुरियन में बांग्लादेश के नाम 'शर्मनाक रिकॉर्ड', टेस्ट इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा

सेंचुरियन में बांग्लादेश के नाम 'शर्मनाक रिकॉर्ड', टेस्ट इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा

बार्सिलोना को झटका, यूईएफए चैंपियंस लीग मैच से बाहर रहेंगे लामिन यमाल

बार्सिलोना को झटका, यूईएफए चैंपियंस लीग मैच से बाहर रहेंगे लामिन यमाल

भारत-न्यूजीलैंड के बीच पहला टेस्ट ड्रॉ, डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स की जोड़ी ने टाली हार

भारत-न्यूजीलैंड के बीच पहला टेस्ट ड्रॉ, डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स की जोड़ी ने टाली हार

पाकिस्तान से हारने के बाद कैसे सेमीफाइनल में पहुंचेगा भारत-ए? यूएई के खिलाफ होगी जीत जरूरी

पाकिस्तान से हारने के बाद कैसे सेमीफाइनल में पहुंचेगा भारत-ए? यूएई के खिलाफ होगी जीत जरूरी

मेंस एशिया कप राइजिंग स्टार्स: अंत तक लड़े 'शतकवीर' तिलक वर्मा, मगर पाकिस्तान-ए के खिलाफ नहीं दिला सके जीत

मेंस एशिया कप राइजिंग स्टार्स: अंत तक लड़े 'शतकवीर' तिलक वर्मा, मगर पाकिस्तान-ए के खिलाफ नहीं दिला सके जीत

आईएसएल: मोहन बागान सुपर जाइंट ने चर्चिल ब्रदर्स को 2-1 से हराया, प्वाइंट्स टेबल में 'नंबर-1'

आईएसएल: मोहन बागान सुपर जाइंट ने चर्चिल ब्रदर्स को 2-1 से हराया, प्वाइंट्स टेबल में 'नंबर-1'

विमेंस एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: दीपिका की हैट्रिक, भारत ने थाईलैंड को 7-0 से रौंदकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया

विमेंस एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: दीपिका की हैट्रिक, भारत ने थाईलैंड को 7-0 से रौंदकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया

भारत बनाम न्यूजीलैंड : जैकब डफी की हुई जमकर धुनाई, नाम दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड

भारत बनाम न्यूजीलैंड : जैकब डफी की हुई जमकर धुनाई, नाम दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड