Tuesday, November 24, 2026
BREAKING
• 'आशिकी 2' के 13 साल बाद फिर साथ आईं श्रद्धा-श्रेया, 'जी जी रे जी' को लेकर इमोशनल हुईं एक्ट्रेस • 'वह सिर्फ पति नहीं, मेरी पूरी दुनिया थे', पहली पुण्यतिथि पर धर्मेंद्र को याद कर भावुक हुईं हेमा मालिनी • स्वर्ण मंदिर में ऐसा क्या महसूस हुआ कि रो पड़े कबीर बेदी? गुरु पर्व पर शेयर की खास याद • 'जेम्स बॉन्ड' के रोल में रॉबर्ट पैटिंसन की एंट्री, इम्तियाज अली ने कहा- डेनियल क्रेग के बाद सबको प्रभावित करना मुश्किल • 'पंचायत' के सीजन 5 को लेकर जितेंद्र कुमार और फैसल मलिक ने बताया- 'हर किरदार को मिला प्यार' • जब शाहरुख खान ने भुवन बाम को दी 'चंपी', एक्टर और यूट्यूबर ने खास वाकया किया याद • एशिया कप राइजिंग स्टार्स: यूएई ए ने भारत ए के खिलाफ टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी • झूलन गोस्वामी बर्थडे: मां को पसंद नहीं था क्रिकेट, बेटी बन गई वनडे की सबसे सफल गेंदबाज • भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से टिकनर बाहर, न्यूजीलैंड टीम में मैट फिशर को मिली जगह • सेंचुरियन में बांग्लादेश के नाम 'शर्मनाक रिकॉर्ड', टेस्ट इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा

खेल

बार्सिलोना को झटका, यूईएफए चैंपियंस लीग मैच से बाहर रहेंगे लामिन यमाल

24 नवंबर, 2026 12:12 PM

नई दिल्ली: बार्सिलोना के युवा स्टार खिलाड़ी लामिन यमाल अजरबैजान में सबाह के खिलाफ होने वाले यूईएफए चैंपियंस लीग मैच में नहीं खेल पाएंगे। रविवार को विलारियल के खिलाफ 3-2 की जीत के बाद उनके दाहिने टखने में दर्द और परेशानी महसूस हुई। स्पेनिश क्लब ने पुष्टि की है कि यामल को एहतियातन आराम दिया जाएगा। बार्सिलोना को उम्मीद है कि 18 वर्षीय खिलाड़ी अगले रविवार को डेपोर्टिवो डे ला कोरुना के खिलाफ होने वाले ला लीगा मैच में वापसी करेंगे।

बार्सिलोना ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर कहा, "फर्स्ट-टीम के खिलाड़ी लामिन यमल को अपने दाहिने टखने में हल्की तकलीफ महसूस हो रही है। एहतियात के तौर पर, वह सबाह के खिलाफ मैच में नहीं खेलेंगे। उम्मीद है कि वह अगले रविवार को डेपोर्टिवो के खिलाफ होने वाले मैच के लिए उपलब्ध रहेंगे।"

यमाल ने विलारियल के खिलाफ बार्सिलोना की जीत में पूरे 90 मिनट तक खेला था, लेकिन क्लब ने बुधवार के चैंपियंस लीग मुकाबले में उन्हें उतारकर कोई जोखिम न लेने का फैसला किया है। उनके बाहर होने से हेड कोच हंसी फ्लिक को झटका लग सकता है, क्योंकि इस सीजन में यमल ला लीगा के हर मैच में शुरुआती लाइनअप का हिस्सा रहे हैं।

अजरबैजान दौरे पर बार्सिलोना की टीम में जावी एस्पार्ट और रूनी बार्डघजी भी शामिल नहीं होंगे, जबकि पाउ कुबारसी, एंड्रियास क्रिस्टेंसन और रोड्री का खेलना संदिग्ध है।

क्लब को उम्मीद है कि यमाल डेपोर्टिवो डे ला कोरुना के खिलाफ मैच तक ठीक हो जाएंगे। इससे वह इस सीजन में अब तक खेले गए हर ला लीगा मैच में शुरुआती खिलाड़ी बने रहने का अपना सिलसिला जारी रख सकेंगे।

सबाह के खिलाफ मैच के लिए पूरी टीम: जोन गार्सिया, कैनसेलो, बाल्डे, फारिनस, कुबारसी, गावी, फर्मिन, पेड्री, जी. जीसस, राफिन्हा, स्जेस्नी, अदेयेमी, गॉर्डन, जेरार्ड मार्टिन, ओल्मो, डी जोंग, बर्नाल, कुंडे, एरिक, लिवाकोविच, बिसीवु और ए. कैंपोस।

 

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

एशिया कप राइजिंग स्टार्स: यूएई ए ने भारत ए के खिलाफ टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी

एशिया कप राइजिंग स्टार्स: यूएई ए ने भारत ए के खिलाफ टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी

झूलन गोस्वामी बर्थडे: मां को पसंद नहीं था क्रिकेट, बेटी बन गई वनडे की सबसे सफल गेंदबाज

झूलन गोस्वामी बर्थडे: मां को पसंद नहीं था क्रिकेट, बेटी बन गई वनडे की सबसे सफल गेंदबाज

भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से टिकनर बाहर, न्यूजीलैंड टीम में मैट फिशर को मिली जगह

भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से टिकनर बाहर, न्यूजीलैंड टीम में मैट फिशर को मिली जगह

सेंचुरियन में बांग्लादेश के नाम 'शर्मनाक रिकॉर्ड', टेस्ट इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा

सेंचुरियन में बांग्लादेश के नाम 'शर्मनाक रिकॉर्ड', टेस्ट इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा

भारत-न्यूजीलैंड के बीच पहला टेस्ट ड्रॉ, डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स की जोड़ी ने टाली हार

भारत-न्यूजीलैंड के बीच पहला टेस्ट ड्रॉ, डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स की जोड़ी ने टाली हार

पाकिस्तान से हारने के बाद कैसे सेमीफाइनल में पहुंचेगा भारत-ए? यूएई के खिलाफ होगी जीत जरूरी

पाकिस्तान से हारने के बाद कैसे सेमीफाइनल में पहुंचेगा भारत-ए? यूएई के खिलाफ होगी जीत जरूरी

मेंस एशिया कप राइजिंग स्टार्स: अंत तक लड़े 'शतकवीर' तिलक वर्मा, मगर पाकिस्तान-ए के खिलाफ नहीं दिला सके जीत

मेंस एशिया कप राइजिंग स्टार्स: अंत तक लड़े 'शतकवीर' तिलक वर्मा, मगर पाकिस्तान-ए के खिलाफ नहीं दिला सके जीत

आईएसएल: मोहन बागान सुपर जाइंट ने चर्चिल ब्रदर्स को 2-1 से हराया, प्वाइंट्स टेबल में 'नंबर-1'

आईएसएल: मोहन बागान सुपर जाइंट ने चर्चिल ब्रदर्स को 2-1 से हराया, प्वाइंट्स टेबल में 'नंबर-1'

विमेंस एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: दीपिका की हैट्रिक, भारत ने थाईलैंड को 7-0 से रौंदकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया

विमेंस एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: दीपिका की हैट्रिक, भारत ने थाईलैंड को 7-0 से रौंदकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया

भारत बनाम न्यूजीलैंड : जैकब डफी की हुई जमकर धुनाई, नाम दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड

भारत बनाम न्यूजीलैंड : जैकब डफी की हुई जमकर धुनाई, नाम दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड