Tuesday, November 24, 2026
BREAKING
• 'आशिकी 2' के 13 साल बाद फिर साथ आईं श्रद्धा-श्रेया, 'जी जी रे जी' को लेकर इमोशनल हुईं एक्ट्रेस • 'वह सिर्फ पति नहीं, मेरी पूरी दुनिया थे', पहली पुण्यतिथि पर धर्मेंद्र को याद कर भावुक हुईं हेमा मालिनी • स्वर्ण मंदिर में ऐसा क्या महसूस हुआ कि रो पड़े कबीर बेदी? गुरु पर्व पर शेयर की खास याद • 'जेम्स बॉन्ड' के रोल में रॉबर्ट पैटिंसन की एंट्री, इम्तियाज अली ने कहा- डेनियल क्रेग के बाद सबको प्रभावित करना मुश्किल • 'पंचायत' के सीजन 5 को लेकर जितेंद्र कुमार और फैसल मलिक ने बताया- 'हर किरदार को मिला प्यार' • जब शाहरुख खान ने भुवन बाम को दी 'चंपी', एक्टर और यूट्यूबर ने खास वाकया किया याद • एशिया कप राइजिंग स्टार्स: यूएई ए ने भारत ए के खिलाफ टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी • झूलन गोस्वामी बर्थडे: मां को पसंद नहीं था क्रिकेट, बेटी बन गई वनडे की सबसे सफल गेंदबाज • भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से टिकनर बाहर, न्यूजीलैंड टीम में मैट फिशर को मिली जगह • सेंचुरियन में बांग्लादेश के नाम 'शर्मनाक रिकॉर्ड', टेस्ट इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा

राजनीति

दार्जिलिंग की चाय को वैश्विक पहचान दिलाने पर फोकस, जमीनी स्तर पर चाय उत्पादकों को सशक्त बनाएगी सरकार: पीयूष गोयल

24 नवंबर, 2026 12:09 PM

नई दिल्ली: । केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने सोमवार को दार्जिलिंग के चाय बागानों और विश्व प्रसिद्ध मकइबाड़ी चाय बागान के दौरे के दौरान भारतीय चाय उद्योग की समृद्ध विरासत और वैश्विक संभावनाओं को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि चाय तोड़ना केवल एक काम नहीं बल्कि एक कला है और भारत की प्रतिष्ठित चाय की खुशबू और स्वाद को दुनिया तक पहुंचाने में लाखों चाय श्रमिकों और उत्पादकों का महत्वपूर्ण योगदान है।

 


सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर किए गए एक पोस्ट में गोयल ने दार्जिलिंग के चाय बागानों की तस्वीरें साझा करते हुए कहा कि "दो पत्तियां और एक कली" चुनने की प्रक्रिया ही उच्च गुणवत्ता वाली चाय की पहचान है। उन्होंने चाय बागानों में कार्यरत श्रमिकों की मेहनत और कौशल की सराहना करते हुए कहा कि उनकी बदौलत भारत की प्रसिद्ध चाय दुनिया भर में अपनी अलग पहचान बनाए हुए है।

एक अन्य पोस्ट में पीयूष गोयल ने मकाईबाड़ी टी एस्टेट को दुनिया के सबसे पुराने चाय बागानों में से एक बताते हुए कहा कि यह स्थान उनके अनुमान से भी अधिक विशेष है। उन्होंने कहा कि यहां की फैक्ट्री जीवंत विरासत का उदाहरण है, जिसे लकड़ी, बांस और कास्ट आयरन से तैयार किया गया था और जहां आज भी कई मूल मशीनें काम कर रही हैं। उनके अनुसार यह स्थान मानव बुद्धिमत्ता, प्रकृति और पीढ़ियों से चली आ रही कृषि परंपराओं का अद्भुत संगम है।

गोयल ने कहा कि चाय उद्योग की असली ताकत इसके श्रमिक और चाय उत्पादक हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि सरकार का लक्ष्य जमीनी स्तर पर इन लोगों को बेहतर अवसर उपलब्ध कराना, नवाचार को बढ़ावा देना, मूल्य संवर्धन बढ़ाना और भारतीय चाय के लिए नए वैश्विक बाजार तैयार करना है।

इससे पहले पश्चिम बंगाल के कर्सियांग में टी बोर्ड इंडिया द्वारा आयोजित चाय उद्योग से जुड़े हितधारकों के साथ बैठक की अध्यक्षता करते हुए गोयल ने दार्जिलिंग चाय उद्योग को पुनर्जीवित करने, चाय नीलामी प्रणाली को अधिक प्रभावी और पारदर्शी बनाने, अनुसंधान को मजबूत करने, गुणवत्ता सुधार, निर्यात बढ़ाने और चाय श्रमिकों के कल्याण जैसे मुद्दों पर चर्चा की।

आधिकारिक बयान के अनुसार, बैठक में मौजूदा चाय नीलामी प्रणाली को अधिक तेज, पारदर्शी और उद्योग की बदलती जरूरतों के अनुरूप बनाने पर व्यापक विचार-विमर्श हुआ। इसमें तकनीक आधारित सुधारों, परिचालन दक्षता बढ़ाने और लेन-देन संबंधी चुनौतियों को कम करने पर विशेष जोर दिया गया। सरकार ने 'ईज ऑफ डूइंग बिजनेस' को भी प्राथमिकता वाला विषय बताया, ताकि चाय मूल्य शृंखला से जुड़े सभी हितधारकों को बेहतर कारोबारी वातावरण मिल सके।

बयान में कहा गया कि भारत वर्तमान में दुनिया का सबसे बड़ा ब्लैक टी उत्पादक और वैश्विक स्तर पर चाय का तीसरा सबसे बड़ा निर्यातक देश है। वित्त वर्ष 2025-26 में भारत ने 282.11 मिलियन किलोग्राम चाय का निर्यात किया, जिसकी कुल कीमत 988.13 मिलियन डॉलर रही। यह प्रदर्शन भारतीय कृषि अर्थव्यवस्था और निर्यात आय में चाय क्षेत्र के महत्वपूर्ण योगदान को दर्शाता है।

 

Have something to say? Post your comment

और राजनीति खबरें

यूपी चुनाव 2027: जौनपुर में किसके सिर सजेगा ताज, इन मुद्दों पर टिकी नजर

यूपी चुनाव 2027: जौनपुर में किसके सिर सजेगा ताज, इन मुद्दों पर टिकी नजर

अभिजीत दीपके की टीम पंजाब के स्कूल पहुंची, कैसा था अरविंद केजरीवाल का रिएक्शन

अभिजीत दीपके की टीम पंजाब के स्कूल पहुंची, कैसा था अरविंद केजरीवाल का रिएक्शन

BRICS पर भिड़े कांग्रेसी! चिदंबरम ने किए सवाल, शशि थरूर ने थमाई फायदों की लिस्ट

BRICS पर भिड़े कांग्रेसी! चिदंबरम ने किए सवाल, शशि थरूर ने थमाई फायदों की लिस्ट

NDA हुई लोकसभा में 300 पार तो INDIA में हाहाकार, इस रूठे दल को मनाने में जुटे

NDA हुई लोकसभा में 300 पार तो INDIA में हाहाकार, इस रूठे दल को मनाने में जुटे

यादव-यादव होगा; भाजपा CM के बचाव में खड़े हुए अखिलेश तो क्या बोले ओवैसी

यादव-यादव होगा; भाजपा CM के बचाव में खड़े हुए अखिलेश तो क्या बोले ओवैसी

घर का टूटा ताला, अब छिन जाएगी पार्टी? चक्रव्यूह में फंसते जा रहे ममता के भतीजे अभिषेक बनर्जी

घर का टूटा ताला, अब छिन जाएगी पार्टी? चक्रव्यूह में फंसते जा रहे ममता के भतीजे अभिषेक बनर्जी

अभिषेक बनर्जी पर हमला, लगे चोर-चोर के नारे; राहुल गांधी बोले- यह भाजपा की...

अभिषेक बनर्जी पर हमला, लगे चोर-चोर के नारे; राहुल गांधी बोले- यह भाजपा की...

अब गांधी नहीं, PM मोदी; विदेश में भारत का ब्रांड एंबेसडर कौन वाले सवाल पर केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत

अब गांधी नहीं, PM मोदी; विदेश में भारत का ब्रांड एंबेसडर कौन वाले सवाल पर केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत