Thursday, September 03, 2026
BREAKING
वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा द्वारा कर्मचारी यूनियनों के साथ बैठकें; अधिकारियों को उचित मांगों के निपटारे में तेजी लाने के निर्देश दिए गैंगस्टरां ते वार का 226वां दिन : पंजाब पुलिस द्वारा 570 स्थानों पर छापेमारी; 249 गिरफ्तार अमृतसर में अवैध हथियार आपूर्ति नेटवर्क का पर्दाफाश; 8 पिस्तौलों समेत दो गिरफ्तार बाल विवाह के खिलाफ पंजाब सरकार की सख्त कार्रवाई: 5 बाल विवाह समय रहते रोककर बच्चों का भविष्य सुरक्षित किया — डॉ. बलजीत कौर पंजाब राज्य खाद्य आयोग द्वारा 7 सितंबर को करवाये जायेंगे पीडीएस सुधारों और पोषण पर दो सेमिनार; 8 सितंबर को मैग्सीपा में होगा पुरस्कार समारोह नोएडा-ग्रेटर नोएडा में पुलिस का व्यापक चेकिंग और गश्त अभियान, बस-टैक्सियों की सघन जांच 'हल्द्वानी शुद्धीकरण मामले में FIR तक नहीं,' खड़गे ने जेपी नड्डा को लिखा पत्र पंजाब की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में 'शिफ्टेड' दिखाने पर राघव चड्ढा ने उठाए सवाल, बोले- यह राजनीतिक बदले की कार्रवाई कोलकाता में मेरे ऑफिस में तोड़फोड़ के लिए भाजपा जिम्मेदार: अभिषेक बनर्जी फर्रुखाबाद में बाढ़ पीड़ितों का दर्द जानेंगे सीएम योगी, मथुरा में करेंगे 1,051 करोड़ की विकास परियोजनाओं का शुभारंभ

चंडीगढ़

मनुष्य का वास्तविक विकास भौतिक उपलब्धियां नहीं, संस्कार और आध्यात्मिक चेतना : गीता मनीषी

27 जून, 2026 08:35 PM

चण्डीगढ़ : गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज ने कहा कि गीता का संदेश समस्त मानव समाज के लिए आत्मज्ञान, नैतिकता, करुणा, सेवा और लोककल्याण का सार्वभौमिक संदेश है। गीता हमें आत्मविश्वास, आत्मसंयम और आत्मबोध की ओर प्रेरित करती है तथा यह सिखाती है कि मनुष्य का वास्तविक विकास केवल भौतिक उपलब्धियों से नहीं, बल्कि चरित्र, संस्कार और आध्यात्मिक चेतना से होता है।


गीता मनीषी गीता ज्ञान संस्थानम् में आयोजित सप्तम मासिक गीता प्रवाह संगोष्ठी को संबोधित कर रहे थे। संगोष्ठी में मुख्य वक्ता के तौर श्री कृष्ण आयुष विश्वविद्यालय के कुलगुरु वैद्य करतार धीमान ने शिरकत की, जबकि अध्यक्षता जीओ गीता सचिव मदन मोहन छाबड़ा ने की। मुख्य वक्ता वैद्य डॉ. करतार धीमान ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण की कर्मयोग की शिक्षा और आयुर्वेद का 'स्वस्थस्य स्वास्थ्य रक्षणम्, आतुरस्य विकार प्रशमनम्' का सिद्धांत मिलकर एक ऐसे समाज की परिकल्पना करते हैं, जहां व्यक्ति केवल रोगमुक्त ही नहीं, बल्कि चरित्रवान, कर्तव्यनिष्ठ और आत्मनिर्भर भी हो। यही भारत की प्राचीन ज्ञान परंपरा की सबसे बड़ी विशेषता है।


उन्होंने कहा कि गीता और आयुर्वेद अपनाने से ही स्वस्थ, सशक्त और संस्कारित भारत बनेगा, क्योंकि आज की भागदौड़, तनावपूर्ण जीवनशैली और बढ़ती मानसिक चुनौतियों के दौर में गीता और आयुर्वेद पहले से कहीं अधिक प्रासंगिक हो गए हैं। गीता मन को स्थिर, सकारात्मक और आत्मविश्वासी बनाती है, जबकि आयुर्वेद उचित आहार, विहार, दिनचर्या और ऋतुचर्या के माध्यम से रोगों की रोकथाम और स्वास्थ्य संरक्षण का मार्ग प्रशस्त करता है। दोनों का समन्वय व्यक्ति को शारीरिक, मानसिक, सामाजिक और आध्यात्मिक रूप से सशक्त बनाता है।


जीओ गीता सचिव मदन मोहन छाबड़ा ने कहा कि गीता प्रवाह संगोष्ठी का उद्देश्य श्रीमद्भगवद्गीता के जीवनोपयोगी संदेशों को समाज के विभिन्न वर्गों तक पहुंचाना तथा युवाओं और प्रबुद्ध नागरिकों में आध्यात्मिक एवं नैतिक मूल्यों के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। आरके देशवाल ने कहा कि 'गीता प्रवाह' केवल एक संगोष्ठी नहीं, बल्कि समाज में नैतिकता, आत्मचिंतन और सकारात्मक जीवन मूल्यों को सशक्त बनाने का एक सतत अभियान है।
इस अवसर पर प्रोफेसर शुचिसुमिता, सचिंद्र सिंह, ऋषिपाल सिंह, पवन आश्री, विवेक कोहली, तरुण शास्त्री, संत कुमार सहित बड़ी सुख्या में प्रबुद्धजन मौजूद रहे।

Have something to say? Post your comment

और चंडीगढ़ खबरें

चंडीगढ़ में ‘एकम न्याय संवाद’

चंडीगढ़ में ‘एकम न्याय संवाद’

पूर्व CM चन्नी की Exam देते तस्वीर वायरल, PU में मचा बवाल... VIP के लिए अलग नियम का आरोप

पूर्व CM चन्नी की Exam देते तस्वीर वायरल, PU में मचा बवाल... VIP के लिए अलग नियम का आरोप

PGI के हजारों कर्मचारियों को बड़ी राहत, लंबे समय से लटकी मांग हुई पूरी, पढ़ें...

PGI के हजारों कर्मचारियों को बड़ी राहत, लंबे समय से लटकी मांग हुई पूरी, पढ़ें...

भाजपा को मिला बड़ा बल, सैकड़ों युवा भाजपा में शामिल; प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने किया स्वागत

भाजपा को मिला बड़ा बल, सैकड़ों युवा भाजपा में शामिल; प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने किया स्वागत

PGIMER ने 80वां स्वतंत्रता दिवस रोगी सेवा के प्रति गर्व, जुनून और अटूट प्रतिबद्धता के साथ मनाया

PGIMER ने 80वां स्वतंत्रता दिवस रोगी सेवा के प्रति गर्व, जुनून और अटूट प्रतिबद्धता के साथ मनाया

चंडीगढ़ में सिख बंदियों की रिहाई को लेकर बवाल, पुलिस से भिड़े प्रदर्शनकारी; कई जवान घायल

चंडीगढ़ में सिख बंदियों की रिहाई को लेकर बवाल, पुलिस से भिड़े प्रदर्शनकारी; कई जवान घायल

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने चंडीगढ़ में सीबीडीसी‑आधारित डीबीटी का किया शुभारंभ

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने चंडीगढ़ में सीबीडीसी‑आधारित डीबीटी का किया शुभारंभ

चंडीगढ़ स्थित सरकारी मकानों के लिए रूफटॉप सोलर अंडरटेकिंग फॉर्म जमा करवाने की समय-सीमा बढ़ी

चंडीगढ़ स्थित सरकारी मकानों के लिए रूफटॉप सोलर अंडरटेकिंग फॉर्म जमा करवाने की समय-सीमा बढ़ी

51 रचनाकार तिरंगा पटका एवं स्मृति चिन्ह से सम्मानित  पुस्तक ‘कुछ पल तुम्हारे चाहिए’ का विमोचन

51 रचनाकार तिरंगा पटका एवं स्मृति चिन्ह से सम्मानित पुस्तक ‘कुछ पल तुम्हारे चाहिए’ का विमोचन

मीणा ट्राईबल वेलफेयर एसोसिएशन चंडीगढ़ ने वॉकथान, पौधारोपण और रक्तदान शिविर के साथ धूमधाम से मनाया विश्व आदिवासी दिवस।

मीणा ट्राईबल वेलफेयर एसोसिएशन चंडीगढ़ ने वॉकथान, पौधारोपण और रक्तदान शिविर के साथ धूमधाम से मनाया विश्व आदिवासी दिवस।