मोहाली / बद्दी - प्रीत पट्टी
पंजाब में पूर्णत: स्वदेशी एव आधुनिक स्वस्थ्य उपकरण बनाने वाली कंपनी को केंद्र सरकार के प्रतिनिधि सुनील सिंधी अध्यक्ष ट्रेडर वेलफेयर बोर्ड भारत सरकार ने स्वदेशी जागरण मंच हिमाचल प्रदेश की ओर से क्लैरिटी मेडिकल को सम्मान मिला।
कंपनी के निर्देशक सुरिंदरपाल सिंह को स्मृति चिन्ह देकर सन्मानित करके देश विदेश में भारत का नाम ऊँचा करने के लिये वाहवाही की! स्वदेशी जागरण मंच के त्रिप्रदेशीय समन्वयक कुमार विनय ने स्वदेश में निर्मित वस्तुओं को प्रयोग में लाने और उनसे होने वाले लाभ का जिक्र करते हुए स्वदेशी उधमियों को आने वाली चुनौतियों को केंद्र सरकार के सम्मुख रखने का आह्वान किया । कार्यक्रम के अध्यक्ष सुनील सिंधी ने सरकार द्वारा जीएसटी को सिर्फ दो सप्ताह में उधमियों में वापस करने की सरकार की योजना की सराहना करते हुए उम्मीद जताई कि सरकार भारतीय निर्माताओं को प्रोत्साहित करने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है जिसका लाभ मिलना शुरू हो गया है । कार्यक्रम के संयोजक स्वदेशी जागरण मंच के प्रदेशाध्यक्ष अशोक राणा ने स्वदेशी विदेशी उत्पादों के अंतर और गुणों को समझाते हुए आम जनता से स्वदेशी अपनाने की अपील की ।
विधायक सुधीर शर्मा ने अपने अतिथीय संबोधन में उधमियों से नवाचार के प्रति अपना रुझान सुदृढ़ करने और नयी पीढ़ी को कौशल विकास के कार्यों में पाठशाला स्तर पर जाकर जागरूक बनाने का आह्वान किया । के के सकलानी व्यापार प्रकोष्ठ हिमाचल ने सभी व्यवसायियों और उधमियों को दरपेश समस्याओं को संबंधित विभागों के समक्ष रख कर निदान दिलाने का आश्वासन दिया । इस अवसर पर लघु उद्योग भारती से जसवंत सिंह , पृथ्वी राज आदि मौजूद रहे ।