जालंधर/चंडीगढ़ : पंजाब रोडवेज, पनबस और पी.आर.टी.सी. के कच्चे कर्मचारियों की हड़ताल अब खत्म हो गई है। वित्त मिनिस्टर ने कहा कि सरकार के साथ हुई मीटिंग के बाद पंजाब रोडवेज पनबस और पी.आर.टी.सी. के कच्चे कर्मचारियों ने हड़ताल खत्म कर दी है।
समुह नेताओं और वर्कर साथियों द्वारा जत्थेबंदी के आह्वान पर 21 अक्टूबर से लगातार सफल हड़ताल धरके के दौरान सरकार से मीटिंग के बाद आज 24 अक्टूबर को माननीय ट्रांसपोर्ट मंत्री पंजाब से पी.आर.टी.सी. हेड ऑफिस में पैनल मीटिंग हुई।
मीटिंग में जत्थेबंदी की मानी मांगों को तुरंत लागू करते हुए 26, 27 अक्टूबर से ट्रांसपोर्ट मंत्री पंजाब आउटसोर्स कर्मचारियों को कॉन्ट्रैक्ट और जॉइन करवाने के लिए जॉइनिंग पत्र देंगे और बाकी मांगों संबंधी 29 अक्टूबर की मीटिंग में फाईनल फैसला करने के लिए अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की गई।
इस पर जत्थेबंदी ने हड़ताल खत्म कर बस सर्विस बहाल कर दी और सरकार को चेतावनी भी दी कि अगर 29 अक्टूबर तक मांगों को लागू नहीं किया गया तो तुरंत हड़ताल और धरने समेत तीखे विरोध प्रदर्शन किए जाएंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी पंजाब सरकार और विभाग के संबंधित अधिकारियों की होगी।