Thursday, September 24, 2026
BREAKING
सर्वाइकल कैंसर से बचाव में एचपीवी वैक्सीनेशन अहम, कोकून हॉस्पिटल ने जागरूकता पर दिया जोर आईआईएसईआर मोहाली के 20 साल पूरे, रिसर्च, इनोवेशन और स्टार्टअप को मिलेगा नया विस्तार जनसुनवाई में अनिल विज ने अधिकारियों को लगाई फटकार, अगले सप्ताह तक शिकायतों के समाधान के निर्देश स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता और मरीजों की सुविधा सरकार की प्राथमिकता : रणबीर गंगवा बच्चों की कल्पना में दिखता है विकसित भारत का भविष्य : नायब सिंह सैनी चौधरी देवीलाल की 113वीं जयंती पर प्रदेशभर में कार्यक्रम, शक्कर मंदोरी में प्रतिमा का होगा अनावरण पंजाब के मंत्री का केंद्र पर निशाना, विपक्षी दलों की सरकार वाले राज्यों को निशाना बनाने का लगाया आरोप पंजाब में ईडी की छापेमारी राजनीति से प्रेरित, 'आप' को परेशान करने की साजिश: मनीष सिसोदिया पंजाब में गृह मंत्री अमित शाह के कार्यक्रम को लेकर दी गई बम विस्फोट की धमकी,पुलिस व एजेंसियां सतर्क तकनीक से सशक्त हो रहा ऊना का किसान, 43 हजार से अधिक किसान डिजिटल रजिस्ट्री में दर्ज

चंडीगढ़

आईआईएसईआर मोहाली के 20 साल पूरे, रिसर्च, इनोवेशन और स्टार्टअप को मिलेगा नया विस्तार

24 सितंबर, 2026 08:09 PM

चंडीगढ़ : इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एजुकेशन एंड रिसर्च (आईआईएसईआर) मोहाली 27 सितंबर को अपना 20वां स्थापना दिवस मनाएगा। दो दशक के सफर में संस्थान ने विज्ञान शिक्षा, अत्याधुनिक शोध, इनोवेशन और साइंस आउटरीच के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई है।

चंडीगढ़ प्रेस क्लब में गुरुवार को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में आईआईएसईआर मोहाली के निदेशक अनिल के. त्रिपाठी ने कहा कि संस्थान का उद्देश्य युवाओं में वैज्ञानिक जिज्ञासा, आलोचनात्मक सोच और रिसर्च की क्षमता विकसित करना है। संस्थान में छात्रों को आधुनिक विज्ञान के विभिन्न क्षेत्रों में अध्ययन और शोध के अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं।

आईआईएसईआर मोहाली में फिलहाल करीब 1,800 विद्यार्थी बीएस-एमएस प्रोग्राम में और लगभग 500 विद्यार्थी पीएचडी कर रहे हैं। संस्थान ने विभिन्न वैज्ञानिक क्षेत्रों में रिसर्च के लिए अत्याधुनिक सुविधाएं विकसित की हैं और देश-विदेश के प्रमुख संस्थानों के साथ अकादमिक सहयोग स्थापित किया है।

पिछले दो दशकों में आईआईएसईआर मोहाली ने 45 से अधिक पेटेंट दाखिल किए हैं, जिनमें सात अंतरराष्ट्रीय पेटेंट शामिल हैं। संस्थान के शिक्षकों और छात्रों को कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय सम्मान मिल चुके हैं। कई फैकल्टी सदस्य प्रतिष्ठित राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय वैज्ञानिक जर्नल्स के एडिटोरियल बोर्ड का हिस्सा भी हैं।

स्टार्टअप और इनोवेशन पर फोकस

आईआईएसईआर मोहाली के टेक्नोलॉजी बिजनेस इनक्यूबेटर i-RISE (आई-राईज) के जरिए रिसर्च को स्टार्टअप और व्यावसायिक उपयोग से जोड़ने पर भी जोर दिया जा रहा है। पिछले तीन वर्षों में i-RISE  (आई-राईज) ने 40 से अधिक स्टार्टअप को सहयोग दिया है, जबकि करीब 20 स्टार्टअप फिलहाल इनक्यूबेशन में हैं। इनमें बायोटेक्नोलॉजी, एग्रीटेक, हेल्थकेयर, वेस्ट मैनेजमेंट और इंटरनेट ऑफ थिंग्स जैसे क्षेत्र शामिल हैं।

महिला उद्यमियों को बढ़ावा देने के लिए भी i-RISE काम कर रहा है और फिलहाल 20 महिला नेतृत्व वाले टेक्नोलॉजी स्टार्टअप को इनक्यूबेशन और फंडिंग सपोर्ट दिया जा रहा है। इन स्टार्टअप्स ने 12 पेटेंट दाखिल किए हैं, जिनमें से नौ पेटेंट मंजूर हो चुके हैं।

i-RISE  (आई-राईज)  को हाल ही में टेक्नोलॉजी कमर्शियलाइजेशन, स्टार्टअप इनक्यूबेशन और डीप-टेक उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए 3.425 करोड़ रुपये की नई फंडिंग मिली है।

समाज से जुड़े रिसर्च पर जोर

आईआईएसईआर मोहाली के वैज्ञानिक बायोलॉजिकल साइंसेज, केमिस्ट्री, फिजिक्स, क्वांटम टेक्नोलॉजी और क्लाइमेट साइंस जैसे क्षेत्रों में शोध कर रहे हैं।

डॉ. आंचल पंचाल ने डॉ. ऋतुबन रायचौधरी के समूह के साथ तथा चंडीगढ़ के श्री गुरु गोबिंद सिंह कॉलेज की डॉ. रुचिरा सेन के सहयोग से यह अध्ययन किया कि कीड़ों ने लाखों साल पहले अपने भोजन तैयार करने वाले सिस्टम को बीमारियों और दूसरे जीवों से बचाने के तरीके कैसे विकसित किए। यह शोध प्रतिष्ठित जर्नल Science में प्रकाशित हुआ।
डॉ. उज्जल गौतम और उनकी टीम ने बेकार प्लास्टिक को कार्बन कणों में बदलने का तरीका विकसित किया है। ये कण हवा से ऑक्सीजन हासिल कर सूर्य की रोशनी की मदद से केमिकल रिएक्शन को आगे बढ़ा सकते हैं। यह शोध Journal of the American Chemical Society और Carbon में प्रकाशित हुआ है।

प्रो. संजीव कुमार ने जर्मनी के हैम्बर्ग स्थित DESY और अन्य संस्थानों के वैज्ञानिकों के साथ मिलकर ‘स्कर्मियॉन्स’ पर शोध किया है। ये बेहद छोटे चुंबकीय ढांचे हैं, जिनका भविष्य में डेटा स्टोरेज और प्रोसेसिंग की तकनीक में इस्तेमाल संभव है। यह शोध Advanced Materials में प्रकाशित हुआ।

Have something to say? Post your comment

और चंडीगढ़ खबरें

सर्वाइकल कैंसर से बचाव में एचपीवी वैक्सीनेशन अहम, कोकून हॉस्पिटल ने जागरूकता पर दिया जोर

सर्वाइकल कैंसर से बचाव में एचपीवी वैक्सीनेशन अहम, कोकून हॉस्पिटल ने जागरूकता पर दिया जोर

चंडीगढ़ में बम की धमकियों पर पुलिस अलर्ट, स्टेकहोल्डर्स के साथ की बड़ी बैठक

चंडीगढ़ में बम की धमकियों पर पुलिस अलर्ट, स्टेकहोल्डर्स के साथ की बड़ी बैठक

पंजाब विश्वविद्यालय द्वारा ‘फेस्टश्रिफ्ट: ए ट्रिब्यूट टू द एकेडमिक लीडरशिप एंड मेंटरशिप ऑफ प्रो. भीम एस. दहिया’ का लोकार्पण

पंजाब विश्वविद्यालय द्वारा ‘फेस्टश्रिफ्ट: ए ट्रिब्यूट टू द एकेडमिक लीडरशिप एंड मेंटरशिप ऑफ प्रो. भीम एस. दहिया’ का लोकार्पण

चंडीगढ़ को Drugs Free बनाने की डेडलाइन तय, 30 सितंबर के बाद SHO पर गिरेगी गाज

चंडीगढ़ को Drugs Free बनाने की डेडलाइन तय, 30 सितंबर के बाद SHO पर गिरेगी गाज

सेक्टर 45 सी के मकानों का इलाका नई लुक में आएगा नजर, वी-6 सड़कों के किनारे लगेगी टाइल

सेक्टर 45 सी के मकानों का इलाका नई लुक में आएगा नजर, वी-6 सड़कों के किनारे लगेगी टाइल

चंडीगढ़ में किराएदारों और मकान मालिकों के लिए नए नियम लागू, 15 दिनों में देना होगा जवाब

चंडीगढ़ में किराएदारों और मकान मालिकों के लिए नए नियम लागू, 15 दिनों में देना होगा जवाब

5 दिवसीय बैंकिंग सप्ताह की मांग को लेकर चंडीगढ़ में UFBU के बैनर तले बैंक कर्मचारियों की हड़ताल

5 दिवसीय बैंकिंग सप्ताह की मांग को लेकर चंडीगढ़ में UFBU के बैनर तले बैंक कर्मचारियों की हड़ताल

PECOSA चुनाव 2026: हरप्रीत सिंह ओबेरॉय अध्यक्ष निर्वाचित

PECOSA चुनाव 2026: हरप्रीत सिंह ओबेरॉय अध्यक्ष निर्वाचित

त्योहारों के सीजन में यात्रियों को राहत, चंडीगढ़ से चलेंगी दो फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें

त्योहारों के सीजन में यात्रियों को राहत, चंडीगढ़ से चलेंगी दो फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें

टेंट एवं डेकोर इंडस्ट्री के इस अनूठे एक्सपो में बड़ी संख्या में पहुंचे विजिटर्स और कारोबारी, आयोजकों ने जताया आभार

टेंट एवं डेकोर इंडस्ट्री के इस अनूठे एक्सपो में बड़ी संख्या में पहुंचे विजिटर्स और कारोबारी, आयोजकों ने जताया आभार