Monday, August 17, 2026
BREAKING
पंजाब में भाजपा की सरकार बनने पर नशा बेचने वालों को बाहर करेंगे : नायब सिंह सैनी तीज का त्योहार हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और पहचान का प्रतीक : संध्या जैन जीवन कुंडू हत्याकांड की निष्पक्ष जांच हो, पीड़ितों पर दमन बंद करे सरकार : कुमारी सैलजा अंग्रेजों से भी ज्यादा अत्याचार कर रही भाजपा सरकार : दुष्यंत चौटाला शहीद स्मारक के उद्घाटन के बाद यहां हर 15 अगस्त और 26 जनवरी को शाम के समय कार्यक्रम होंगे : अनिल विज हरियाणा में सफाई और फायर कर्मचारियों का आंदोलन उग्र, मांगों पर सरकार से नहीं बनी बात... Sonipat में रील के चक्कर में हवालात पहुंचे 8 युवक, स्वतंत्रता दिवस पर किया कांड...जानिए ऐसे कौन सी पोस्ट की शेयर किसानों और सरकार के बीच बातचीत शुरु, दिल्ली कूच को लेकर हरियाणा पुलिस ने खनोरी बार्डर किया हुआ सील मां बनने से पहले सामंथा रुथ प्रभु ने लिया नया जिम्मा, 'सेलिब्रिटी मास्टरशेफ तमिल' को करेंगी होस्ट ट्रोलिंग को अब दिल पर नहीं लेतीं, सफलता की कहानी का हिस्सा मानती हूं : नीति टेलर

राष्ट्रीय

धर्मेंद्र प्रधान की होगी छुट्टी? निर्मला सीतारमण का बदल सकता है मंत्रालय; मोदी कैबिनेट पर क्या अटकलें

27 जून, 2026 08:41 PM

पीएम मोदी के तीसरे कार्यकाल का पहला कैबिनेट विस्तार जल्द हो सकता है। सूत्रों के अनुसार, कई बड़े चेहरों की छुट्टी हो सकती है, जिसमें केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान शामिल हैं, जबकि निर्मला सीतारमण का मंत्रालय बदला जा सकता है।
Cabinet Reshuffle: मोदी कैबिनेट का चंद दिनों में विस्तार हो सकता है। सूत्रों के अनुसार, पीएम मोदी के विदेश दौरे से आने के तुरंत बाद विस्तार किया जा सकता है। अटकलें लग रही हैं कि इसमें कई बड़े नामी चेहरों पर गाज गिर सकती है, जबकि कई वरिष्ठ भाजपा सांसदों के मंत्रालयों को भी बदला जा सकता है। आरबीआई के पूर्व गवर्नर शक्तिकांत दास की भी बतौर मंत्री एंट्री हो सकती है।

सूत्रों की मानें तो केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, हरदीप सिंह पुरी, नितिन गडकरी, मनोहर लाल खट्टर कुछ ऐसे बड़े नाम हैं, जिनके मंत्रालय में बदलाव की अटकलें हैं। निर्मला सीतारमण से वित्त मंत्रालय लेकर आरबीआई के पूर्व गवर्नर शक्तिकांत दास को दिया जा सकता है। इसके अलावा, केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी की जगह हाल ही में आम आदमी पार्टी से भाजपा में आए युवा चेहरे और पेशे से चार्टर्ड अकाउंटेंट राघव चड्ढा को प्रभार मिल सकता है। पंकज चौधरी के यूपी भाजपा अध्यख बनने से मंत्रिमंडल से उनकी छुट्टी तय है।

इतना ही नहीं, निर्मला सीतारमण का मंत्रालय बदला जा सकता है। उन्हें धर्मेंद्र प्रधान की जगह शिक्षा विभाग दिया जा सकता है। सीतारमण पिछले सात सालों से वित्त मंत्री की जिम्मेदारी निभा रही हैं। उनके नेतृत्व में ही इनकम टैक्स लिमिट को बढ़ाकर 12 लाख रुपये सालाना तक किया गया, जिसमें उनकी काफी प्रशंसा हुई। अब सूत्रों की मानें तो उनके विभाग को बदलने पर चर्चा चल रही है। नीट पेपर लीक से विवादों में आए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को मंत्रिमंडल से बाहर किया जा सकता है। पेपर लीक के चलते प्रधान लगातार विपक्ष के निशाने पर रहे। कांग्रेस से लेकर तमाम विपक्षी दल पीएम मोदी से प्रधान को हटाने की मांग कर रहे हैं।

कई की होगी एंट्री!
मोदी कैबिनेट में इस बार कई नए चेहरों की एंट्री हो सकती है। शक्तिकांत दास को वित्त मंत्रालय मिल सकता है, जबकि पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर को फिर से कैबिनेट मिनिस्टर बनाया जा सकता है। इसके अलावा, ममता बनर्जी से बगावत करने वाले सुखेंदु शेखर राय को भी मंत्रिमंडल में शामिल किया जा सकता है। चर्चा है कि पंजाब के अमृतसर के रहने वाले तरुण चुघ को भी कैबिनेट में शामिल किया जा सकता है। अगले साल होने वाले पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले इस नियुक्ति की काफी अहमियत होगी।

नीतीश कुमार भी बनेंगे कैबिनेट मंत्री?
वहीं, बिहार के पूर्व सीएम नीतीश कुमार को भी मोदी कैबिनेट में जगह मिल सकती है। उन्हें कोई बड़ा मंत्रालय मिलने की अटकलें हैं। उल्लेखनीय है कि नीतीश कुमार कुछ समय पहले ही बिहार सीएम के पद से हटे हैं। उनकी जगह राज्य की कमान सम्राट चौधरी ने संभाली है। नीतीश अब राज्यसभा सांसद हैं। ऐसे में वह दिल्ली की राजनीति करते हुए केंद्रीय मंत्री बन सकते हैं। वहीं, महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे के सांसद बेटे श्रीकांत शिंदे को भी मंत्रालय दिया जा सकता है। इसके अलावा, पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग से भाजपा सांसद राजू बिस्टा के भी मंत्रिमंडल में शामिल होने की अटकलें हैं।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

केंद्र ने रिफाइनरियों और उत्पादकों के लिए एलपीजी उत्पादन लक्ष्य तय किए, आपूर्ति संबंधी जोखिम को कम करने में मिलेगी मदद

केंद्र ने रिफाइनरियों और उत्पादकों के लिए एलपीजी उत्पादन लक्ष्य तय किए, आपूर्ति संबंधी जोखिम को कम करने में मिलेगी मदद

ब्राह्मण चेहरों के अभाव में बसपा 2027 में कैसे साधेगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?

ब्राह्मण चेहरों के अभाव में बसपा 2027 में कैसे साधेगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?

वोट बैंक के लालच में कांग्रेस ने वंदे मातरम को भुला दिया था, देश माफ नहीं करेगा : अमित शाह

वोट बैंक के लालच में कांग्रेस ने वंदे मातरम को भुला दिया था, देश माफ नहीं करेगा : अमित शाह

देशवासियों को प्रेरणा देता है वीरांगनाओं का त्याग और बलिदान, रानी अवंती बाई महान क्रांतिकारी : सीएम योगी

देशवासियों को प्रेरणा देता है वीरांगनाओं का त्याग और बलिदान, रानी अवंती बाई महान क्रांतिकारी : सीएम योगी

‎बिहार : श्रावणी मेले में कांवरियों का सहारा बनी ‘जीविका दीदी की रसोई’, शुद्ध भोजन के साथ सेवा का संकल्प

‎बिहार : श्रावणी मेले में कांवरियों का सहारा बनी ‘जीविका दीदी की रसोई’, शुद्ध भोजन के साथ सेवा का संकल्प

सीएम भूपेंद्र पटेल वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट के लिए अमेरिका और कनाडा के दौरे पर

सीएम भूपेंद्र पटेल वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट के लिए अमेरिका और कनाडा के दौरे पर

संयुक्त सीएसआईआर-यूजीसी नेट उत्तर कुंजी जारी, 18 अगस्त तक आपत्ति दर्ज कराने का मौका

संयुक्त सीएसआईआर-यूजीसी नेट उत्तर कुंजी जारी, 18 अगस्त तक आपत्ति दर्ज कराने का मौका

सेना के सहयोग से वीर नारियों के लिए नई राह, एविएशन सेक्टर में रोजगार

सेना के सहयोग से वीर नारियों के लिए नई राह, एविएशन सेक्टर में रोजगार

स्वामी रामकृष्ण परमहंस की पुण्यतिथि पर नेताओं ने किया नमन, कहा- उनके विचार सदैव मार्गदर्शक हैं

स्वामी रामकृष्ण परमहंस की पुण्यतिथि पर नेताओं ने किया नमन, कहा- उनके विचार सदैव मार्गदर्शक हैं

हिन्दुस्तान जिंक के प्रधान कार्यालय सहित सभी इकाईयों हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता समारोह

हिन्दुस्तान जिंक के प्रधान कार्यालय सहित सभी इकाईयों हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता समारोह