Sunday, August 16, 2026
BREAKING
"खरगे जी,कांग्रेस ने देश को क्या दिया बताने के साथ विभाजन और 1984 का भी हिसाब बताये", अनिल विज ने जमकर साधा निशाना हांसी में CM के प्रोग्राम का विरोध का मामला; पुलिस ने करीब 200 लोगों पर किया मामला दर्ज, जीवन कुंडू हत्याकांड का कर रहे थे विरोध Haryana में 29 गांवों में जमीन की खरीद-फरोख्त पर रोक, सरकार ने लिया बड़ा फैसला... जानिए क्या है वजह आम जनता को बड़ा तोहफा, Independence Day पर हरियाणा के 23 जिलों में शुरू हुई मुफ्त एम्बुलेंस सेवा पिछले 12 वर्षों में Haryana ने विकास के हर क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित किए, स्वतंत्रता दिवस के मौके पर बोले CM सैनी छोटी उम्र में सफर शुरु किया...आज 96 की उम्र में बीन वादक हवा सिंह को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने किया सम्मानित; CM सैनी ने दी बधाई 'आज दिन चढ़या'... पहली फिल्म से बाहर, फिर 'लंगड़ा त्यागी' ने जीती सबसे बड़ी 'लड़ैया' हेमलता बाली : 'अंखियों के झरोखों से' मिली प्रसिद्धि, 38 भाषाओं में गाए 5 हजार से अधिक गाने स्वतंत्रता दिवस पर राज्यपाल का संदेश, पंजाबवासियों से की खास अपील महेश मांजरेकर बहुमुखी प्रतिभा के धनी, राजनीति में भी आजमाया किस्मत

दुनिया

सेशेल्स बोटैनिकल गार्डन में पीएम मोदी ने दुनिया के सबसे बुजुर्ग कछुए जोनाथन को खिलाया खाना

27 जून, 2026 08:42 PM

विक्टोरिया, । तीन द‍िवसीय दौरे पर शन‍िवार को सेशेल्स पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का राष्ट्रपति डॉ. पैट्रिक हर्मिनी ने गर्मजोशी से स्‍वागत क‍िया। प्रधानमंत्री मोदी ने सेशेल्स की राजकीय यात्रा की शुरुआत में राष्ट्रपति पैट्रिक हर्मिनी के साथ विक्टोरिया स्थित 'सेशेल्स नेशनल बोटैनिकल गार्डन' का दौरा किया। बोटैनिकल गार्डन में प्रधानमंत्री मोदी ने बड़े उत्साह से विशाल कछुओं को खाना खिलाया। इनमें 194 साल के जोनाथन भी शामिल था, जिसे दुनिया का सबसे उम्रदराज जीवित स्थलीय जानवर माना जाता है। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति हर्मिनी ने गार्डन में एक पौधा भी लगाया। इसके बाद उन्होंने वहां के कर्मचारियों से मुलाकात की। कर्मचारियों ने उन्हें बोटैनिक्ल गार्डन के पेड़-पौधों और वन्यजीवों के बारे में जानकारी दी।
प्रधानमंत्री मोदी शनिवार दोपहर सेशेल्स पहुंचे। वह देश के राष्ट्रीय दिवस की स्वर्ण जयंती समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होने गए हैं। इस यात्रा का मकसद दोनों देशों के बीच सहयोग और दोस्ती को और मजबूत करना भी है।
प्रधानमंत्री मोदी के स्वागत के लिए राष्ट्रपति पैट्रिक हर्मिनी, कई वरिष्ठ मंत्री और अन्य बड़े अधिकारी खुद एयरपोर्ट पहुंचे। यह उनके सम्मान में किया गया एक खास स्वागत था।
एयरपोर्ट पर प्रधानमंत्री मोदी का सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ स्वागत किया गया। इनमें कच्छ का एक पारंपरिक नृत्य भी शामिल था।
प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्‍स' पर लिखा, "यह शानदार सांस्कृतिक जुड़ाव है। सेशेल्स में एयरपोर्ट पर स्वागत के दौरान कच्छ का नृत्य भी देखने को मिला। भारत के अलग-अलग हिस्सों की संस्कृति को हमारी प्रवासी भारतीय समुदाय ने जिस तरह संभालकर रखा है और आगे बढ़ाया है, वह काबिले-तारीफ है।"
उन्होंने एयरपोर्ट पर मिले गर्मजोशी भरे स्वागत की कुछ तस्वीरें भी साझा कीं और भारतीय समुदाय का प्यार और स्नेह के लिए धन्यवाद दिया।
प्रधानमंत्री मोदी ने 'एक्‍स' पर लिखा, "सेशेल्स पहुंच गया हूं। एयरपोर्ट पर राष्ट्रपति डॉ. पैट्रिक हर्मिनी ने जिस गर्मजोशी से स्वागत किया, उसके लिए मैं उनका दिल से आभारी हूं। सेशेल्स हिंद महासागर क्षेत्र में हमारा एक अहम समुद्री साझेदार और करीबी मित्र है। मुझे भरोसा है कि यह यात्रा दोनों देशों के रिश्तों को मजबूत करेगी और हमारे लोगों के हित में सहयोग बढ़ाएगी।"

Have something to say? Post your comment

और दुनिया खबरें

अमेरिकी विदेश मंत्री रूबियो ने भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस पर बधाई दी

अमेरिकी विदेश मंत्री रूबियो ने भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस पर बधाई दी

इंडोनेशिया के तट पर 7.7 तीव्रता का भूकंप, इमारतें ढहीं, कम से कम 38 लोगों की मौत

इंडोनेशिया के तट पर 7.7 तीव्रता का भूकंप, इमारतें ढहीं, कम से कम 38 लोगों की मौत

विदेशी राजदूतों और मिशनों ने भारत को दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं

विदेशी राजदूतों और मिशनों ने भारत को दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं

भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस पर विश्व नेताओं ने दी बधाई, लोकतांत्रिक यात्रा और वैश्विक भूमिका को सराहा

भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस पर विश्व नेताओं ने दी बधाई, लोकतांत्रिक यात्रा और वैश्विक भूमिका को सराहा

अमेरिका के राज्यों ने 15 अगस्त को ‘इंडिया डे’ किया घोषित, दुनियाभर में 80वें स्वतंत्रता दिवस की धूम

अमेरिका के राज्यों ने 15 अगस्त को ‘इंडिया डे’ किया घोषित, दुनियाभर में 80वें स्वतंत्रता दिवस की धूम

सिंधु जल समझौते पर बोले पाकिस्तानी पीएम शहबाज़ शरीफ़ : भारत ने रुख़ नहीं बदला तो देंगे सीधा जवाब

सिंधु जल समझौते पर बोले पाकिस्तानी पीएम शहबाज़ शरीफ़ : भारत ने रुख़ नहीं बदला तो देंगे सीधा जवाब

Colombia Earthquake: बढ़ता जा रहा मौत का आंकड़ा, अब तक 265 ने गंवाई जान, 496 अब भी लापता

Colombia Earthquake: बढ़ता जा रहा मौत का आंकड़ा, अब तक 265 ने गंवाई जान, 496 अब भी लापता

डोनाल्ड ट्रंप ने होर्मुज स्ट्रेट पर अमेरिका के ‘पूरे नियंत्रण’ का किया दावा

डोनाल्ड ट्रंप ने होर्मुज स्ट्रेट पर अमेरिका के ‘पूरे नियंत्रण’ का किया दावा

केन्या में भारतीय उच्चायुक्त ने बताया—‘केन्या के लिए भारत क्यों है महत्वपूर्ण’

केन्या में भारतीय उच्चायुक्त ने बताया—‘केन्या के लिए भारत क्यों है महत्वपूर्ण’

परिवार के लिए पद छोड़ेंगी ट्रंप की प्रेस सेक्रेटरी कैरोलिन लेविट, राष्ट्रपति और विदेश मंत्री ने दी शुभकामनाएं

परिवार के लिए पद छोड़ेंगी ट्रंप की प्रेस सेक्रेटरी कैरोलिन लेविट, राष्ट्रपति और विदेश मंत्री ने दी शुभकामनाएं