Monday, November 23, 2026
BREAKING
• मेंस एशिया कप राइजिंग स्टार्स: अंत तक लड़े 'शतकवीर' तिलक वर्मा, मगर पाकिस्तान-ए के खिलाफ नहीं दिला सके जीत • आईएसएल: मोहन बागान सुपर जाइंट ने चर्चिल ब्रदर्स को 2-1 से हराया, प्वाइंट्स टेबल में 'नंबर-1' • विमेंस एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: दीपिका की हैट्रिक, भारत ने थाईलैंड को 7-0 से रौंदकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया • बिग बॉस 20: अरिश्फा का सालों पुराना सपना पूरा करेंगे सलमान, काजी तौकीर को भी दिया काम का ऑफर • रजत दलाल ने अविनाश मिश्रा को दी ईशा सिंह से दूर रहने की हिदायत, बोले- 'तुमने जो करना था कर लिया, अब हमसे दूर रहो' • इस हफ्ते ओटीटी पर मचेगा धमाल, 'हनुमान अंश' से ''ढाई चाल' तक रिलीज होंगी ये फिल्में और सीरीज • साजिद खान: 16 की उम्र में डीजे, फराह के साथ बैकग्राउंड डांस से शुरू हुआ सफर, फिर बनाई 'हाउसफुल' जैसी फिल्में • एक सीन के लिए 21-22 रीटेक लेते थे सूरज बड़जात्या, अब बदला निर्देशन का अंदाज • 'हनुमान अंश' की सफलता से उत्साहित निर्देशक विशाल चतुर्वेदी, बताया- '2027 में दूसरे पार्ट पर होगा काम' • सोने और चांदी में लौटी खरीदारी, कीमतें करीब 2.50 प्रतिशत तक बढ़ीं

दुनिया

पाकिस्तान की सेना को अमेरिकी फंडिंग क्यों? नवनिर्वाचित सीनेटर अल सैयद ने उठाए सवाल

23 नवंबर, 2026 11:23 AM

वॉशिंगटन: अमेरिका के नवनिर्वाचित सीनेटर अब्दुल अल सैयद ने पाकिस्तानी सेना को अमेरिकी फंडिंग का विरोध किया है। उन्होंने यह टिप्पणी इजरायल की धार्मिक पहचान और सभी नागरिकों के समान अधिकारों से जुड़ी बहस के दौरान की। मिशिगन से डेमोक्रेटिक पार्टी के नवनिर्वाचित सीनेटर अल सैयद ने रविवार को एनबीसी के कार्यक्रम 'मीट द प्रेस' में कहा, ''मेरा मानना है कि हमें पाकिस्तान की सेना को वित्तीय सहायता देने के कारोबार में भी नहीं होना चाहिए।''

उनकी यह टिप्पणी उस समय आई, जब कार्यक्रम की मेजबान क्रिस्टन वेलकर ने उनसे सवाल किया कि यदि वह धार्मिक या जातीय पहचान के आधार पर बने देशों का विरोध करते हैं तो फिर पाकिस्तान और डेनमार्क जैसे देशों के संदर्भ में उनका क्या रुख है। उनसे यह भी पूछा गया कि इजरायल को यहूदी राष्ट्र के रूप में अपनी पहचान क्यों छोड़नी चाहिए?

इस पर अल सैयद ने कहा, " मैं सामान्य तौर पर ऐसे राष्ट्रों के पक्ष में नहीं हूं, जिनकी पहचान किसी एक जातीय समुदाय पर आधारित हो। मैं महज अपने सिद्धांतों को सभी देशों पर समान रूप से लागू करने की बात कर रहा हूं।"

उन्होंने अमेरिका का उदाहरण देते हुए कहा कि वहां नागरिकों के साथ उनकी त्वचा के रंग या उनके पूजा करने के तरीके के आधार पर भेदभाव नहीं होना चाहिए। अमेरिकी सरकार जिन देशों को सहायता देती है, उनसे भी समानता और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति प्रतिबद्धता की अपेक्षा की जानी चाहिए।

उन्होंने कहा, ''मेरा मानना है कि हमें हमेशा हर चीज से ऊपर लोकतंत्र को रखना चाहिए।''

हालांकि, पाकिस्तान को लेकर अपनी टिप्पणी में नव निर्वाचित सैयद ने किसी विशेष अमेरिकी सहायता कार्यक्रम, वित्तीय राशि या प्रस्तावित कानून का उल्लेख नहीं किया। उनकी यह टिप्पणी व्यक्तिगत राजनीतिक रुख को दर्शाती है, न कि अमेरिका की मौजूदा पाकिस्तान नीति में किसी बदलाव को।

इजरायल और फिलिस्तीन के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि फिलिस्तीनी परिवार पीढ़ियों से इस क्षेत्र में रह रहे हैं और उन्हें भी अपने अलग देश का वादा किया गया है। उन्होंने कहा, " अमेरिकी नीति ऐसी होनी चाहिए, जो फिलिस्तीनियों और यहूदी इजरायलियों, दोनों के लिए लोकतंत्र, न्याय, शांति, सम्मान और आत्मनिर्णय के अधिकारों का समर्थन करे।"

इंटरव्यू के दौरान एक अन्य मुद्दे पर सैयद ने ईरान के साथ युद्ध के वित्तपोषण को लेकर भी अमेरिकी कांग्रेस की भूमिका पर जोर दिया। उन्होंने इस युद्ध को गैरकानूनी और अनुचित बताते हुए कहा कि युद्ध और सरकारी खर्च से जुड़े फैसलों में सांसदों को अपने संवैधानिक अधिकारों का इस्तेमाल करना चाहिए।

जब उनसे पूछा गया कि क्या वह युद्ध के लिए धन रोकने के उद्देश्य से अमेरिकी सरकार का कामकाज ठप करने (शटडाउन) का समर्थन करेंगे, तो उन्होंने कहा कि वह सरकार बंद नहीं करना चाहते। हालांकि, उन्होंने जोर दिया कि युद्ध और उसके खर्च पर फैसला लेने में कांग्रेस को अपनी भूमिका निभानी चाहिए।

 

Have something to say? Post your comment

और दुनिया खबरें

ट्रंप चाहते हैं एनवीडिया जेन्सन हुआंग को करे 'री-हायर', बोले-ये अच्छा होगा

ट्रंप चाहते हैं एनवीडिया जेन्सन हुआंग को करे 'री-हायर', बोले-ये अच्छा होगा

क्षेत्रीय दबदबा कायम करना हमारा लक्ष्य नहीं, आत्मरक्षा के लिए बढ़ा रहे सैन्य ताकत : किम जोंग उन

क्षेत्रीय दबदबा कायम करना हमारा लक्ष्य नहीं, आत्मरक्षा के लिए बढ़ा रहे सैन्य ताकत : किम जोंग उन

भारत-नीदरलैंड के बीच कई साझा हित, सुरक्षा, तकनीक और वैश्विक चुनौतियों पर होगी चर्चा : टॉम बेरेंडसन

भारत-नीदरलैंड के बीच कई साझा हित, सुरक्षा, तकनीक और वैश्विक चुनौतियों पर होगी चर्चा : टॉम बेरेंडसन

सिएटल एयरपोर्ट पर आईसीई की कार्रवाई से अफरा-तफरी, हिरासत में लिए दो यात्री

सिएटल एयरपोर्ट पर आईसीई की कार्रवाई से अफरा-तफरी, हिरासत में लिए दो यात्री

दक्षिण कोरिया में कॉलेज एंट्रेंस एग्जाम को लेकर बवाल, शिक्षा मंत्री ने इस्तीफे की पेशकश की

दक्षिण कोरिया में कॉलेज एंट्रेंस एग्जाम को लेकर बवाल, शिक्षा मंत्री ने इस्तीफे की पेशकश की

राष्ट्रपति चुनाव प्रचार फंड का पैसा चुनावी व्यवस्था दुरुस्त करने में लगाया जाए: अमेरिकी सीनेटरों की मांग

राष्ट्रपति चुनाव प्रचार फंड का पैसा चुनावी व्यवस्था दुरुस्त करने में लगाया जाए: अमेरिकी सीनेटरों की मांग

ऑस्ट्रेलिया: ऐप के जरिए अपराध का नेटवर्क चला रहा था किशोर, आगजनी और अपहरण का आरोप

ऑस्ट्रेलिया: ऐप के जरिए अपराध का नेटवर्क चला रहा था किशोर, आगजनी और अपहरण का आरोप

रियाद पर दागी गईं बैलिस्टिक मिसाइल, हूती ने दी थी जवाबी कार्रवाई की धमकी

रियाद पर दागी गईं बैलिस्टिक मिसाइल, हूती ने दी थी जवाबी कार्रवाई की धमकी

'ऑपरेशन मानसून थंडर' ने किया ड्रग तस्कर नेटवर्क को ध्वस्त, अमेरिका-भारत साझेदारी की ये मिसाल: सर्जियो गोर

'ऑपरेशन मानसून थंडर' ने किया ड्रग तस्कर नेटवर्क को ध्वस्त, अमेरिका-भारत साझेदारी की ये मिसाल: सर्जियो गोर

बांग्लादेश: हिंसक वारदातों के बीच सुरक्षा कड़ी, सात जिलों में अर्धसैनिक सीमा सुरक्षा बल तैनात

बांग्लादेश: हिंसक वारदातों के बीच सुरक्षा कड़ी, सात जिलों में अर्धसैनिक सीमा सुरक्षा बल तैनात