Saturday, June 27, 2026
BREAKING
Delhi Earthquake: दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप तेज झटके, अफगानिस्तान था केंद्र सेशेल्स बोटैनिकल गार्डन में पीएम मोदी ने दुनिया के सबसे बुजुर्ग कछुए जोनाथन को खिलाया खाना धर्मेंद्र प्रधान की होगी छुट्टी? निर्मला सीतारमण का बदल सकता है मंत्रालय; मोदी कैबिनेट पर क्या अटकलें पंजाब, उत्तराखंड और मेघालय में इसी साल हो सकते हैं चुनाव, नवंबर में डाले जाएंगे वोट! मनुष्य का वास्तविक विकास भौतिक उपलब्धियां नहीं, संस्कार और आध्यात्मिक चेतना : गीता मनीषी आईआईटी रोपड़ के निदेशक प्रो. राजीव अहूजा को थलसेना प्रमुख प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया लोकसभा सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक आयोजित चण्डीगढ़ को मिला उत्तर भारत का पहला सरकारी वयस्क और बुजुर्ग टीकाकरण क्लिनिक : गुलाब चंद कटारिया ने किया उद्घाटन *एस.सी. बहुल गांवों के सर्वांगीण विकास के लिए पंजाब सरकार ने जारी किए 72.21 करोड़ रुपये : डॉ. बलजीत कौर* नशा मुक्त राज्य बनने की ओर बढ़ रहा पंजाब, मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने नशा छोड़ चुके नौजवानों को 'सूरमे' के रूप में किया सम्मानित

पंजाब

पंजाब, उत्तराखंड और मेघालय में इसी साल हो सकते हैं चुनाव, नवंबर में डाले जाएंगे वोट!

27 जून, 2026 08:40 PM

पंजाब की सियासत में इन दिनों एक नई चर्चा ने तूफान ला दिया है। राज्य में विधानसभा चुनाव वैसे तो तय समय के मुताबिक, फरवरी 2027 में होने चाहिए, लेकिन राजनीतिक गलियारों में सुगबुगाहट तेज है कि चुनाव अपने समय से करीब 3-4 महीने पहले, यानी नवंबर 2026 में ही कराए जा सकते हैं। हालांकि अभी तक चुनाव आयोग की तरफ से इसकी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन सूत्रों का कहना है कि पंजाब, मेघालय और उत्तराखंड में चुनाव समय से पहले कराए जा सकते हैं। इतना ही नहीं आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल भी इससे पहले ऐसा दावा कर चुके हैं।

समय से पहले चुनाव के पीछे क्या हैं कारण
सूत्रों के मुताबिक, चुनावों को पहले खिसकाने के पीछे दो बड़े व्यावहारिक कारण बताए जा रहे हैं:

सर्दियों और पहाड़ी इलाकों की मुश्किल: पंजाब के साथ-साथ उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, गोवा और मणिपुर जैसे राज्यों के चुनाव भी आस-पास ही होने होते हैं। क्योंकि जनवरी और फरवरी के महीनों में उत्तराखंड और मणिपुर जैसे पहाड़ी राज्यों में कड़ाके की ठंड और बर्फबारी होती है, इसलिए वहां चुनाव कराना काफी मुश्किल हो जाता है। ठंड की वजह से लोग वोट डालने भी कम निकलते हैं। इसी वजह से चर्चा है कि इन राज्यों के साथ पंजाब का चुनाव भी नवंबर में ही निपटा लिया जाए।

राष्ट्रीय जनगणना का टकराव: इसके अलावा विपक्षी पार्टियों का ऐसा भी कहना है कि फरवरी 2027 से देश में राष्ट्रीय जनगणना का दूसरा और सबसे महत्वपूर्ण चरण शुरू होने वाला है। जब देश की एक बड़ी मशीनरी जनगणना के काम में व्यस्त होगी, तो ऐसे में 5 राज्यों का विधानसभा चुनाव एक साथ संभालना बेहद चुनौतीपूर्ण हो जाएगा।

इससे पहले आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के एक बयान ने पंजाब का सियासी पारा पूरी तरह गरमा दिया है। बठिंडा में एक रोड शो के दौरान केजरीवाल ने साफ कहा, "मुझे बताया गया है कि चुनाव फरवरी 2027 के बजाय नवंबर 2026 में ही हो सकते हैं। अब हमारे पास सिर्फ कुछ महीने बचे हैं और हमारा एक ही मकसद है- भगवंत सिंह मान को फिर से मुख्यमंत्री बनाना।"

हालांकि, भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने इन सभी दावों और चर्चाओं का पूरी तरह खंडन किया है। बीजेपी का कहना है कि यह सिर्फ कयासबाजी है।

'चुनावी मोड' में आए राजनीतिक दल: किसकी क्या है तैयारी?
भले ही तारीखें तय न हों, लेकिन 'नवंबर 2026' की इस संभावना ने सभी पार्टियों को अलर्ट कर दिया है। पंजाब में चुनावी सरगर्मियां एकदम तेज हैं।

सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (AAP) सबसे आगे नजर आ रही है। पार्टी ने बठिंडा से अपने चुनावी अभियान का बिगुल फूंक दिया है। अरविंद केजरीवाल और सीएम भगवंत मान खुद जमीन पर उतर चुके हैं। केजरीवाल लगातार मान सरकार के पिछले चार साल के कामकाज का रिपोर्ट कार्ड रख रहे हैं और दावा कर रहे हैं कि भगवंत मान पर भ्रष्टाचार का एक पैसे का भी आरोप नहीं है।

बीजेपी ने भी पंजाब को लेकर अपनी कमर कस ली है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में पार्टी के बड़े नेताओं ने बैठकें शुरू कर दी हैं और पंजाब के लिए एक मजबूत चुनावी रणनीति को धार दी जा रही है।

मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस अभी इन अचानक तेज हुई गतिविधियों के बीच अपने अंदरूनी समीकरणों को ठीक करने में लगी है। पार्टी फिलहाल अपने संगठन को मजबूत करने और नेताओं के बीच तालमेल बिठाने पर फोकस कर रही है।

Have something to say? Post your comment

और पंजाब खबरें

आईआईटी रोपड़ के निदेशक प्रो. राजीव अहूजा को थलसेना प्रमुख प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया

आईआईटी रोपड़ के निदेशक प्रो. राजीव अहूजा को थलसेना प्रमुख प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया

*एस.सी. बहुल गांवों के सर्वांगीण विकास के लिए पंजाब सरकार ने जारी किए 72.21 करोड़ रुपये : डॉ. बलजीत कौर*

*एस.सी. बहुल गांवों के सर्वांगीण विकास के लिए पंजाब सरकार ने जारी किए 72.21 करोड़ रुपये : डॉ. बलजीत कौर*

नशा मुक्त राज्य बनने की ओर बढ़ रहा पंजाब, मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने नशा छोड़ चुके नौजवानों को 'सूरमे' के रूप में किया सम्मानित

नशा मुक्त राज्य बनने की ओर बढ़ रहा पंजाब, मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने नशा छोड़ चुके नौजवानों को 'सूरमे' के रूप में किया सम्मानित

चेयरमैन बाल मुकंद शर्मा ने पंजाब राज्य खाद्य आयोग के कार्यों को कृत्रिम बुद्धिमत्ता के माध्यम से सशक्त बनाने संबंधी एआई विशेषज्ञ निपुण स्याल के साथ सत्र की अध्यक्षता की

चेयरमैन बाल मुकंद शर्मा ने पंजाब राज्य खाद्य आयोग के कार्यों को कृत्रिम बुद्धिमत्ता के माध्यम से सशक्त बनाने संबंधी एआई विशेषज्ञ निपुण स्याल के साथ सत्र की अध्यक्षता की

सतिगुरु कबीर महाराज जी की बाणी आपसी प्रेम, शांति, एकता और विश्व भाईचारे का संदेश देती है : मोहिंदर भगत

सतिगुरु कबीर महाराज जी की बाणी आपसी प्रेम, शांति, एकता और विश्व भाईचारे का संदेश देती है : मोहिंदर भगत

सीमा पार हथियार तस्करी नेटवर्क से जुड़े चार आरोपी 10 आधुनिक पिस्तौलों सहित काबू

सीमा पार हथियार तस्करी नेटवर्क से जुड़े चार आरोपी 10 आधुनिक पिस्तौलों सहित काबू

मुख्यमंत्री सेहत योजना के तहत कैशलेस आपातकालीन हृदय उपचार से पंजाब में बच रही हैं अनगिनत जानें, मात्र 5 महीनों में 6,000 से अधिक कार्डियक प्रक्रियाएं सम्पन्न

मुख्यमंत्री सेहत योजना के तहत कैशलेस आपातकालीन हृदय उपचार से पंजाब में बच रही हैं अनगिनत जानें, मात्र 5 महीनों में 6,000 से अधिक कार्डियक प्रक्रियाएं सम्पन्न

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने समाना में खेल स्टेडियम की आधारशिला रखी; नशे के खिलाफ खेलों को सबसे प्रभावी हथियार बताया

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने समाना में खेल स्टेडियम की आधारशिला रखी; नशे के खिलाफ खेलों को सबसे प्रभावी हथियार बताया

पंजाब स्टेट फूड कमीशन ने 3 महीने के राशन के लिए एक ही पर्ची और बहुभाषी लेन-देन रसीदें जारी करने की सिफारिश की

पंजाब स्टेट फूड कमीशन ने 3 महीने के राशन के लिए एक ही पर्ची और बहुभाषी लेन-देन रसीदें जारी करने की सिफारिश की

विजिलेंस ब्यूरो ने 1,00,000 रुपये की रिश्वत लेते सहायक रजिस्ट्रार को रंगे हाथों काबू किया

विजिलेंस ब्यूरो ने 1,00,000 रुपये की रिश्वत लेते सहायक रजिस्ट्रार को रंगे हाथों काबू किया