Monday, August 17, 2026
BREAKING
पंजाब में भाजपा की सरकार बनने पर नशा बेचने वालों को बाहर करेंगे : नायब सिंह सैनी तीज का त्योहार हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और पहचान का प्रतीक : संध्या जैन जीवन कुंडू हत्याकांड की निष्पक्ष जांच हो, पीड़ितों पर दमन बंद करे सरकार : कुमारी सैलजा अंग्रेजों से भी ज्यादा अत्याचार कर रही भाजपा सरकार : दुष्यंत चौटाला शहीद स्मारक के उद्घाटन के बाद यहां हर 15 अगस्त और 26 जनवरी को शाम के समय कार्यक्रम होंगे : अनिल विज हरियाणा में सफाई और फायर कर्मचारियों का आंदोलन उग्र, मांगों पर सरकार से नहीं बनी बात... Sonipat में रील के चक्कर में हवालात पहुंचे 8 युवक, स्वतंत्रता दिवस पर किया कांड...जानिए ऐसे कौन सी पोस्ट की शेयर किसानों और सरकार के बीच बातचीत शुरु, दिल्ली कूच को लेकर हरियाणा पुलिस ने खनोरी बार्डर किया हुआ सील मां बनने से पहले सामंथा रुथ प्रभु ने लिया नया जिम्मा, 'सेलिब्रिटी मास्टरशेफ तमिल' को करेंगी होस्ट ट्रोलिंग को अब दिल पर नहीं लेतीं, सफलता की कहानी का हिस्सा मानती हूं : नीति टेलर

राष्ट्रीय

Delhi Earthquake: दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप तेज झटके, अफगानिस्तान था केंद्र

27 जून, 2026 08:43 PM

दिल्ली एनसीआर समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। इसका केंद्र अफगानिस्तान के हिंदुकुश में धरती की तरह से 215 किलोमीटर की गहराई में बताया जा रहा है। वहीं रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 6.2 मापी गई है। Delhi Earthquake: दिल्ली एनसीआर समेत भारत के कई हिस्सों में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। नेशनल जियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया के मुताबिक इसका केंद्र अफगानिस्तान के हिंदुकुश में धरती की तरह से 215 किलोमीटर की गहराई में बताया जा रहा है। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 6.2 मापी गई है। भूकंप के झटके इतने तेज थे कि घरों और ऑफिस में बैठे लोग बाहर की ओर दौड़ पड़े। हालांकि इसमें जान माल के नुकसान की खबर नहीं है।

शनिवार शाम 7 बजकर चार मिनट पर आए इस भूकंप का केंद्र धरती की सतह से काफी ज्यादा गहराई में था। इसी चलते इसके कई देशों में महसूस हुए। अफगानिस्तान के अलावा पाकिस्तान, भारत, चीन, ताजिकिस्तान, उज़्बेकिस्तान, किर्गिस्तान और तुर्कमेनिस्तान में इसका असर देखा गया। वहीं भारत में दिल्ली के अलावा जम्मू-कशमीर समेत उत्तर भारत के कुछ अन्य राज्यों में भी भूकंप के तेज झटके महसूस हुए।

एक्सपर्ट्स के मुताबिक भूकंप का केंद्र जितनी ज्यादा गहराई में होता है, उतने ही व्यापक तौर पर इसका असर देखा जाता है। हालांकि इससे नुकसान होने की संभावना कम होती है। सोशल मीडिया पर लोग दिल्ली और श्रीनगर समेत भारत के कई हिस्सों में झटके महसूस होने की बात कह रहे हैं।

पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में 5 बार भूकंप
इससे पहले पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में शुक्रवार से अब तक मध्यम तीव्रता वाले कम से कम पांच भूकंप आ चुके हैं। शनिवार सुबह आए भूकंप के झटकों से बरखान और आसपास के क्षेत्र प्रभावित हुए।

अधिकारियों के अनुसार, रिक्टर पैमाने पर 4.3 से 5.2 की तीव्रता वाले इन भूकंपों में पांच लोग घायल हुए हैं और कुछ मकानों को नुकसान पहुंचा है।पाकिस्तान मौसम विज्ञान विभाग के मुख्य मौसम विज्ञानी अमीर हैदर लेघारी ने बताया कि ये भूकंप एक भ्रंश रेखा पर आए और संभव है कि इनका संबंध दुनिया के विभिन्न हिस्सों में आए बड़े भूकंपों से हो।

वेनेजुएला में आए भूकंप में 920 लोगों की मौत
दूसरी ओर, 25 जून को वेनेजुएला में 7.2 और 7.5 तीव्रता के दो भूकंप आए, जिनमें कम से कम 920 लोगों की मौत हो गई, 51,000 से ज़्यादा लोग लापता हो गए और बड़े पैमाने पर नुकसान हुआ।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

केंद्र ने रिफाइनरियों और उत्पादकों के लिए एलपीजी उत्पादन लक्ष्य तय किए, आपूर्ति संबंधी जोखिम को कम करने में मिलेगी मदद

केंद्र ने रिफाइनरियों और उत्पादकों के लिए एलपीजी उत्पादन लक्ष्य तय किए, आपूर्ति संबंधी जोखिम को कम करने में मिलेगी मदद

ब्राह्मण चेहरों के अभाव में बसपा 2027 में कैसे साधेगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?

ब्राह्मण चेहरों के अभाव में बसपा 2027 में कैसे साधेगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?

वोट बैंक के लालच में कांग्रेस ने वंदे मातरम को भुला दिया था, देश माफ नहीं करेगा : अमित शाह

वोट बैंक के लालच में कांग्रेस ने वंदे मातरम को भुला दिया था, देश माफ नहीं करेगा : अमित शाह

देशवासियों को प्रेरणा देता है वीरांगनाओं का त्याग और बलिदान, रानी अवंती बाई महान क्रांतिकारी : सीएम योगी

देशवासियों को प्रेरणा देता है वीरांगनाओं का त्याग और बलिदान, रानी अवंती बाई महान क्रांतिकारी : सीएम योगी

‎बिहार : श्रावणी मेले में कांवरियों का सहारा बनी ‘जीविका दीदी की रसोई’, शुद्ध भोजन के साथ सेवा का संकल्प

‎बिहार : श्रावणी मेले में कांवरियों का सहारा बनी ‘जीविका दीदी की रसोई’, शुद्ध भोजन के साथ सेवा का संकल्प

सीएम भूपेंद्र पटेल वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट के लिए अमेरिका और कनाडा के दौरे पर

सीएम भूपेंद्र पटेल वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट के लिए अमेरिका और कनाडा के दौरे पर

संयुक्त सीएसआईआर-यूजीसी नेट उत्तर कुंजी जारी, 18 अगस्त तक आपत्ति दर्ज कराने का मौका

संयुक्त सीएसआईआर-यूजीसी नेट उत्तर कुंजी जारी, 18 अगस्त तक आपत्ति दर्ज कराने का मौका

सेना के सहयोग से वीर नारियों के लिए नई राह, एविएशन सेक्टर में रोजगार

सेना के सहयोग से वीर नारियों के लिए नई राह, एविएशन सेक्टर में रोजगार

स्वामी रामकृष्ण परमहंस की पुण्यतिथि पर नेताओं ने किया नमन, कहा- उनके विचार सदैव मार्गदर्शक हैं

स्वामी रामकृष्ण परमहंस की पुण्यतिथि पर नेताओं ने किया नमन, कहा- उनके विचार सदैव मार्गदर्शक हैं

हिन्दुस्तान जिंक के प्रधान कार्यालय सहित सभी इकाईयों हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता समारोह

हिन्दुस्तान जिंक के प्रधान कार्यालय सहित सभी इकाईयों हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता समारोह