Sunday, August 16, 2026
BREAKING
पंजाब में भाजपा की सरकार बनने पर नशा बेचने वालों को बाहर करेंगे : नायब सिंह सैनी तीज का त्योहार हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और पहचान का प्रतीक : संध्या जैन जीवन कुंडू हत्याकांड की निष्पक्ष जांच हो, पीड़ितों पर दमन बंद करे सरकार : कुमारी सैलजा अंग्रेजों से भी ज्यादा अत्याचार कर रही भाजपा सरकार : दुष्यंत चौटाला शहीद स्मारक के उद्घाटन के बाद यहां हर 15 अगस्त और 26 जनवरी को शाम के समय कार्यक्रम होंगे : अनिल विज हरियाणा में सफाई और फायर कर्मचारियों का आंदोलन उग्र, मांगों पर सरकार से नहीं बनी बात... Sonipat में रील के चक्कर में हवालात पहुंचे 8 युवक, स्वतंत्रता दिवस पर किया कांड...जानिए ऐसे कौन सी पोस्ट की शेयर किसानों और सरकार के बीच बातचीत शुरु, दिल्ली कूच को लेकर हरियाणा पुलिस ने खनोरी बार्डर किया हुआ सील मां बनने से पहले सामंथा रुथ प्रभु ने लिया नया जिम्मा, 'सेलिब्रिटी मास्टरशेफ तमिल' को करेंगी होस्ट ट्रोलिंग को अब दिल पर नहीं लेतीं, सफलता की कहानी का हिस्सा मानती हूं : नीति टेलर

हरियाणा

अंग्रेजों से भी ज्यादा अत्याचार कर रही भाजपा सरकार : दुष्यंत चौटाला

16 अगस्त, 2026 07:20 PM

चंडीगढ़ : हरियाणा के पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने स्वतंत्रता दिवस के दिन हांसी में शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे लोगों पर पुलिस द्वारा की गई लाठीजार्च को बर्बरता करार देते हुए इसकी कड़े शब्दों में निंदा की है। दुष्यंत चौटाला ने प्रदेश के मुख्यमंत्री से सवाल पूछते हुए कहा कि मुख्यमंत्री साहब, आपकी सरकार ने न्याय मांगने वालों पर अंग्रेजों से भी ज्यादा बर्बरता क्यूं की ? उन्होंने कहा कि अंग्रेजी हुकूमत से आजादी का मतलब ये था कि पुलिस की बर्बरता से आजादी, सरकार के शोषण से आजादी, अन्याय, अत्याचार और असमानता से आजादी, लेकिन जिस तरीके से हांसी में शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों व किसानों को लाठियों से पीटा गया है, वे बेहद निंदनीय है। उन्होंने कहा कि सरकार के आदेश पर जो बर्बरता हांसी में लोगों पर की गई, उसे देखकर तो यही लगता है कि इस आजादी, देशभक्ति के इस पर्व स्वतंत्रता दिवस का कोई महत्व नहीं रह जाता।

दुष्यंत चौटाला ने कहा कि बड़े दुर्भाग्य की बात है कि आज भाजपा सरकार में प्रदेश की कानून व्यवस्था देख रही पुलिस अपराधियों को पकड़ने की बजाय न्याय मांग रहे आम लोगों पर ही लाठियां और पत्थर बरसाने में लगी हुई है। पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने कहा कि मुख्यमंत्री जी, अत्याचार के मामले में आपकी सरकार तो अंग्रेजों से भी बहुत आगे निगल गई है। उन्होंने कहा कि जिस परिवार से एक व्यक्ति की हत्या हुई है, उस परिवार द्वारा सरकार से जांच की मांग करने पर लाठियां बरसाने के आदेश तो अंग्रेजी सरकार भी नहीं देती थी। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि जात-धर्म और लाठियां, जहां सरकार की बुनियाद हो, क्या भगत सिंह ये चाहते थे कि उनका देश ऐसा आजाद हो ? दुष्यंत चौटाला ने पुलिस की बर्बरता का जिक्र करते हुए कहा कि हांसी में डेयरी संचालक जीवन हत्याकांड को लेकर न्याय की मांग कर रहे पीड़ित परिवार, किसान संगठनों, सामाजिक संगठनों, महिलाओं और बुजुर्गों पर पुलिस ने बर्बरतापूर्वक लाठियां बरसाई, जिसमें कई लोग घायल हुए।

उन्होंने कहा कि हांसी एसपी ग्रामीणों पर पत्थर फैंक रहा है, सादी वर्दी में पुलिस वाला एके-47 लहराकर लोगों को धमका रहा हैं। महिलाओं को दुकान में बंधक बनाने के भी दृश्य सामने आए है। बुजुर्गों के सिर फोड़ कर उन्हें लहूलुहान किया गया। दुष्यंत चौटाला ने हैरानी जताते हुए कहा कि सरकार लाठीचार्ज की घटना की जांच करवाकर दोषी पुलिस वालों पर कार्रवाई करने की बजाय उल्टा न्याय की मांग कर रहे लोगों पर ही मुकदमे दर्ज करके उनकी आवाज दबाने में जुटी हुई है। दुष्यंत चौटाला ने मांग करते हुए कहा कि सरकार को आम लोगों पर लाठियां और पत्थर बरसाने वाले पुलिसवालों पर कार्रवाई करनी चाहिए और पीड़ित परिवार की मांगों को पूरा करते हुए उन्हें न्याय दिलाना चाहिए।

Have something to say? Post your comment

और हरियाणा खबरें

पंजाब में भाजपा की सरकार बनने पर नशा बेचने वालों को बाहर करेंगे : नायब सिंह सैनी

पंजाब में भाजपा की सरकार बनने पर नशा बेचने वालों को बाहर करेंगे : नायब सिंह सैनी

तीज का त्योहार हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और पहचान का प्रतीक : संध्या जैन

तीज का त्योहार हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और पहचान का प्रतीक : संध्या जैन

जीवन कुंडू हत्याकांड की निष्पक्ष जांच हो, पीड़ितों पर दमन बंद करे सरकार : कुमारी सैलजा

जीवन कुंडू हत्याकांड की निष्पक्ष जांच हो, पीड़ितों पर दमन बंद करे सरकार : कुमारी सैलजा

शहीद स्मारक के उद्घाटन के बाद यहां हर 15 अगस्त और 26 जनवरी को शाम के समय कार्यक्रम होंगे : अनिल विज

शहीद स्मारक के उद्घाटन के बाद यहां हर 15 अगस्त और 26 जनवरी को शाम के समय कार्यक्रम होंगे : अनिल विज

हरियाणा में सफाई और फायर कर्मचारियों का आंदोलन उग्र, मांगों पर सरकार से नहीं बनी बात...

हरियाणा में सफाई और फायर कर्मचारियों का आंदोलन उग्र, मांगों पर सरकार से नहीं बनी बात...

Sonipat में रील के चक्कर में हवालात पहुंचे 8 युवक, स्वतंत्रता दिवस पर किया कांड...जानिए ऐसे कौन सी पोस्ट की शेयर

Sonipat में रील के चक्कर में हवालात पहुंचे 8 युवक, स्वतंत्रता दिवस पर किया कांड...जानिए ऐसे कौन सी पोस्ट की शेयर

किसानों और सरकार के बीच बातचीत शुरु, दिल्ली कूच को लेकर हरियाणा पुलिस ने खनोरी बार्डर किया हुआ सील

किसानों और सरकार के बीच बातचीत शुरु, दिल्ली कूच को लेकर हरियाणा पुलिस ने खनोरी बार्डर किया हुआ सील

मंत्री अनिल विज का कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- ‘‘वंदे मातरम का अपमान और देश के विभाजन के लिए कौन जिम्मेदार?’’

मंत्री अनिल विज का कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- ‘‘वंदे मातरम का अपमान और देश के विभाजन के लिए कौन जिम्मेदार?’’

अनिल विज ने अम्बाला छावनी में शहीद स्मारक में लाइट एंड साउंड शो का किया अवलोकन, कहा- 1857 के स्वतंत्रता संग्राम का इतिहास होगा प्रदर्शित

अनिल विज ने अम्बाला छावनी में शहीद स्मारक में लाइट एंड साउंड शो का किया अवलोकन, कहा- 1857 के स्वतंत्रता संग्राम का इतिहास होगा प्रदर्शित

CM नायब सिंह सैनी ने अटल बिहारी वाजपेयी को पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि, बोले- ‘अटल जी के विचार सदैव मार्गदर्शन देते रहेंगे’

CM नायब सिंह सैनी ने अटल बिहारी वाजपेयी को पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि, बोले- ‘अटल जी के विचार सदैव मार्गदर्शन देते रहेंगे’