Sunday, August 16, 2026
BREAKING
जसरंगी जुगलबंदी से हवेली संगीत तक, पंडित जसराज ने संगीत की दुनिया में किए 3 बड़े नवाचार 'भाई तेरा स्टार है' में 'मैंडी' का किरदार निकी वालिया के लिए क्यों था बड़ी चुनौती, एक्ट्रेस ने किया खुलासा विमल इलायची के विज्ञापन पर फंसे शाहरुख खान, अजय देवगन और टाइगर श्रॉफ, महाराष्ट्र एफडीए ने भेजा नोटिस डेविड धवन : एडिटिंग से डायरेक्शन तक, सपने के टूटने से 'किंग ऑफ कॉमेडी' का 'किस्मत कनेक्शन' बर्थडे स्पेशल : एयर होस्टेस से एक्टिंग का सफर, आज बॉलीवुड की लोकप्रिय अभिनेत्रियों में शामिल एफएसएसएआई के नोटिस के बाद खाद्य कंपनियों ने भ्रामक दावों को हटाया, लेबल और उत्पादों में किया बदलाव केंद्र ने रिफाइनरियों और उत्पादकों के लिए एलपीजी उत्पादन लक्ष्य तय किए, आपूर्ति संबंधी जोखिम को कम करने में मिलेगी मदद रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने भारत को स्वतंत्रता दिवस की दी शुभकामनाएं, कहा- सही मायने में मिल रहा बहुत सम्मान ब्राह्मण चेहरों के अभाव में बसपा 2027 में कैसे साधेगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला? वोट बैंक के लालच में कांग्रेस ने वंदे मातरम को भुला दिया था, देश माफ नहीं करेगा : अमित शाह

राष्ट्रीय

संयुक्त सीएसआईआर-यूजीसी नेट उत्तर कुंजी जारी, 18 अगस्त तक आपत्ति दर्ज कराने का मौका

संयुक्त सीएसआईआर-यूजीसी नेट उत्तर कुंजी जारी, 18 अगस्त तक आपत्ति दर्ज कराने का मौका

16 अगस्त, 2026 05:00 PM

नई दिल्ली : नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने संयुक्त सीएसआईआर-यूजीसी नेट जून 2026 परीक्षा की अनंतिम उत्तर कुंजी जारी कर दी है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार अब अपनी उत्तर कुंजी और दर्ज किए गए उत्तरों की जांच कर सकते हैं। किसी प्रश्न के उत्तर को लेकर आपत्ति होने पर उम्मीदवार निर्धारित समय के भीतर आपत्ति भी दर्ज करा सकते हैं।

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने उत्तर कुंजी को चुनौती देने के लिए 16 से 18 अगस्त रात 11 बजे तक का समय निर्धारित किया है। एजेंसी ने उम्मीदवारों को यह सलाह दी है कि वे तय अवधि के दौरान आधिकारिक परीक्षा पोर्टल पर जाकर अपनी आपत्तियां दर्ज कराएं। यानी अब इस परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार अपने प्रश्नपत्र में दिए गए उत्तरों और अनंतिम उत्तर कुंजी में दिए गए सही उत्तरों का मिलान कर सकते हैं।

यदि किसी प्रश्न के उत्तर को लेकर उन्हें लगता है कि उत्तर कुंजी में गलती है, तो वे निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार उस प्रश्न को चुनौती दे सकते हैं। आपत्ति दर्ज करने से पहले उम्मीदवारों को संबंधित प्रश्न, अपने द्वारा चुने गए उत्तर और उत्तर कुंजी में दिए गए उत्तर की सावधानीपूर्वक जांच करनी चाहिए। एजेंसी के मुताबिक, उत्तर कुंजी को लेकर चुनौती की 18 अगस्त रात 11 बजे के बाद उपलब्ध नहीं रहेगी।

इसके साथ ही शिक्षाविदों का कहना है कि उम्मीदवारों को अंतिम समय का इंतजार नहीं करना चाहिए, क्योंकि अंतिम समय में वेबसाइट पर अधिक दबाव के कारण तकनीकी परेशानी हो सकती है। उम्मीदवारों को यह भी ध्यान रखना चाहिए कि निर्धारित समय सीमा समाप्त होने के बाद किसी भी परिस्थिति में आपत्ति स्वीकार नहीं की जाएगी।

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने छात्रों से कहा है कि वे केवल आधिकारिक सूचना पर ही भरोसा करें। एजेंसी ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि वे उत्तर कुंजी, आपत्ति दर्ज कराने की प्रक्रिया और परीक्षा से संबंधित अन्य जानकारी के लिए केवल राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। यहां मौजूद आधिकारिक सूचनाओं पर ही भरोसा करें।

एजेंसी की वेबसाइट पर परीक्षा से जुड़ी नवीनतम सूचनाएं लगातार उपलब्ध कराई जा रही हैं। यूजीसी-नेट के माध्यम से अभ्यर्थियों की सहायक प्रोफेसर के लिए पात्रता और कनिष्ठ अनुसंधान अध्येता के लिए पात्रता निर्धारित की जाती है। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी के अनुसार, परीक्षा के लिए पात्रता और अन्य नियम संबंधित अधिसूचनाओं के अनुसार लागू होते हैं।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

केंद्र ने रिफाइनरियों और उत्पादकों के लिए एलपीजी उत्पादन लक्ष्य तय किए, आपूर्ति संबंधी जोखिम को कम करने में मिलेगी मदद

केंद्र ने रिफाइनरियों और उत्पादकों के लिए एलपीजी उत्पादन लक्ष्य तय किए, आपूर्ति संबंधी जोखिम को कम करने में मिलेगी मदद

ब्राह्मण चेहरों के अभाव में बसपा 2027 में कैसे साधेगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?

ब्राह्मण चेहरों के अभाव में बसपा 2027 में कैसे साधेगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?

वोट बैंक के लालच में कांग्रेस ने वंदे मातरम को भुला दिया था, देश माफ नहीं करेगा : अमित शाह

वोट बैंक के लालच में कांग्रेस ने वंदे मातरम को भुला दिया था, देश माफ नहीं करेगा : अमित शाह

देशवासियों को प्रेरणा देता है वीरांगनाओं का त्याग और बलिदान, रानी अवंती बाई महान क्रांतिकारी : सीएम योगी

देशवासियों को प्रेरणा देता है वीरांगनाओं का त्याग और बलिदान, रानी अवंती बाई महान क्रांतिकारी : सीएम योगी

‎बिहार : श्रावणी मेले में कांवरियों का सहारा बनी ‘जीविका दीदी की रसोई’, शुद्ध भोजन के साथ सेवा का संकल्प

‎बिहार : श्रावणी मेले में कांवरियों का सहारा बनी ‘जीविका दीदी की रसोई’, शुद्ध भोजन के साथ सेवा का संकल्प

सीएम भूपेंद्र पटेल वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट के लिए अमेरिका और कनाडा के दौरे पर

सीएम भूपेंद्र पटेल वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट के लिए अमेरिका और कनाडा के दौरे पर

सेना के सहयोग से वीर नारियों के लिए नई राह, एविएशन सेक्टर में रोजगार

सेना के सहयोग से वीर नारियों के लिए नई राह, एविएशन सेक्टर में रोजगार

स्वामी रामकृष्ण परमहंस की पुण्यतिथि पर नेताओं ने किया नमन, कहा- उनके विचार सदैव मार्गदर्शक हैं

स्वामी रामकृष्ण परमहंस की पुण्यतिथि पर नेताओं ने किया नमन, कहा- उनके विचार सदैव मार्गदर्शक हैं

हिन्दुस्तान जिंक के प्रधान कार्यालय सहित सभी इकाईयों हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता समारोह

हिन्दुस्तान जिंक के प्रधान कार्यालय सहित सभी इकाईयों हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता समारोह

अखिलेश ने राम मंदिर चढ़ावे के मुद्दे पर वीडियो गीत के जरिए साधा निशाना, कहा भाजपा के पाप का पैसा नहीं चाहिए

अखिलेश ने राम मंदिर चढ़ावे के मुद्दे पर वीडियो गीत के जरिए साधा निशाना, कहा भाजपा के पाप का पैसा नहीं चाहिए