Friday, September 04, 2026
BREAKING
17 घंटे 39 मिनट चली हरियाणा विधानसभा की कार्यवाही, 15 विधेयक और 2 सरकारी संकल्प पारित हरियाणा सरकार ने गन्ना किसानों के लिए सब्सिडी योजनाओं का किया ऐलान शिक्षकों की भूमिका केवल पढ़ाने तक सीमित नहीं, विद्यार्थियों के मार्गदर्शक और प्रेरणास्रोत बनें : राज्यपाल घोष कैग रिपोर्ट ने खोली भाजपा सरकार के ‘पारदर्शी सुशासन’ की पोल: राव नरेंद्र सिंह दलित सम्मान और संवैधानिक अधिकारों से समझौता स्वीकार नहीं : कुमारी सैलजा हरियाणा: सोनीपत के खरखौदा में केएमपी एक्सप्रेसवे ट्रक से टकराई इको कार, तीन लोगों की मौत हरसिमरत कौर बादल ने 'आप' सरकार पर लगाए गंभीर आरोप, कहा-पंजाब में आवाज उठाने वालों को दबाया जा रहा मोहाली में CP-67 मॉल के बाहर चली गोलियां, इलाके में दहशत का माहौल Golden Temple में बेअदबी से मचा हड़कंप! माथा टेकने पहुंचा युवक, फिर कर दी ऐसी हरकत... Shimla: सस्ते राशन डिपुओं में सिर्फ 33 रुपए मिलेगी चीनी, बाजार में 70-75 रुपए दाम

हिमाचल

हर घर तक स्वच्छ जल पहुंचाने पर जोर, शहरों में पानी की गुणवत्ता जांच, बिल वितरण-प्लांट मेंटेनेंस के काम जारी

17 अप्रैल, 2026 06:20 PM

शिमला : केंद्र सरकार के आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय द्वारा संचालित अमृत 2.0 मिशन के तहत अमृत मित्र योजना को जमीनी स्तर पर तेजी से लागू किया जा रहा है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य शहरी क्षेत्रों में हर घर तक स्वच्छ और सुरक्षित पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करना है। योजना के तहत वूमन फार वाटर पहल के माध्यम से महिलाओं की भागीदारी बढ़ाई जा रही है, जिससे जल प्रबंधन को अधिक प्रभावी और पारदर्शी बनाया जा सके। प्रदेश के शहरी निकायों में चंबा, रामपुर, हमीरपुर, डलहौजी, पालमपुर, मंडी, सुन्नी, नादौन में अलग-अलग वार्डों में विभिन्न कार्यों को अंजाम दिया जा रहा है। इन कार्यों में जल स्रोतों की सफाई और रखरखाव, जल गुणवत्ता की नियमित जांच, पानी के बिलों का वितरण और संग्रहण तथा जल उपचार संयंत्रों की देखरेख प्रमुख रूप से शामिल है। योजना के तहत कार्यों को तकनीकी और गैर-तकनीकी श्रेणियों में विभाजित किया गया है।

तकनीकी कार्यों में जल उपचार संयंत्रों की मरम्मत, संचालन और सपोर्ट गतिविधियां शामिल हैं, जिससे पानी की आपूर्ति व्यवस्था सुचारू बनी रहे। वहीं गैर-तकनीकी कार्यों में पानी की गुणवत्ता की जांच, उपभोक्ताओं को जागरूक करना, बिल वितरण और संग्रहण जैसे कार्य किए जा रहे हैं। शहरी विकास विभाग के निदेश डा. नीरज कुमार ने बताया कि 14 शहरी क्षेत्रों में अमृत मित्र योजना शुरू करने का प्रस्ताव सरकार को भेजा गया है। सरकार से मंजूरी मिलने के बाद इन 14 शहरी निकायों में भी अमृत मित्र योजना शुरू की जाएगी।

97 स्वयं सहायता समूह जोड़े
अभी तक इस योजना के तहत 97 स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं की इस योजना से जोड़ा गया है। इस योजना की खास बात यह है कि इसमें स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को प्रशिक्षित कर उन्हें इन कार्यों में शामिल किया गया है। बड़ी संख्या में महिलाओं को पानी की गुणवत्ता जांच और बिलिंग सिस्टम के लिए ट्रेनिंग दी गई है, जबकि दर्जनों स्वयं सहायता समूह सक्रिय रूप से इस अभियान से जुड़े हुए हैं। इससे महिलाओं को रोजगार के अवसर मिलने के साथ-साथ उनकी सामाजिक और आर्थिक स्थिति भी मजबूत हो रही है।

Have something to say? Post your comment

और हिमाचल खबरें

Shimla: सस्ते राशन डिपुओं में सिर्फ 33 रुपए मिलेगी चीनी, बाजार में 70-75 रुपए दाम

Shimla: सस्ते राशन डिपुओं में सिर्फ 33 रुपए मिलेगी चीनी, बाजार में 70-75 रुपए दाम

"हिमाचल की चुनौतियों का तकनीकी समाधान खोजें युवा", दीक्षांत समारोह में बोले राज्यपाल कविंद्र गुप्ता

लोगों को जल्द मिलेगी बड़ी राहत, 50 वर्ष के इंतजार के बाद सुजानपुर में बन रहा बस स्टैंड

लोगों को जल्द मिलेगी बड़ी राहत, 50 वर्ष के इंतजार के बाद सुजानपुर में बन रहा बस स्टैंड

विधानसभा: पुलिस भर्ती के लिए आए 98,719 आवेदन, अब आवेदन तिथि नहीं बढ़ेगी : सुक्खू

विधानसभा: पुलिस भर्ती के लिए आए 98,719 आवेदन, अब आवेदन तिथि नहीं बढ़ेगी : सुक्खू

विधानसभा : सिंगल टीचर वाले स्कूलों के लिए नई नीति लाएंगे : सुक्खू

विधानसभा : सिंगल टीचर वाले स्कूलों के लिए नई नीति लाएंगे : सुक्खू

Shimla: बिना मंत्रिमंडल गठन के सीएम सुक्खू ने की तालाबंदी, आज भी 3214 स्कूलों में एक ही शिक्षक : जयराम

Shimla: बिना मंत्रिमंडल गठन के सीएम सुक्खू ने की तालाबंदी, आज भी 3214 स्कूलों में एक ही शिक्षक : जयराम

विधानसभा : सरकारी विश्वविद्यालयों में लोक सेवा आयोग से होगी शिक्षकों की भर्ती

विधानसभा : सरकारी विश्वविद्यालयों में लोक सेवा आयोग से होगी शिक्षकों की भर्ती

Shimla: हिम चंडीगढ़ अति आधुनिक और टिकाऊ शहरी केंद्र के रूप में होगा विकसित : सीएम

Shimla: हिम चंडीगढ़ अति आधुनिक और टिकाऊ शहरी केंद्र के रूप में होगा विकसित : सीएम

विधानसभा : जनगणना के बाद ओबीसी आरक्षण पर होगा फैसला : सुक्खू

विधानसभा : जनगणना के बाद ओबीसी आरक्षण पर होगा फैसला : सुक्खू

विधानसभा: पात्र पंचायत चौकीदार होंगे नियमित : सुक्खू

विधानसभा: पात्र पंचायत चौकीदार होंगे नियमित : सुक्खू