Sunday, June 28, 2026
BREAKING
ईरान और अमेरिका में फिर शुरू हुआ तनाव, ताजा हमलों के बीच राष्ट्रपति ट्रंप ने दी चेतावनी पूर्व पीएम पीवी नरसिम्हा राव की जयंती पर प्रधानमंत्री मोदी ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की ‘फास्ट पेट्रोल वेसल’ सेशेल्‍स की समुद्री सुरक्षा मजबूती की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम : पीएम मोदी कैलाश मानसरोवर यात्रा को लेकर विदेश मंत्रालय ने एडवाइजरी जारी की, आवश्यक दस्तावेज मिलने के बाद ही शुरू करें यात्रा भारत-यूके सीईटीए से दोनों देशों के बीच व्यापार, निवेश और इनोवेशन में साझेदारी होगी मजबूत : पीयूष गोयल जापान के इवाते में 6.1 तीव्रता के भूकंप के झटके, सुनामी की कोई चेतावनी नहीं अमेरिका ने कमर्शियल शिप पर हुए हमले के बाद की जवाबी कार्रवाई, ईरान को बनाया निशाना भारत-अमेरिका मिलकर बनाएंगे भरोसेमंद टेक्नोलॉजी सप्लाई चेन, एआई और चिप्स पर मुख्य फोकस फीफा वर्ल्ड कप: डीआर कांगो ने रचा इतिहास, 52 साल बाद जीत दर्ज कर बनाई नॉकआउट स्टेज में जगह फीफा वर्ल्ड कप: पुर्तगाल के खिलाफ ड्रॉ के साथ ग्रुप में शीर्ष पर रहा कोलंबिया

पंजाब

अमृतसर एयरपोर्ट पर कस्टम की बड़ी कार्रवाई, 6.27 किलो गांजा के साथ यात्री गिरफ्तार

17 अप्रैल, 2026 07:03 PM

अमृतसर : पंजाब के अमृतसर एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग को एक बड़ी सफलता मिली है। श्री गुरु रामदास जी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पर कस्टम की कार्रवाई में एक अंतरराष्ट्रीय यात्री को गिरफ्तार कर उसके पास से भारी मात्रा में मादक पदार्थ बरामद किया गया है। जानकारी के मुताबिक, कस्टम अधिकारियों ने एपीआईएस (एडवांस पैसेंजर इंफॉर्मेशन सिस्टम) प्रोफाइलिंग और नेशनल काउंटर टेररिज्म सेंटर (एनसीटीसी) से मिली खुफिया सूचना के आधार पर इस ऑपरेशन को अंजाम दिया। संदिग्ध यात्री बैंकॉक से सिंगापुर होते हुए फ्लाइट नंबर टीआर 750 के जरिए अमृतसर पहुंचा था। पहले से इनपुट होने के कारण जैसे ही यात्री एयरपोर्ट पर उतरा, उसकी गतिविधियों पर नजर रखी गई और प्रोफाइलिंग के बाद उसे जांच के लिए रोका गया। कस्टम अधिकारियों द्वारा की गई गहन तलाशी में यात्री के सामान से 6270 ग्राम गांजा बरामद किया गया, जिसे बड़ी ही चालाकी से छिपाकर लाया जा रहा था। बरामद मादक पदार्थ की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 6.27 करोड़ रुपए आंकी गई है।

इस कार्रवाई के तुरंत बाद आरोपी को हिरासत में ले लिया गया और उसके खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। प्रारंभिक जांच में यह संकेत मिले हैं कि आरोपी किसी अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्करी गिरोह से जुड़ा हो सकता है। अब जांच एजेंसियां इस पूरे नेटवर्क की गहराई से पड़ताल कर रही हैं, ताकि इसके पीछे जुड़े अन्य लोगों की पहचान कर उन्हें भी कानून के दायरे में लाया जा सके।

कस्टम विभाग की इस कार्रवाई को ड्रग तस्करी के खिलाफ बड़ी कामयाबी माना जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि देश के एयरपोर्ट्स पर निगरानी और खुफिया तंत्र को और मजबूत किया जा रहा है, ताकि इस तरह की अवैध गतिविधियों पर पूरी तरह अंकुश लगाया जा सके। अधिकारियों ने यह स्पष्ट किया कि भविष्य में भी संदिग्ध यात्रियों पर कड़ी नजर रखी जाएगी और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Have something to say? Post your comment

और पंजाब खबरें

पंजाब, उत्तराखंड और मेघालय में इसी साल हो सकते हैं चुनाव, नवंबर में डाले जाएंगे वोट!

पंजाब, उत्तराखंड और मेघालय में इसी साल हो सकते हैं चुनाव, नवंबर में डाले जाएंगे वोट!

आईआईटी रोपड़ के निदेशक प्रो. राजीव अहूजा को थलसेना प्रमुख प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया

आईआईटी रोपड़ के निदेशक प्रो. राजीव अहूजा को थलसेना प्रमुख प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया

*एस.सी. बहुल गांवों के सर्वांगीण विकास के लिए पंजाब सरकार ने जारी किए 72.21 करोड़ रुपये : डॉ. बलजीत कौर*

*एस.सी. बहुल गांवों के सर्वांगीण विकास के लिए पंजाब सरकार ने जारी किए 72.21 करोड़ रुपये : डॉ. बलजीत कौर*

नशा मुक्त राज्य बनने की ओर बढ़ रहा पंजाब, मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने नशा छोड़ चुके नौजवानों को 'सूरमे' के रूप में किया सम्मानित

नशा मुक्त राज्य बनने की ओर बढ़ रहा पंजाब, मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने नशा छोड़ चुके नौजवानों को 'सूरमे' के रूप में किया सम्मानित

चेयरमैन बाल मुकंद शर्मा ने पंजाब राज्य खाद्य आयोग के कार्यों को कृत्रिम बुद्धिमत्ता के माध्यम से सशक्त बनाने संबंधी एआई विशेषज्ञ निपुण स्याल के साथ सत्र की अध्यक्षता की

चेयरमैन बाल मुकंद शर्मा ने पंजाब राज्य खाद्य आयोग के कार्यों को कृत्रिम बुद्धिमत्ता के माध्यम से सशक्त बनाने संबंधी एआई विशेषज्ञ निपुण स्याल के साथ सत्र की अध्यक्षता की

सतिगुरु कबीर महाराज जी की बाणी आपसी प्रेम, शांति, एकता और विश्व भाईचारे का संदेश देती है : मोहिंदर भगत

सतिगुरु कबीर महाराज जी की बाणी आपसी प्रेम, शांति, एकता और विश्व भाईचारे का संदेश देती है : मोहिंदर भगत

सीमा पार हथियार तस्करी नेटवर्क से जुड़े चार आरोपी 10 आधुनिक पिस्तौलों सहित काबू

सीमा पार हथियार तस्करी नेटवर्क से जुड़े चार आरोपी 10 आधुनिक पिस्तौलों सहित काबू

मुख्यमंत्री सेहत योजना के तहत कैशलेस आपातकालीन हृदय उपचार से पंजाब में बच रही हैं अनगिनत जानें, मात्र 5 महीनों में 6,000 से अधिक कार्डियक प्रक्रियाएं सम्पन्न

मुख्यमंत्री सेहत योजना के तहत कैशलेस आपातकालीन हृदय उपचार से पंजाब में बच रही हैं अनगिनत जानें, मात्र 5 महीनों में 6,000 से अधिक कार्डियक प्रक्रियाएं सम्पन्न

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने समाना में खेल स्टेडियम की आधारशिला रखी; नशे के खिलाफ खेलों को सबसे प्रभावी हथियार बताया

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने समाना में खेल स्टेडियम की आधारशिला रखी; नशे के खिलाफ खेलों को सबसे प्रभावी हथियार बताया

पंजाब स्टेट फूड कमीशन ने 3 महीने के राशन के लिए एक ही पर्ची और बहुभाषी लेन-देन रसीदें जारी करने की सिफारिश की

पंजाब स्टेट फूड कमीशन ने 3 महीने के राशन के लिए एक ही पर्ची और बहुभाषी लेन-देन रसीदें जारी करने की सिफारिश की