Friday, September 04, 2026
BREAKING
17 घंटे 39 मिनट चली हरियाणा विधानसभा की कार्यवाही, 15 विधेयक और 2 सरकारी संकल्प पारित हरियाणा सरकार ने गन्ना किसानों के लिए सब्सिडी योजनाओं का किया ऐलान शिक्षकों की भूमिका केवल पढ़ाने तक सीमित नहीं, विद्यार्थियों के मार्गदर्शक और प्रेरणास्रोत बनें : राज्यपाल घोष कैग रिपोर्ट ने खोली भाजपा सरकार के ‘पारदर्शी सुशासन’ की पोल: राव नरेंद्र सिंह दलित सम्मान और संवैधानिक अधिकारों से समझौता स्वीकार नहीं : कुमारी सैलजा हरियाणा: सोनीपत के खरखौदा में केएमपी एक्सप्रेसवे ट्रक से टकराई इको कार, तीन लोगों की मौत हरसिमरत कौर बादल ने 'आप' सरकार पर लगाए गंभीर आरोप, कहा-पंजाब में आवाज उठाने वालों को दबाया जा रहा मोहाली में CP-67 मॉल के बाहर चली गोलियां, इलाके में दहशत का माहौल Golden Temple में बेअदबी से मचा हड़कंप! माथा टेकने पहुंचा युवक, फिर कर दी ऐसी हरकत... Shimla: सस्ते राशन डिपुओं में सिर्फ 33 रुपए मिलेगी चीनी, बाजार में 70-75 रुपए दाम

हिमाचल

राह चलते अचानक किसी की हत्या का कोई तुक नहीं, पीड़ित परिजनों की शंकाएं दूर करे सरकार

16 अप्रैल, 2026 07:47 PM

मंडी : पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर भाजपा विधायकों और पदाधिकारियों के साथ गुरुवार को सरकाघाट के गोपालपुर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने घटनास्थल का दौरा कर पूरी जानकारी ली। इसके बाद वह बिटिया के माता-पिता और परिजनों से भी मिलकर उन्हें सांत्वना दी और उनका हौसला बढ़ाया। उन्होंने बिटिया की माता जी से मुलाकात की, उनका दर्द देखा नहीं जा रहा था। किसी की मां से नजऱें मिलाने की हिम्मत नहीं थी। बेटी जो मां का सहारा होती है, उसके साथ ऐसी अनहोनी का दु:ख शब्दों में प्रकट नहीं हो सकता। पूरे गांव में मातम पसरा है। पूरा परिवार सदमे में है। घर वालों का रो-रोकर बुरा हाल है। लोगों को घटना पर यकीन ही नहीं हो रहा है।

जयराम ठाकुर ने कहा कि इस घटना ने अपने पीछे बहुत से सवाल छोड़ दिए हैं। पिता और परिजन इसे सामान्य घटना मानने से इनकार कर रहे हैं, क्योंकि राह चलते किसी की अचानक हत्या करने का कोई तुक नहीं बनता। घटना के चार दिन बाद भी पुलिस किसी ठोस निष्कर्ष पर पहुंचने की स्थिति में नहीं है। सरकार से निवेदन है कि परिजनों की सभी शंकाओं का समाधान किया जाए। जांच में किसी भी स्तर पर कोई कोताही नहीं होनी चाहिए। आज बिटिया हमारे साथ नहीं है। उसे न्याय दिलाना ही हमारा कर्तव्य है। इस घटना में शामिल सभी अपराधियों को कठोर से कठोर दंड दिलवाना ही बिटिया को हमारी सच्ची श्रद्धांजलि होगी।


परिजनों से मुलाकात के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि आज पूरे क्षेत्र में गहरा शोक और आक्रोश का माहौल है। सिर्फ परिवार ही नहीं, बल्कि पूरे गांव और प्रदेश के लोग सदमे में हैं और एक ही सवाल पूछ रहे हैं—आखिर यह भयावह घटना कैसे और क्यों हुई? प्रारंभिक तौर पर यह बात सामने आई है कि आरोपी नशे का आदी था और संभवत: नशे की हालत में उसने यह जघन्य अपराध किया। लेकिन इससे कई गंभीर सवाल खड़े होते हैं जब आरोपी रास्ते से होते हुए घटनास्थल तक पहुंचा, उसके पास हथियार था, तब उसे किसी ने रोका क्यों नहीं? और सबसे बड़ा सवाल आखिर उसने सिया को ही निशाना क्यों बनाया? जांच की प्रक्रिया को लेकर भी गंभीर संदेह उत्पन्न हो रहे हैं। परिवार और स्थानीय लोग पूरा सहयोग दे रहे हैं, लेकिन उन्हें अब तक न तो जांच की दिशा के बारे में बताया गया है और न ही कोई ठोस प्रगति साझा की गई है। इस घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। छोटे-छोटे बच्चे स्कूल जाने से डर रहे हैं। माता-पिता भयभीत हैं और मजबूरी में बच्चों को स्कूल भेज रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज भी बच्चों को स्कूल और कॉलेज जाने के लिए करीब 2 किलोमीटर पैदल चलना पड़ता है, क्योंकि नियमित बस सेवा को सरकार ने बंद कर दिया है, जबकि सवाल यह है कि यह क्षेत्र आपदा प्रभावित नहीं था, इसलिए यहां पर सडक़ों को कोई नुकसान नहीं हुआ था, फिर एचआरटीसी द्वारा इस रूट को क्यों बंद किया गया?


उन्होंने कहा कि बिटिया अब वापस नहीं आ सकती, लेकिन यदि सरकार ने इस मामले में सख्त कार्रवाई कर एक उदाहरण पेश नहीं किया, तो ऐसे अपराधियों के हौसले और बढ़ेंगे। इस मौके पर उनके साथ भारतीय जनता पार्टी के विधायक अनिल शर्मा, विनोद कुमार, राकेश जमवाल, इंद्रजीत लखनपाल, इंद्र सिंह गांधी, त्रिलोक जामवाल, सरकाघाट विधायक दिलीप ठाकुर, मंडी जिला अध्यक्ष निहाल शर्मा, प्रियव्रत शर्मा, रजत ठाकुर समेत अन्य स्थानीय लोग मौजूद रहे।

 

Have something to say? Post your comment

और हिमाचल खबरें

Shimla: सस्ते राशन डिपुओं में सिर्फ 33 रुपए मिलेगी चीनी, बाजार में 70-75 रुपए दाम

Shimla: सस्ते राशन डिपुओं में सिर्फ 33 रुपए मिलेगी चीनी, बाजार में 70-75 रुपए दाम

"हिमाचल की चुनौतियों का तकनीकी समाधान खोजें युवा", दीक्षांत समारोह में बोले राज्यपाल कविंद्र गुप्ता

लोगों को जल्द मिलेगी बड़ी राहत, 50 वर्ष के इंतजार के बाद सुजानपुर में बन रहा बस स्टैंड

लोगों को जल्द मिलेगी बड़ी राहत, 50 वर्ष के इंतजार के बाद सुजानपुर में बन रहा बस स्टैंड

विधानसभा: पुलिस भर्ती के लिए आए 98,719 आवेदन, अब आवेदन तिथि नहीं बढ़ेगी : सुक्खू

विधानसभा: पुलिस भर्ती के लिए आए 98,719 आवेदन, अब आवेदन तिथि नहीं बढ़ेगी : सुक्खू

विधानसभा : सिंगल टीचर वाले स्कूलों के लिए नई नीति लाएंगे : सुक्खू

विधानसभा : सिंगल टीचर वाले स्कूलों के लिए नई नीति लाएंगे : सुक्खू

Shimla: बिना मंत्रिमंडल गठन के सीएम सुक्खू ने की तालाबंदी, आज भी 3214 स्कूलों में एक ही शिक्षक : जयराम

Shimla: बिना मंत्रिमंडल गठन के सीएम सुक्खू ने की तालाबंदी, आज भी 3214 स्कूलों में एक ही शिक्षक : जयराम

विधानसभा : सरकारी विश्वविद्यालयों में लोक सेवा आयोग से होगी शिक्षकों की भर्ती

विधानसभा : सरकारी विश्वविद्यालयों में लोक सेवा आयोग से होगी शिक्षकों की भर्ती

Shimla: हिम चंडीगढ़ अति आधुनिक और टिकाऊ शहरी केंद्र के रूप में होगा विकसित : सीएम

Shimla: हिम चंडीगढ़ अति आधुनिक और टिकाऊ शहरी केंद्र के रूप में होगा विकसित : सीएम

विधानसभा : जनगणना के बाद ओबीसी आरक्षण पर होगा फैसला : सुक्खू

विधानसभा : जनगणना के बाद ओबीसी आरक्षण पर होगा फैसला : सुक्खू

विधानसभा: पात्र पंचायत चौकीदार होंगे नियमित : सुक्खू

विधानसभा: पात्र पंचायत चौकीदार होंगे नियमित : सुक्खू