Tuesday, October 20, 2026
BREAKING
• पंजाब में नशे को लेकर गृह मंत्री शाह का आप सरकार पर हमला, बोले- राजनीतिक संरक्षण के बिना युवाओं तक नहीं पहुंच सकती चिट्टा • पंजाब में नशा-विरोधी कार्यकर्ता की हत्या के मामले की जांच करेगी सीबीआई - अमित शाह • पंजाब के सीएम भगवंत मान का अमित शाह पर तीखा हमला, बोले-घटिया राजनीति बंद करें • परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड को लेकर बिक्रम सिंह मजीठिया ने पंजाब सरकार को घेरा • मृतक की मां के लिए पेंशन और भतीजी को नौकरी की मांग, अमित शाह ने सहायता का दिया आश्वासन: परिजन • पंजाब में ड्रग्स के खिलाफ लड़ने वाले विक्रमजीत के परिवार से मिले अमित शाह, 15 मिनट तक की बात • अमित शाह के पंजाब दौरे पर कुलतार सिंह संधवां ने उठाए सवाल, कांग्रेस ने भी घेरा • 'बहुत देर से झोटा हत्याकांड की जांच सीबीआई को सौंपे मान सरकार', सुनील जाखड़ का पंजाब 'आप' पर तंज • पंजाब सरकार CBI को सौंपेगी झोटा हत्याकांड की जांच, सीएम भगवंत मान ने किया ऐलान • Chamba: डिपुओं के आटे की गुणवत्ता पर सवाल, पकाने के बाद सख्त हो रही रोटियां

हिमाचल

Chamba: डिपुओं के आटे की गुणवत्ता पर सवाल, पकाने के बाद सख्त हो रही रोटियां

20 अक्टूबर, 2026 07:19 PM

चम्बा : विकास खंड चम्बा में लोगों को डिपो में गुणवत्तापूर्ण खाद्य वस्तुएं उपलब्ध करवाने के निर्देश फाइलों में ही दफन हो रहे हैं। खाद्य आपूर्ति विभाग की ओर से उपलब्ध करवाए जा रहे राशन में गुणवत्ता सही नहीं है। इसको लेकर कई बार सवाल खड़े हो चुके हैं, वहीं अब आटा गुणवत्ता सही नहीं है। रोटियां बनाने के तुरंत बाद सख्त हो रही हैं, जिससे गृहिणियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने इस संबंध में डिपो संचालक को भी शिकायत की थी, लेकिन निवारण नहीं हुआ है। बता दें कि लोगों को सस्ते राशन डिपो में 12 से 15 रुपए तक प्रतिकिलो आटा अलग-अलग कैटागिरी को प्रदान किया जाता है, जिससे लोगों को महंगाई से राहत मिलती है, लेकिन खराब राशन देकर उपभोक्ताओं के अधिकारों के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। लोगों ने इस संबंध में डिपो संचालक को भी शिकायत दी थी, लेकिन इसके बाद भी शिकायत का निवारण नहीं हुआ है।

शिकयतकर्त्ता दिनेश, जितेंद्र, सीमा, उर्मिला, राकेश, सुरेश, परमजीत, हितेश व अमित का कहना है कि बीते कुछ समय से सरकारी आटे की गुणवत्ता ठीक नहीं आ रही है। इसके कारण उनके घर में रोटियां बनाते समय ही सख्त हो रही हैं। उन्हें डिपो के आटे के साथ दुकान का महंगा आटा मिक्स करके पकाना पड़ रहा है, लेकिन फिर भी रोटी सही नहीं बन रही है।

हालांकि डिपो के आटे से बनी रोटी खाने से उनके स्वास्थ्य पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा है, लेकिन अगर सुबह की बनाई गई रोटी सख्त होने के कारण दोपहर को नहीं खाई जा रही है। ऐसे में सुबह, दोपहर व शाम को बार-बार रोटियां बनानी पड़ रही हैं। इससे पूर्व भी आटे से रोटियां काली होने की भी समस्या पेश आई थी, लेकिन अब वह समस्या ठीक हो गई है।

उन्होंने बताया कि हालांकि इन दिनों सर्दियों का समय है, जिस कारण रोटियां सख्त होना स्वाभाविक हैं, लेकिन बाकी आटे की रोटियां काफी समय पर ठीक रह रही हैं, लेकिन डिपो के आटे की रोटियां सख्त हो रही हैं। लोगों का कहना है कि इन दिनों त्याैहारी सीजन चल रहा है। ऐसे में महंगाई के साथ आटे की गुणवत्ता ने परेशानी को बढ़ा दिया है। उन्होंने खाद्य आपूर्ति विभाग से सरकारी डिपो में मिलने वाले गेहूं के आटे की जांच करके सैंपल भरने की मांग की है।

सरकारी डिपो में मिलने वाले आटे के भरे जाएंगे सैंपल : मनोज
खाद्य आपूर्ति विभाग के इंस्पैक्टर मनोज चौहान ने बताया कि यह मामला उनके ध्यान में लाया गया है। सरकारी डिपो में आटे के सैंपल भरे जाएंगे ताकि आटे की गुणवत्ता की जांच की जा सके। विभाग की तरफ से लगातार सैंपल एकत्रित करके जांच की जा रही है।

 

Have something to say? Post your comment

और हिमाचल खबरें

Kangra: पंचायतों की निधि पर सरकार सख्त, सभा निधि का अलग बैंक खाता खोलने के निर्देश

Kangra: पंचायतों की निधि पर सरकार सख्त, सभा निधि का अलग बैंक खाता खोलने के निर्देश

नवरात्रों में हिमाचल के शक्तिपीठों में 10.25 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने टेका माथा, CM ने थपथपाई पुलिस की पीठ

नवरात्रों में हिमाचल के शक्तिपीठों में 10.25 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने टेका माथा, CM ने थपथपाई पुलिस की पीठ

हिमाचल में 'रेजिडेंट डॉक्टर्स पॉलिसी-2025' में संशोधन, अब बिना परीक्षा-इंटरव्यू मिलेगी नियुक्ति; जानें किन्हें मिलेगा फायदा

हिमाचल में 'रेजिडेंट डॉक्टर्स पॉलिसी-2025' में संशोधन, अब बिना परीक्षा-इंटरव्यू मिलेगी नियुक्ति; जानें किन्हें मिलेगा फायदा

Kangra: 2027 चुनावों में नौजवानों को भी मिलेगा अवसर : जयराम

Kangra: 2027 चुनावों में नौजवानों को भी मिलेगा अवसर : जयराम

हिमाचल में इस वर्ष सेब कारोबार आधा, खरीद में भी 84 फीसदी की गिरावट

हिमाचल में इस वर्ष सेब कारोबार आधा, खरीद में भी 84 फीसदी की गिरावट

कनाडा में HPGA ने मनाया कुल्लू दशहरा, वर्चुअली जुड़े CM सुक्खू; विदेशी धरती पर परोसी गई हिमाचली धाम

कनाडा में HPGA ने मनाया कुल्लू दशहरा, वर्चुअली जुड़े CM सुक्खू; विदेशी धरती पर परोसी गई हिमाचली धाम

Shimla: नशे के खिलाफ प्रहार, 8,250 से अधिक गिरफ्तार, 37 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त

Shimla: नशे के खिलाफ प्रहार, 8,250 से अधिक गिरफ्तार, 37 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त

​Chamba : देश में अराजकता का माहौल बना रही कांग्रेस, सरकार को अस्थिर करने की नाकाम कोशिश : जयराम

​Chamba : देश में अराजकता का माहौल बना रही कांग्रेस, सरकार को अस्थिर करने की नाकाम कोशिश : जयराम

Shimla: दीवाली से पहले मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलें फिर तेज, CM सुक्खू अचानक दिल्ली रवाना

Shimla: दीवाली से पहले मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलें फिर तेज, CM सुक्खू अचानक दिल्ली रवाना

Himachal: नए जिलों के मुद्दे पर CM सुक्खू पर जमकर बरसे जयराम ठाकुर, राहुल गांधी पर भी साधा निशाना

Himachal: नए जिलों के मुद्दे पर CM सुक्खू पर जमकर बरसे जयराम ठाकुर, राहुल गांधी पर भी साधा निशाना