Saturday, July 18, 2026
BREAKING
विभाजन कांग्रेस की नीतियों का परिणाम, विस्थापित परिवारों और सिखों को हुआ सबसे ज्यादा नुकसान : सीएम योगी नीट यूजी 2026: ऑल इंडिया रैंक-1 हासिल करने वाले आर्यन गुप्ता ने बताया सफलता का मंत्र, भाई को बताया रोल मॉडल सोनम वांगचुक का साथ देकर युवाओं के भविष्य की लड़ाई को मजबूती दें : दुष्यंत चौटाला जींद के रिलायंस सीबीजी प्लांट पर कांग्रेस का हमला, राव नरेंद्र सिंह बोले- 'ग्रीन एनर्जी के नाम पर जनता की सेहत से खिलवाड़' पुनर्वास की दिशा में शिक्षा और कौशल परिवर्तन का सबसे बड़ा माध्यम है : अशोक बुवानीवाला जालंधर में पीएम मोदी बोले, पंजाब के विकास में कोई कमी नहीं छोड़ रही केंद्र सरकार, राज्य की कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल 19 दिनों से अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक की चिंता पूरे देश के युवाओं की चिंता : कुमारी सैलजा हाइड्रोजन और सौर ऊर्जा भारत का भविष्य, प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में हरियाणा हरित ऊर्जा की दिशा में तेजी से बढ़ रहा है : अनिल विज PM मोदी का जालंधर दौरा: AAP-कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोले- 'एक कर्ज में डूबी, दूसरी कुर्सी के लिए लड़ रही' Ludhiana में Sunday को लगेगा स्पेशल SIR-2026 कैंप, वोटरों से DC की खास अपील

हिमाचल

संविधान बचाने को लड़ रही कांग्रेस, प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में बोलीं प्रभारी रजनी पाटिल

17 अप्रैल, 2026 06:21 PM

शिमला : अखिल भारतीय कांग्रेस कार्यसमिति की सदस्य एवं प्रदेश मामलों की प्रभारी रजनी पाटिल ने कहा कि कांग्रेस आज देश में उस विचारधारा से लड़ रही है जो देश के संविधान को कमजोर करने में लगी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस भाजपा से ही नहीं, चुनाव आयोग, एसआईआर सहित देश के संविधान की रक्षा की लड़ाई लड़ रही है। चुनाव आयोग आज पूरी तरह भाजपा के इशारे पर काम कर रहा है जो बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है।

रजनी पाटिल गुरुवार को कांग्रेस के प्रदेश मुख्यालय राजीव भवन में आयोजित प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में पदाधिकारियों को संबोधित कर रही थीं। उन्होंने ने पार्टी पदाधिकारियों से एकजुट होकर टीम वर्क की तरह कार्य करने को कहा है। रजनी पाटिल ने कहा कि कांग्रेस एक व्यक्ति एक पद के सिद्धांत पर काम कर रही है।

ब्लॉक कांग्रेस समितियों की घोषणा जल्द होगी
बैठक में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष विनय कुमार ने कहा कि जल्द ही ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों की घोषणा कर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि बूथ स्तर की कमेटियों के गठन में जिला व ब्लॉक अध्यक्षों को जमीनी स्तर पर कार्य करना होगा।

दो जिला अध्यक्षों की नियुक्ति न होने का मुद्दा उठा
पीसीसी के गठन के बाद हुई प्रदेश कार्यकारिणी की पहली बैठक में दो जिला अध्यक्षों की तैनाती का मामला उठा। पदाधिकारियों ने यहां तक कह दिया कि क्या प्रदेश के बड़े नेता राहुल गांधी के संगठन सृजन अभियान को नहीं मानते हंै। इस पर प्रदेश मामलों की प्रभारी रजनी पाटिल ने कहा कि जल्द ही दोनों जिला अध्यक्षों की नियुक्तियां होने जा रही है। उन्होंने कहा कि जिला अध्यक्षों को सीईसी का सदस्य बनाया जाएगा। वहीं बैठक में कई पदाधिकारियों ने सरकार में काम न होने का मामला प्रमुखता के साथ उठाया। हालांकि पदाधिकारियों का कहना था कि प्रदेश में वित्तीय संकट के बीच संगठन सीएम के साथ खड़ा है।

बूथ लेवल एजेंट की नियुक्तियों के निर्देश
बैठक में कांग्रेस के प्रदेश मामलों की प्रभारी रजनी पाटिल ने बूथ लेवल एजेंटों की नियुक्तियों को लेकर कड़े निर्देश दिए है। उन्होंने कहा कि बीएलए की तैनाती को लेकर मंडल स्तर पर कमेटियों का गठन किया जाएगा। भौगोलिक परिस्थतियों के आधार पर मंडल में बूथों की संख्या निर्धारित होगी। उन्होंने कहा कि मंडल स्तर पर गठित की जाने वाली समितियां बीएलए को लेकर जिला अध्यक्षों को रिपोर्ट देंगे।

लगातार बैठकों में न आने वालों पर होगी कार्रवाई
बैठक में प्रदेश प्रभारी ने प्रदेश और जिला स्तर पर पार्टी व अग्रणी संगठनों के पदाधिकारियों को अपनी उपस्थिति दर्ज करवाने के निर्देश दिए हंै। उन्होंने दोटूक कहा कि बैठकों से लगातार अनुपस्थित रहने वाले पदाधिकारियों पर कार्रवाई होगी।

Have something to say? Post your comment

और हिमाचल खबरें

Himachal: कांगड़ा में नशे के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 154.51 ग्राम चिट्टे और 1.412 KG चरस के साथ 7 तस्कर गिरफ्तार

Himachal: कांगड़ा में नशे के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 154.51 ग्राम चिट्टे और 1.412 KG चरस के साथ 7 तस्कर गिरफ्तार

PM मोदी ने किया दौलतपुर चौक-करटोली रेलखंड का उद्घाटन, करटोली-अंबाला एक्सप्रेस को दिखाई हरी झंडी

PM मोदी ने किया दौलतपुर चौक-करटोली रेलखंड का उद्घाटन, करटोली-अंबाला एक्सप्रेस को दिखाई हरी झंडी

मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने रामपुर बस हादसे के घायलों का जाना कुशलक्षेम, बेहतर उपचार के दिए निर्देश

मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने रामपुर बस हादसे के घायलों का जाना कुशलक्षेम, बेहतर उपचार के दिए निर्देश

प्रदेशभर में जनगणना का प्रथम चरण सफलतापूर्वक संपन्न

प्रदेशभर में जनगणना का प्रथम चरण सफलतापूर्वक संपन्न

सहकारी बैंक की सभी डिजिटल सेवाएं 5 दिन के लिए बंद, यह होगी टाइमिंग

सहकारी बैंक की सभी डिजिटल सेवाएं 5 दिन के लिए बंद, यह होगी टाइमिंग

CM सुक्खू बोले- कुल्लू, ऊना, बिलासपुर, सोलन समेत 8 अस्पतालों में लगेंगी 1.5 टेस्ला MRI मशीनें

CM सुक्खू बोले- कुल्लू, ऊना, बिलासपुर, सोलन समेत 8 अस्पतालों में लगेंगी 1.5 टेस्ला MRI मशीनें

हिमाचल में 300 यूनिट बिजली फ्री देने की तैयारी, सिर्फ इन लोगों को मिलेगा लाभ

हिमाचल में 300 यूनिट बिजली फ्री देने की तैयारी, सिर्फ इन लोगों को मिलेगा लाभ

CM सुक्खू बोले- गरीब एवं भूमिहीन लोगों के अतिक्रमण के मामलों में रियायत के लिए बनाएंगे नीति

CM सुक्खू बोले- गरीब एवं भूमिहीन लोगों के अतिक्रमण के मामलों में रियायत के लिए बनाएंगे नीति

हिमाचल में विकसित होंगे 70 आदर्श स्वास्थ्य संस्थान, शांडिल बोले, विशेषज्ञ चिकित्सकों की होगी तैनाती

हिमाचल में विकसित होंगे 70 आदर्श स्वास्थ्य संस्थान, शांडिल बोले, विशेषज्ञ चिकित्सकों की होगी तैनाती

Alert! टांडा रेंज में 24 जुलाई को सेना करेगी फायरिंग अभ्यास, प्रशासन ने इन 4 गांवों के लिए जारी की एडवाइजरी

Alert! टांडा रेंज में 24 जुलाई को सेना करेगी फायरिंग अभ्यास, प्रशासन ने इन 4 गांवों के लिए जारी की एडवाइजरी