Friday, September 04, 2026
BREAKING
17 घंटे 39 मिनट चली हरियाणा विधानसभा की कार्यवाही, 15 विधेयक और 2 सरकारी संकल्प पारित हरियाणा सरकार ने गन्ना किसानों के लिए सब्सिडी योजनाओं का किया ऐलान शिक्षकों की भूमिका केवल पढ़ाने तक सीमित नहीं, विद्यार्थियों के मार्गदर्शक और प्रेरणास्रोत बनें : राज्यपाल घोष कैग रिपोर्ट ने खोली भाजपा सरकार के ‘पारदर्शी सुशासन’ की पोल: राव नरेंद्र सिंह दलित सम्मान और संवैधानिक अधिकारों से समझौता स्वीकार नहीं : कुमारी सैलजा हरियाणा: सोनीपत के खरखौदा में केएमपी एक्सप्रेसवे ट्रक से टकराई इको कार, तीन लोगों की मौत हरसिमरत कौर बादल ने 'आप' सरकार पर लगाए गंभीर आरोप, कहा-पंजाब में आवाज उठाने वालों को दबाया जा रहा मोहाली में CP-67 मॉल के बाहर चली गोलियां, इलाके में दहशत का माहौल Golden Temple में बेअदबी से मचा हड़कंप! माथा टेकने पहुंचा युवक, फिर कर दी ऐसी हरकत... Shimla: सस्ते राशन डिपुओं में सिर्फ 33 रुपए मिलेगी चीनी, बाजार में 70-75 रुपए दाम

हिमाचल

दाखिले से कन्नी काट रहे स्कूल, 30 सितंबर तक निर्धारित आयुसीमा पूरी करने पर अगली कक्षा में एडमिशन का है प्रावधान

17 अप्रैल, 2026 06:20 PM

धर्मशाला : हिमाचल प्रदेश सरकार के स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा गत माह प्री-प्राइमरी से कक्षा प्रथम तक प्रवेश के लिए निर्धारित आयु मानदंड को लेकर स्थिति स्पष्ट की गई थी। विभाग ने स्पष्ट किया था कि जो छात्र 2026-27 सत्र के 30 सितंबर तक बालवाटिका-1 के लिए तीन वर्ष तथा पहली कक्षा हेतु छह वर्ष की आयु सीमा पूरी कर रहा है उसे उस कक्षा में एडमिशन दी जाए। अधिसूचना के अनुसार अगर कोई छात्र बालवाटिका-3 में अध्ययनरत है लेकिन 30 सितंबर तक कक्षा एक की आयु सीमा पूर्ण करता है तो उसे पहली कक्षा में एडमिशन दी जाए, लेकिन विभाग की स्पष्ट अधिसूचना के बावजूद कई स्कूलों द्वारा ऐसे छात्रों को अगली कक्षा में प्रोमोट करने में हिचकिचाहट दिखाई जा रही है, जो निर्धारित आयु सीमा पूरी कर रहे हैं।

इससे अभिभावकों में असमंजस की स्थिति बन रही है तथा छात्रों का एक वर्ष व्यर्थ होने का भी डर उन्हें सता रहा है। गौरतलब है कि विभाग ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अंतर्गत यह स्पष्ट किया था कि नर्सरी/ बालवाटिका-1 से कक्षा प्रथम तक प्रवेश के लिए बच्चे को संबंधित शैक्षणिक सत्र की 30 सितंबर तक निर्धारित आयु पूरी करना अनिवार्य होगा।

अभिभावक परेशान
कुछ विद्यालयों द्वारा ऐसे छात्रों को अगली कक्षा में बिठाने से परहेज किया जा रहा है। कई स्कूल प्रबंधन शिक्षा निदेशालय द्वारा जारी अधिसूचना का हवाला देते हुए तर्क दे रहे हैं कि जारी अधिसूचना में अगली कक्षा में एडमिशन देने की बात कही गई थी न कि किसी कक्षा में अध्ययनरत छात्र को अगली कक्षा में प्रोमोट करने की। अभिभावकों की टेंशन फिर बढ़ गई है।

शिकायत करवाएं दर्ज
शिक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि यदि कोई विद्यालय इन निर्देशों का पालन नहीं करता है, तो अभिभावक संबंधित जिला के उपनिदेशक, स्कूल शिक्षा (प्राथमिक) के समक्ष शिकायत दर्ज करा सकते हैं। उपनिदेशक द्वारा लिया गया निर्णय अंतिम और सभी विद्यालयों पर बाध्यकारी होगा। विभाग ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे इस नीति के प्रभावी क्रियान्वयन को सुनिश्चित करें और किसी भी प्रकार की लापरवाही या उल्लंघन पर नियमानुसार कार्रवाई की जाए।

Have something to say? Post your comment

और हिमाचल खबरें

Shimla: सस्ते राशन डिपुओं में सिर्फ 33 रुपए मिलेगी चीनी, बाजार में 70-75 रुपए दाम

Shimla: सस्ते राशन डिपुओं में सिर्फ 33 रुपए मिलेगी चीनी, बाजार में 70-75 रुपए दाम

"हिमाचल की चुनौतियों का तकनीकी समाधान खोजें युवा", दीक्षांत समारोह में बोले राज्यपाल कविंद्र गुप्ता

लोगों को जल्द मिलेगी बड़ी राहत, 50 वर्ष के इंतजार के बाद सुजानपुर में बन रहा बस स्टैंड

लोगों को जल्द मिलेगी बड़ी राहत, 50 वर्ष के इंतजार के बाद सुजानपुर में बन रहा बस स्टैंड

विधानसभा: पुलिस भर्ती के लिए आए 98,719 आवेदन, अब आवेदन तिथि नहीं बढ़ेगी : सुक्खू

विधानसभा: पुलिस भर्ती के लिए आए 98,719 आवेदन, अब आवेदन तिथि नहीं बढ़ेगी : सुक्खू

विधानसभा : सिंगल टीचर वाले स्कूलों के लिए नई नीति लाएंगे : सुक्खू

विधानसभा : सिंगल टीचर वाले स्कूलों के लिए नई नीति लाएंगे : सुक्खू

Shimla: बिना मंत्रिमंडल गठन के सीएम सुक्खू ने की तालाबंदी, आज भी 3214 स्कूलों में एक ही शिक्षक : जयराम

Shimla: बिना मंत्रिमंडल गठन के सीएम सुक्खू ने की तालाबंदी, आज भी 3214 स्कूलों में एक ही शिक्षक : जयराम

विधानसभा : सरकारी विश्वविद्यालयों में लोक सेवा आयोग से होगी शिक्षकों की भर्ती

विधानसभा : सरकारी विश्वविद्यालयों में लोक सेवा आयोग से होगी शिक्षकों की भर्ती

Shimla: हिम चंडीगढ़ अति आधुनिक और टिकाऊ शहरी केंद्र के रूप में होगा विकसित : सीएम

Shimla: हिम चंडीगढ़ अति आधुनिक और टिकाऊ शहरी केंद्र के रूप में होगा विकसित : सीएम

विधानसभा : जनगणना के बाद ओबीसी आरक्षण पर होगा फैसला : सुक्खू

विधानसभा : जनगणना के बाद ओबीसी आरक्षण पर होगा फैसला : सुक्खू

विधानसभा: पात्र पंचायत चौकीदार होंगे नियमित : सुक्खू

विधानसभा: पात्र पंचायत चौकीदार होंगे नियमित : सुक्खू