Tuesday, August 18, 2026
BREAKING
राम मंदिर चढ़ावा मामले में चंपत राय और अनिल मिश्रा को बड़ी राहत, SIT ने दी क्लीन चिट दिल्ली एनसीआर में बारिश और बादलों की आवाजाही जारी, दिन के समय मौसम सुहावना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री और कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को जन्मदिन पर दी बधाई विदेश मंत्रालय में राजनयिक फेरबदल, अजय कुमार इराक में और सौमेंदु बागची स्विट्जरलैंड में अगले राजदूत मनुष्य को सदैव आत्मसम्मान, साहस और स्वाभिमान के साथ जीवन जीना चाहिए: प्रधानमंत्री मोदी राष्ट्रपति ट्रंप ने भारतीय चुनाव प्रणाली की तारीफ की, अमेरिका में मतदाता पहचान अनिवार्य करने की वकालत भारत आज नई दिल्ली में 12वीं ब्रिक्स पर्यावरण मंत्रियों की बैठक की करेगा मेजबानी शेख हसीना की वापसी के ऐलान से डरी हुई है तारिक रहमान सरकार: वीणा सिकरी ईरान उस समझौते को मानने को तैयार नहीं, जिसे मैं जरूरी मानता हूं: राष्ट्रपति ट्रंप पश्चिम एशिया संकट का असर, सेंसेक्स 365 अंक और निफ्टी 76 अंक फिसला

राष्ट्रीय

जीवंत लोकतंत्र में मतभेद जरूरी, यही इसकी ताकत: सीपी राधाकृष्णन

17 अप्रैल, 2026 07:35 PM

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने हरिवंश नारायण सिंह को राज्यसभा के उपसभापति निर्वाचित होने पर बधाई दी। राधाकृष्णन ने कहा कि हरिवंश जी का निर्विरोध चुना जाना मात्र एक औपचारिक प्रक्रिया नहीं है, बल्कि यह इस सदन के सभी दलों और वर्गों के बीच उनके प्रति गहरे विश्वास, सम्मान और भरोसे की सशक्त अभिव्यक्ति है।

उन्होंने कहा कि लगातार तीसरी बार इस उच्च संवैधानिक पद पर उनका पुनर्निर्वाचन अपने आप में एक विशिष्ट उपलब्धि है। यह केवल निरंतरता ही नहीं, बल्कि उनके कर्तव्यों के निष्पादन में निष्पक्षता, संयम और लोकतांत्रिक परंपराओं के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता को भी दर्शाता है। पीठासीन अधिकारी के रूप में हरिवंश का कार्यकाल सदैव गंभीरता, संतुलन और शांत लेकिन प्रभावशाली नेतृत्व से परिपूर्ण रहा है।

सभापति ने कहा कि वे सदन की सामूहिक बुद्धिमत्ता की सराहना करना चाहते हैं, जिसने उनको सर्वसम्मति से चुना। एक जीवंत लोकतंत्र में मतभेद स्वाभाविक और आवश्यक होते हैं, क्योंकि वे हमारी चर्चाओं को समृद्ध बनाते हैं। किंतु ऐसे क्षण, जब पूरा सदन एक स्वर में निर्णय लेता है, यह दर्शाते हैं कि हम सभी संसद की गरिमा, मर्यादा और संस्थागत सुदृढ़ता के प्रति समान रूप से प्रतिबद्ध हैं।

उपसभापति चुने जाने के बाद हरिवंश ने सबसे पहले राष्ट्रपति के प्रति सम्मानपूर्वक आभार व्यक्त किया, जिन्होंने उन्हें राज्यसभा में मनोनीत किया है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति भी कृतज्ञता व्यक्त की और कहा कि उनके नेतृत्व में देश ने नई दिशा पाई है। उन्होंने कहा कि नेता सदन जगत प्रकाश नड्डा व नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे जैसे वरिष्ठ और अनुभवी नेता के साथ इस सदन में कार्य करना सौभाग्य की बात है।

उन्होंने कहा कि हम सभी इस सदन में सहयोगी हैं। लोकतंत्र में स्वस्थ वैचारिक प्रतिस्पर्धा का अधिकार है, परंतु कटुता का कोई स्थान नहीं है। सदन के नियमों के अंतर्गत हर विषय उठाने के पर्याप्त अवसर उपलब्ध हैं और हम सभी ने स्वेच्छा से इन नियमों का पालन करने का संकल्प लिया है।

उन्होंने कहा कि वह सदन को आश्वस्त करना चाहते हैं कि संविधान, संसदीय नियमों और परंपराओं के दायरे में रहते हुए सदन की गरिमा, सदस्यों के अधिकारों और सहभागिता तथा सदन के समक्ष प्रस्तुत सभी कार्यों के सुचारु संचालन के लिए पूर्ण निष्ठा से कार्य करेंगे। आज 17 अप्रैल को पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर के जन्मशती वर्ष का भी आरंभ हो रहा है। उनकी प्रेरणादायी स्मृति को वह नमन करते हैं। साथ ही, लोकनायक जयप्रकाश नारायण के प्रति भी श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं।

राज्यसभा में नेता सदन व केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने कहा कि आज का दिन विशेष रूप से इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि यह चुनाव सर्वसम्मति से हुआ है, जो इस सदन की एकता और परिपक्व लोकतांत्रिक परंपरा को दर्शाता है। सभी दलों के नेताओं ने जिस प्रकार हरिवंश जी के बहुआयामी व्यक्तित्व को सामने रखा, उससे यह स्पष्ट है कि वे केवल एक पदाधिकारी नहीं, बल्कि एक समर्पित और सम्मानित सार्वजनिक व्यक्तित्व हैं।

नड्डा ने कहा कि हरिवंश जी ने अपने सार्वजनिक जीवन में सदैव ईमानदारी, बौद्धिकता और लोकतांत्रिक मूल्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। चाहे वह पत्रकारिता का क्षेत्र हो या संसदीय जीवन, उन्होंने अपने विचारों में स्पष्टता, संतुलन और समन्वय का अद्भुत उदाहरण प्रस्तुत किया है। एक पत्रकार के रूप में उन्होंने जनचर्चा को दिशा दी, और एक सांसद के रूप में सदन की गरिमा को बनाए रखा।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

राम मंदिर चढ़ावा मामले में चंपत राय और अनिल मिश्रा को बड़ी राहत, SIT ने दी क्लीन चिट

राम मंदिर चढ़ावा मामले में चंपत राय और अनिल मिश्रा को बड़ी राहत, SIT ने दी क्लीन चिट

दिल्ली एनसीआर में बारिश और बादलों की आवाजाही जारी, दिन के समय मौसम सुहावना

दिल्ली एनसीआर में बारिश और बादलों की आवाजाही जारी, दिन के समय मौसम सुहावना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री और कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को जन्मदिन पर दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री और कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को जन्मदिन पर दी बधाई

विदेश मंत्रालय में राजनयिक फेरबदल, अजय कुमार इराक में और सौमेंदु बागची स्विट्जरलैंड में अगले राजदूत

विदेश मंत्रालय में राजनयिक फेरबदल, अजय कुमार इराक में और सौमेंदु बागची स्विट्जरलैंड में अगले राजदूत

मनुष्य को सदैव आत्मसम्मान, साहस और स्वाभिमान के साथ जीवन जीना चाहिए: प्रधानमंत्री मोदी

मनुष्य को सदैव आत्मसम्मान, साहस और स्वाभिमान के साथ जीवन जीना चाहिए: प्रधानमंत्री मोदी

भारत आज नई दिल्ली में 12वीं ब्रिक्स पर्यावरण मंत्रियों की बैठक की करेगा मेजबानी

भारत आज नई दिल्ली में 12वीं ब्रिक्स पर्यावरण मंत्रियों की बैठक की करेगा मेजबानी

झारखंड छात्र आंदोलन : छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो ने खत्म की भूख हड़ताल, हबीबा बोलीं- हेमंत हैं, तो हिम्मत है

झारखंड छात्र आंदोलन : छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो ने खत्म की भूख हड़ताल, हबीबा बोलीं- हेमंत हैं, तो हिम्मत है

भिंड में भीषण हादसा, यूपी के लखीमपुर लौटते वक्त पिकअप डंपर से टकराई, 8 मजदूरों की मौत

भिंड में भीषण हादसा, यूपी के लखीमपुर लौटते वक्त पिकअप डंपर से टकराई, 8 मजदूरों की मौत

भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन आंध्र प्रदेश में युवाओं और पार्टी कार्यकर्ताओं से करेंगे मुलाकात

भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन आंध्र प्रदेश में युवाओं और पार्टी कार्यकर्ताओं से करेंगे मुलाकात

'कॉकरोच प्रोटेस्ट में किसी की हड्डी नहीं टूटी’, रिजिजू ने ‘गोली चलने' के दावे को किया खारिज

'कॉकरोच प्रोटेस्ट में किसी की हड्डी नहीं टूटी’, रिजिजू ने ‘गोली चलने' के दावे को किया खारिज