Thursday, April 16, 2026
BREAKING
अंबाला छावनी बनेगा एयर कनेक्टिविटी हब, ऑफ-एयरपोर्ट कार्गाे टर्मिनल की भी तैयारी : अनिल विज भाजपा परिसीमन के जरिए सत्ता को अपने पक्ष में करने का प्रयास कर रही है : कुमारी सैलजा हर नागरिक की भागीदारी से ही सफल होगी जनगणना-2027 : नायब सिंह सैनी राह चलते अचानक किसी की हत्या का कोई तुक नहीं, पीड़ित परिजनों की शंकाएं दूर करे सरकार अनुराग शर्मा ने ली राज्यसभा सांसद की शपथ, हिमाचल के मुद्दों को उठाने का संकल्प टीबी मुक्त 133 पंचायतों को गोल्ड, 233 को सिल्वर स्टेट्स, हिमाचल में 1052 पंचायतें टीबी मुक्त घोषित, कांगड़ा जिला की सबसे ज्यादा 287 ऐतिहासिक नगर बटाला के विकास को बड़ा बढ़ावा, मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा 177 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की घोषणा भारतीय एकता मंच ने जरूरतमंद बच्चों के बीच बांटी शिक्षा सामग्री, समाज सेवा का निभाया संकल्प”.... विजिलेंस ब्यूरो द्वारा 15,000 रुपये रिश्वत लेते पटवारी को रंगे हाथों काबू किया गया कैबिनेट मंत्री श्री लाल चंद कटारूचक्क ने सरना दाना मंडी (राजन की मंडी) में गेहूं की खरीद प्रक्रिया शुरू करवाई

हिमाचल

अनुराग शर्मा ने ली राज्यसभा सांसद की शपथ, हिमाचल के मुद्दों को उठाने का संकल्प

16 अप्रैल, 2026 07:46 PM

राज्यसभा में गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष नितिन नवीन समेत 16 नवनिर्वाचित सदस्यों ने सदन की सदस्यता की शपथ ली। संसद के मौजूदा बजट सत्र में तीन दिन की विशेष बैठक के पहले दिन सदन की कार्यवाही शुरू होते ही नवनिर्वाचित सदस्यों को राज्यसभा की सदस्यता की शपथ दिलायी गई। शपथ लेने वालों में असम से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के तीन सदस्य तेराश गोवाला, जोगेन मोहन और प्रमोद बोरा शामिल हैं।

बिहार से भाजपा के नितिन नवीन और शिवेश कुमार, जनता दल यूनाइटेड के राम नाथ ठाकुर तथा राष्ट्रीय लोक मोर्चा के उपेंद्र कुशवाहा ने सदस्यता की शपथ ली। छत्तीसगढ़ से भाजपा की लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस की फूलो देवी नेतम ने शपथ ग्रहण किया। हरियाणा से कांग्रेस के कर्मवीर सिंह बौद्ध और भाजपा के संजय भाटिया को शपथ दिलाई गई।

हिमाचल प्रदेश से कांग्रेस के अनुराग शर्मा, महाराष्ट्र से भाजपा के विनोद तावड़े और ओडिशा से भाजपा के सुजीत कुमार ने सदन की सदस्यता ग्रहण की। तेलंगाना से कांग्रेस के अभिषेक मनु सिंघवी और वेम नरेंद्र रेड्डी ने राज्यसभा की सदस्यता की शपथ ली। अनुराग शर्मा ने इस दौरान हिमाचल प्रदेश के हितों की रक्षा के कार्य करने का संकल्प लिया और केंद्र सरकार के समक्ष हिमाचल के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने के लिए हर संभव प्रयास करने का प्रण लिया। उन्होंने हिमाचल की वित्तीय स्थिति के लिए केंद्र से मदद और हिमाचल में लंबित रेल, सडक़ और ढांचागत परियोजनाओं से जुड़े मुद्दों को संसद में पुरजोर तरीके से उठाने का संकल्प लिया। उन्होंने कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेतृत्व राहुल गांधी, सोनिया गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा उन्हें राज्यसभा में नामांकन के लिए धन्यवाद किया। उन्होंने कहा की उनके नामांकन से कांग्रेस के जमीनी कार्यकर्ताओं में नए जोश का संचार हुआ है, जिससे राज्य में कांग्रेस संगठन को मजबूती मिली है।

Have something to say? Post your comment

और हिमाचल खबरें

राह चलते अचानक किसी की हत्या का कोई तुक नहीं, पीड़ित परिजनों की शंकाएं दूर करे सरकार

राह चलते अचानक किसी की हत्या का कोई तुक नहीं, पीड़ित परिजनों की शंकाएं दूर करे सरकार

टीबी मुक्त 133 पंचायतों को गोल्ड, 233 को सिल्वर स्टेट्स, हिमाचल में 1052 पंचायतें टीबी मुक्त घोषित, कांगड़ा जिला की सबसे ज्यादा 287

टीबी मुक्त 133 पंचायतों को गोल्ड, 233 को सिल्वर स्टेट्स, हिमाचल में 1052 पंचायतें टीबी मुक्त घोषित, कांगड़ा जिला की सबसे ज्यादा 287

CM सुक्खू बोले- हिमाचल विरोधी है भाजपा, आंतरिक गुटबाजी के भी लगाए आरोप

CM सुक्खू बोले- हिमाचल विरोधी है भाजपा, आंतरिक गुटबाजी के भी लगाए आरोप

ऐतिहासिक पहलः जलाशयों से प्राप्त मछलियों के लिए MSP लागू, रॉयल्टी घटाकर 1 प्रतिशत की

ऐतिहासिक पहलः जलाशयों से प्राप्त मछलियों के लिए MSP लागू, रॉयल्टी घटाकर 1 प्रतिशत की

कृषि-ग्रामीण विकास को नाबार्ड ने दिए 5063 करोड़

कृषि-ग्रामीण विकास को नाबार्ड ने दिए 5063 करोड़

PMGSY-4 : प्रधानमंत्री सडक़ योजना के दूसरे चरण की तैयारी, 1200 KM नई सडक़ों के निर्माण का रखा है लक्ष्य

PMGSY-4 : प्रधानमंत्री सडक़ योजना के दूसरे चरण की तैयारी, 1200 KM नई सडक़ों के निर्माण का रखा है लक्ष्य

कांग्रेस जिला अध्यक्षों की ट्रेनिंग में आएंगे राहुल गांधी, विनय कुमार बोले, जल्द होगी ब्लॉक अध्यक्षों की घोषणा

कांग्रेस जिला अध्यक्षों की ट्रेनिंग में आएंगे राहुल गांधी, विनय कुमार बोले, जल्द होगी ब्लॉक अध्यक्षों की घोषणा

हिमकेयर के अंतर्गत पैकेज भुगतान में बदलाव, योजना को पारदर्शी बनाने के लिए महत्त्वाकांक्षी प्रयास

हिमकेयर के अंतर्गत पैकेज भुगतान में बदलाव, योजना को पारदर्शी बनाने के लिए महत्त्वाकांक्षी प्रयास

CBSE स्कूलों में एडमिशन को लेकर छात्रों में भारी उत्साह, CM ने तीनों संकाय शुरू करने के दिए निर्देश

CBSE स्कूलों में एडमिशन को लेकर छात्रों में भारी उत्साह, CM ने तीनों संकाय शुरू करने के दिए निर्देश

हिमकेयर बंद करने के लिए किसी भी हद तक जा सकती है सुक्खू सरकार: जयराम ठाकुर

हिमकेयर बंद करने के लिए किसी भी हद तक जा सकती है सुक्खू सरकार: जयराम ठाकुर